एक्सप्लोरर

नोएडा में मंदिर की घंटी बजाने से हुआ ध्वनि प्रदूषण, UPPCB ने सोसाइटी को थमाया नोटिस, जानें- AOA ने क्या किया?

Noida News: यूपीपीसीबी के अफसर डीके गुप्ता ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण को लेकर शिकायत मिली थी. निरीक्षण के दौरान ध्वनि की तीव्रता 70 डेसीबल से अधिक मिली. प्रबंधन को इसे नियंत्रित करने को कहा गया है. 

Noida Pollution News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सौंदर्यम सोसाइटी में मंदिर की घंटी बजने से एक निवासी को इतनी परेशानी हुई कि उसने इसकी शिकायत उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कर दी. शिकायत के आधार पर यूपीपीसीबी ने एओए को नोटिस जारी जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है. साथ ही प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए संबंधित अधिकारी को जरूरी कदम उठाने के निर्देश भी दिए हैं.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सौंदर्यम सोसाइटी में मंदिर की घंटी बजने से एक निवासी को इतनी परेशानी हुई कि उसने इसकी शिकायत उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कर दी. शिकायत के आधार पर यूपीपीसीबी ने एओए को नोटिस जारी जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है. साथ ही प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए संबंधित अधिकारी को जरूरी कदम उठाने के निर्देश भी दिए हैं. 

यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपने नोटिस में कहा है कि किसी भी प्रकार का ध्वनि प्रदूषण न किया जाए, जिससे किसी को कोई समस्या हो. नोटिस मिलने के बाद एओए ने मंदिर की घंटी को धीरे से बजाने की अपील सोसाइटी के लोगों से की है. 

'रोजाना घंटी बजने से होती है परेशानी'

दरअसल, गौर सौंदर्यम सोसाइटी के फ्लैट नंबर 368 में रहने वाले मुदित बंसल ने 30 जुलाई को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से ऑनलाइन एक शिकायत की थी. अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके फ्लैट के पास मंदिर बना हुआ है. जहां से रोजाना घंटी बजाने की आवाज आती है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है. 

मुदित बंसल की शिकायत मिलने पर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान ध्वनि की तीव्रता अधिक मिली. जिसे देखते हुए एओए को एक नोटिस जारी किया गया. जिसमें ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए कहा गया है. मंदिर का घंटा बजने से किसी को कोई परेशानी ना हो. 

AOA ने की सोसाइटी के लोगों से ये अपील 

सोसाइटी के एओए बीके बंसल ने बताया कि विभाग से प्राप्त हुए नोटिस की सूचना  सभी निवासियों दे दी है.लोगों से कहा गया है कि घंटी को इतना ज्यादा तेज न बजाएं कि किसी को परेशानी हो. 

क्षेत्रीय अधिकारी डीके गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया. निरीक्षण में ध्वनि की तीव्रता 70 डेसीबल से अधिक मिली, जो मानकों से अधिक है. ध्वनि प्रदूषण अधिक होने के आधार पर एओए को नोटिस जारी किया गया. साथ ही एओए को ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने को कहा गया है. 

Delhi: दिल्ली के द्वारका में मकान से सड़ा-गला शव बरामद, हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली के मौसम में अभी और बदलाव बाकी, तेज बारिश, आंधी-तूफान की संभावना, अलर्ट जारी
दिल्ली के मौसम में अभी और बदलाव बाकी, तेज बारिश, आंधी-तूफान की संभावना, अलर्ट जारी
एक्टिविस्ट हिरासत मामला: दिल्ली पुलिस ने HC में कहा, 'सभी आरोप झूठे, कानून के तहत हुई पूछताछ'
एक्टिविस्ट हिरासत मामला: दिल्ली पुलिस ने HC में कहा, 'सभी आरोप झूठे, कानून के तहत हुई पूछताछ'
Delhi News: रवि भारद्वाज हत्याकांड का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस मुठभेड़ में तिल्लू गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार
रवि भारद्वाज हत्याकांड का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस मुठभेड़ में तिल्लू गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार
Delhi News: अपहरण-फिरौती मामले में फरार अपराधी हरियाणा से गिरफ्तार, 4 साल बाद मिली सफलता
दिल्ली: अपहरण-फिरौती मामले में फरार अपराधी हरियाणा से गिरफ्तार, 4 साल बाद मिली सफलता

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज में ईरान की टोल वसूली बर्दाश्त नहीं', मिडिल ईस्ट जंग पर मार्को रुबियो की दो टूक, बताया कब खत्म होगा युद्ध
'होर्मुज में ईरान की टोल वसूली बर्दाश्त नहीं', मिडिल ईस्ट जंग पर मार्को रुबियो की दो टूक, बताया कब खत्म होगा युद्ध
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Isometric Exercise: क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
Toyota Land Cruiser FJ क्या भारत में Fortuner जितनी हिट होगी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Toyota Land Cruiser FJ क्या भारत में Fortuner जितनी हिट होगी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Embed widget