एक्सप्लोरर

Delhi: गोद ली हुई मासूम बेटी को चिमटे से दागने वाली मां पर कार्रवाई, पुलिस ने रुड़की से किया गिरफ्तार

Delhi Crime: आरोपी रेणु कुमारी ने आरके पुरम के निजी स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाली सात साल की मासूम बच्ची को कुछ साल पहले ही गोद लिया था. बच्ची इससे पहले खोड़ा में रहती थी.

Delhi News: दिल्ली में आरके पुरम थाने (RK Puram Police Station) की पुलिस ने उस निर्दयी मां को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपने बेटे के साथ मिल कर गोद ली हुई एक सात साल की बच्ची के साथ हैवानियत कर अपने नर्स के पेशे के साथ-साथ इंसानियत को भी शर्मशार कर दिया. पुलिस ने फरार चल रही आरोपी रेणु कुमारी (Renu Kumari) और उसके पति को बीती रात रुड़की (Roorkee) से पकड़ा, जिसके बाद पुलिस उन्हें दिल्ली लेकर पहुंची.

इस पूरे मामले में पुलिस आरोपी रेणु कुमारी के पति आनंद कुमार की भूमिका की भी जांच कर रही है. साथ ही इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जब रेणु कुमारी ने खोड़ा की रहने वाली अपनी भतीजी को गोद लिया था, तो फिर उसके साथ इस तरह दरिंदगी और मारपीट क्यों की? इस मामले में पुलिस ने रेणु कुमारी के बेटे जॉनी पटेल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. वहीं रेणु कुमारी पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद से ही फरार हो गई थी.

कुछ साल पहले ही लिया था गोद

गौरतलब है कि रेणु कुमारी ने आरके पुरम के निजी स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाली सात साल की मासूम बच्ची को कुछ साल पहले ही गोद लिया था. बच्ची इससे पहले खोड़ा में रहती थी और रेणु रिश्ते में उसकी बुआ है. रेणु और उसका बेटा जॉनी आए दिन उसकी बेरहमी से पिटाई करते थे. कई बार दिल्ली के कड़ाके की सर्दी में उसे बिना कपड़ों के खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर किया. उसके निजी अंगों पर भी हमला किया और जब इतने पर भी उनका जी नहीं भरा तो कई बार चाकू से भी उसे चोट पहुंचाई गई.

फरार होने से पहले भी की थी पिटाई

मामले का खुलासा तब हुआ, जब बच्ची की स्कूल टीचर ने उसे खड़ा किया था और वो निजी अंगों और पैरों में चोट की वजह से खड़ी नहीं हो पा रही थी. साथ ही दर्द से वो कराह उठी. स्कूल टीचर ने उससे पूछताछ की तो उनकी रूह कांप उठी और उन्होंने इसकी जानकारी सीडब्ल्यूसी और पुलिस को दी. मामला पुलिस और सीडब्ल्यूसी तक पहुंचने की जानकारी होने पर रेणु का गुस्सा और भड़क गया. उसने स्कूल से लौटने के बाद फिर से मासूम की पिटाई की और गर्म चिमटे और कोयले से दाग दिया.

बच्ची के शरीर पर चोट और जले के निशान

डीसीपी साउथ वेस्ट मनोज सी. ने बताया कि नौ फरवरी को पुलिस को इसकी शिकायत मिली थी. जांच में बच्ची के शरीर पर जलने और चोट के निशान थे. जांच के दौरान ही पुलिस को बच्ची के गोद लिए जाने का पता चला. इसके बाद इस मामले में पुलिस ने जेजे एक्ट और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी जॉनी पटेल को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि रेणु कुमारी फरार ही गई थी, तभी से पुलिस इसकी तलाश में जुटी हुई थी और आखिरकार उसे रुड़की से उसके साथ पुलिस ने दबोच लिया.

ये भी पढ़ें- MCD Mayor Election: क्या BJP के लिए झटका है सुप्रीम कोर्ट का आदेश? पार्टी ने दी ये प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 260 करोड़ रुपये खर्च कर फ्री LPG देगी सरकार, रेखा गुप्ता ने किया बजट में ऐलान
दिल्ली में 260 करोड़ रुपये खर्च कर फ्री LPG देगी सरकार, रेखा गुप्ता ने किया बजट में ऐलान
Delhi Budget Session 2026 Highlights: सीएम रेखा गुप्ता ने खोला पिटारा, 10वीं के छात्रों को लैपटॉप! 9वीं की छात्राओं को मुफ्त साइकिल
Highlights: सीएम रेखा गुप्ता ने खोला पिटारा, 10वीं के छात्रों को लैपटॉप! 9वीं की छात्राओं को मुफ्त साइकिल
AIMIM नेता शौकत अली के विवादित बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- 'देश कानून से चलता है’
AIMIM नेता शौकत अली के विवादित बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- 'देश कानून से चलता है’
Delhi Rain: मार्च में दिल्ली की बेमौसम बारिश के पीछे बिल गेट्स का हाथ! जानिए वायरल दावों की पूरी सच्चाई
मार्च में दिल्ली की बेमौसम बारिश के पीछे बिल गेट्स का हाथ! जानिए वायरल दावों की पूरी सच्चाई

वीडियोज

Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delimitation In Lok Sabha: किस राज्य में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें, टॉप पर कौन? ये रही पूरी लिस्ट
किस राज्य में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें, टॉप पर कौन? ये रही पूरी लिस्ट
गगनदीप रंधावा सुसाइड केस में गिरफ्तार मंत्री लालजीत भुल्लर के सौंपे गए विभाग, इन्हें मिली जिम्मेदारी
गगनदीप रंधावा सुसाइड केस में गिरफ्तार मंत्री लालजीत भुल्लर के सौंपे गए विभाग, इन्हें मिली जिम्मेदारी
स्थाई कमीशन नहीं पा सकीं महिला अधिकारियों के लिए बड़ी राहत, SC का आदेश- सभी को पेंशन....
स्थाई कमीशन नहीं पा सकीं सैन्य महिला अधिकारियों के लिए बड़ी राहत, SC का आदेश- सभी को पेंशन....
BCCI से टक्कर लेकर PCB होने वाला है बर्बाद! खिलाड़ियों ने कहा - PSL खेलेंगे लेकिन पहले पैसा बढ़ाओ
BCCI से टक्कर लेकर PCB होने वाला है बर्बाद! खिलाड़ियों ने कहा - PSL खेलेंगे लेकिन पहले पैसा बढ़ाओ
‘पवन सिंह के खिलाफ़ मैंने कंप्लेन नहीं की,’ अंजलि राघव ने बताया किस वजह से पहुंची महिला आयोग
‘पवन सिंह के खिलाफ मैंने कंप्लेन नहीं की,’ अंजलि राघव ने बताया किस वजह से पहुंची महिला आयोग
Iranian President Pezeshkian: ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
31 मार्च से पहले ये 5 जरूरी काम पूरे कर लें, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
31 मार्च से पहले ये 5 जरूरी काम पूरे कर लें, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
जिसे समझा पेड़ की जड़ वो निकला अजगरों का झुंड, पत्थर मारते ही आदमखोरों में आई जान, खौफनाक वीडियो वायरल
जिसे समझा पेड़ की जड़ वो निकला अजगरों का झुंड, पत्थर मारते ही आदमखोरों में आई जान, खौफनाक वीडियो वायरल
Embed widget