एक्सप्लोरर

'केंद्रीय योजनाओं का दिल्ली वालों को क्यों नहीं मिला लाभ?', पुष्कर सिंह धामी का अरविंद केजरीवाल से सवाल 

Delhi Assembly Election 2025: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के मोती नगर, शालीमार बाग, नई दिल्ली और कस्तूरबा नगर में BJP के पक्ष में चुनाव प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने AAP पर हमला बोला. 

Pushkar Singh Dhami On Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के बड़े नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री इस वक्त दिल्ली में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. शुक्रवार (31 जनवरी) को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में कई विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने केजरीवाल सरकार के कामों पर सवाल खड़े किए. 

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनता से बीजेपी के लिए वोट करने की अपील की. मोती नगर में हरीश खुराना, शालीमार बाग में रेखा गुप्ता, नई दिल्ली में प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और कस्तूरबा नगर में नीरज बसोया के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. धामी ने कहा कि दिल्ली से 'आप-दा' जा रही है और बीजेपी आ रही है. 

'झूठ बोलकर सत्ता में आई AAP'

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा के दौरान दिल्ली की जनता के बीच आम आदमी पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. यह भी कहा कि झूठ बोलकर आप सत्ता में आई. आम आदमी पार्टी नहीं चाहती की दिल्ली की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिले. 

'हर घर नल से जल' पर दिल्ली में नहीं हुआ अमल 

पुष्कर सिंह धामी आगे कहा, "केंद्र सरकार और बीजेपी की योजनाएं दिल्ली वालों के लिए सबसे बेहतर विकल्प हैं. दिल्ली वालों को पानी की परेशानी होती है. जबकि केंद्र सरकार पूरे देश में हर घर नल से जल अभियान के तहत पानी पहुंचाने का काम कर रही है. दिल्ली में लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. आज भी यहां की 40 प्रतिशत आबादी पानी खरीदकर पीने को मजबूर है." 

उन्होंने कहा, "आम आदमी पार्टी की घटिया सोच के चलते ही दिल्ली वालों को आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने कहा कि जो पार्टी 11 साल तक सत्ता में रहने के बाद यमुना की सफाई नहीं कर सकी वो अब फिर से सफाई के लिए पांच साल मांग रही है. केजरीवाल और उनकी पार्टी के लोगों को जवाब देना चाहिए कि आखिर जिस यमुना को उत्तराखंड से स्वच्छ एवं निर्मल भेजा जाता है, वो दिल्ली में इतनी दूषित कैसे हो जाती है कि उसका पानी सिंचाई के लायक नहीं बचता."

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने क्लीनिक, दवा खरीद, स्ट्रीट लाइट, बस खरीद और स्कूल, शराब हर सेक्टर में घोटाला किया. आप के केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अब भी बेल पर बाहर हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को पूरी तरह से सत्ता से बेदखल करने के लिए तैयार है."

Delhi Election 2025: '60 से ज्यादा सीटें जीतेगी AAP, अरविंद केजरीवाल...', संजय सिंह का दावा

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 4 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग तो भड़कीं स्वाति मालिवाल, कहा- दिग्विजय सिंह अच्छे से जानते हैं...
धर्मेंद प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग तो भड़कीं स्वाति मालिवाल, कहा- दिग्विजय सिंह अच्छे से जानते हैं...
अन्नामलाई के BJP छोड़ने पर संजय सिंह का बड़ा बयान, 'सभी को लगता है कि वो विजय की तरह...'
अन्नामलाई के BJP छोड़ने पर संजय सिंह का बड़ा बयान, 'सभी को लगता है कि वो विजय की तरह...'
विश्व पर्यावरण दिवस CM रेखा की बड़ी पहल, 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, 18 ऑक्सीजन पार्क शुरू
विश्व पर्यावरण दिवस पर CM रेखा की बड़ी पहल, 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, 18 ऑक्सीजन पार्क शुरू
दिल्ली में कृतिका शुक्ला की ससुराल में मौत, रात में मां को फोन कर कहा था 'मुझे बचा लो', सुबह आई मौत की खबर
दिल्ली में कृतिका शुक्ला की ससुराल में मौत, रात में मां को फोन कर कहा था 'मुझे बचा लो'

वीडियोज

Laxmi Niwas:😯Radhika को हुआ Veer पर शक, क्या सामने आएगा मंगलसूत्र का सच? #sbs
Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
अन्नामलाई के BJP छोड़ने पर संजय सिंह का बड़ा बयान, 'सभी को लगता है कि वो विजय की तरह...'
अन्नामलाई के BJP छोड़ने पर संजय सिंह का बड़ा बयान, 'सभी को लगता है कि वो विजय की तरह...'
24 साल के इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
2000 करोड़ी एक्ट्रेस संग सनी देओल ने किया काम, 2 करोड़ भी नहीं कमाए, महा डिजास्टर निकली फिल्म
2000 करोड़ी एक्ट्रेस संग सनी देओल ने किया काम, 2 करोड़ भी नहीं कमाए, महा डिजास्टर निकली फिल्म
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
Explained: अन्नामलाई के इस्तीफे ने तोड़ा दक्षिण भारत जीतने का ख्वाब! बीजेपी का हिंदुत्व एजेंडा क्यों बार-बार फेल, अब किसे मिलेगा मौका?
अन्नामलाई के इस्तीफे से टूटा दक्षिण भारत का ख्वाब! बीजेपी का हिंदुत्व एजेंडा क्यों बार-बार फेल?
'मां-पापा माफ कर देना, दोबारा...', सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
'माफ करना, दोबारा..., सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
Frozen Dessert Health Risks: जानें सेहत के लिए कैसे नुकसानदेह है फ्रोजन डेजर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी
जानें सेहत के लिए कैसे नुकसानदेह है फ्रोजन डेजर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी
Embed widget