एक्सप्लोरर

दिल्ली कोचिंग हादसे के बीच विकास दिव्यकीर्ति बोले, 'मुझपर निशाना इसलिए साधा है क्योंकि ...'

Rajendra Nagar Accident: दृष्टि आईएएस के डायरेक्टर विकास दिव्यकीर्ति ने दिल्ली कोचिंग हादसे पर कहा कि तीन बच्चों की मृत्यु हुई मैं सोचता हूं कि जब पानी भरा होगा तो उनपर क्या गुजरी होगी.

Vikas Divyakirti On Old Rajendra Nagar Accident: दिल्ली में कोचिंग हादसे के बीच दृष्टि आईएएस के डायरेक्टर विकास दिव्यकीर्ति का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि उनपर निशाना इसलिए साधा गया है क्योंकि एक बलि का बकरा सभी को चाहिए होता है. समाज को एक दोषी मिल जाता है. प्रतियोगियों को लगता है कि मौका है, उन्हें लगता है कि हिसाब बराबर कर लिया जाए.

विकास दिव्यकीर्ति ने कहा, "बच्चों की नाराजगी जायज है. शायद उन्हें मुझसे ज्यादा उम्मीद थी इसलिए मुझपर गुस्सा फूटा है. मैं कृतज्ञ हूं कि उन्होंने गुस्सा मुझपर किया. मेरे नाम से गाली देने पर व्यू ज्यादा मिलते हैं इसलिए मैं टार्गेट हुआ. वर्चुअल मॉब लिंचिंग जैसा महौल होता है. "

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "मैं भावनात्मक मामलों में मुखर नहीं हूं. तीन बच्चों की मृत्यु हुई मैं सोचता हूं कि जब पानी भरा होगा तो उनपर क्या गुजरी होगी. मेरी मूल चिंता उस अनुभव को महसूस करने में है. विद्यार्थियों का गुस्सा जायज है. एलजी के मीटिंग में मैं गया था. कुछ बच्चों से बातें हुई. अब मुझे लगता है कि वो सहजता है. मैं एक दो दिन में बच्चों से मिलूंगा."

उन्होंने आगे कहा, "मीटिंग अच्छी हुई. एलजी और दिल्ली सरकार सक्रिय है. बच्चों और इंस्टिट्यूट की बात सुनी. एक कमिटी बनाई गई है उसमें मैं भी हूं. उम्मीद है कि जल्दी नतीजा निकलेगा. चूक हुई है, नियमों के स्तर पर, लेकिन हमारी नियत खराब नहीं थी. दिल्ली में 2000 कोचिंग संस्थान हैं. फायर एनओसी फॉर एजुकेशन बिल्डिंग एक के पास भी नहीं है."

विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि हमारी एक बेसमेंट सील हुई है. अप्रूव बेसमेंट है. नेहरू विहार की बेसमेंट मॉल की बेसमेंट है. उसमें 7 निकास द्वार हैं. वो बेसमेंट दिल्ली के सबसे सेफ बिल्डिंग में से एक है.  

उन्होंने ये भी कहा, "मुझे ऐसा लगता था कि चिंता फायर की थी. मुखर्जी नगर में जहां कोचिंग संस्थान है, वहां एक ही एग्जिट और एक एंट्री है. और वहीं बिजली का मीटर है. मूल खतरा आग से होता है. हमारे मन में भी यह बात नहीं आई कि पानी भर सकता है. 3 साल पहले पानी का स्तर बढ़ने लगा था उस समय हमने सात दिन की छुट्टी कर दी गई थी. लेकिन हमारे मन में भी नहीं आया था कि ऐसा कुछ हो सकता है."

ये भी पढ़ें

दिल्ली कोचिंग हादसा: दृष्टि IAS के विकास दिव्यकीर्ति का बयान, 'हमारी टीम से कोई चूक हुई है तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: तरुण हत्याकांड में नाबालिग बताकर आरोपी ने की थी बचने की कोशिश, अब MCD रिकॉर्ड से खुला राज
तरुण हत्याकांड: नाबालिग बताकर आरोपी ने की थी बचने की कोशिश, अब MCD रिकॉर्ड से खुला राज
जंतर मंतर पर प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी पर हुई FIR? अब दिल्ली पुलिस का आया बयान
जंतर मंतर पर प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी पर हुई FIR? अब दिल्ली पुलिस का आया बयान
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
दिल्ली-NCR में फिर चढ़ा पारा, गर्मी से लोग बेहाल, पालम में तापमान 40 के पार
दिल्ली-NCR में फिर चढ़ा पारा, गर्मी से लोग बेहाल, पालम में तापमान 40 के पार

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget