एक्सप्लोरर

Safdarjung Railway Station: अब शाही दिखेगा दिल्ली का सफदरजंग रेलवे स्टेशन, यात्रियों को मिलेंगी ये विशेष सुविधाएं

Safdarjung Railway Station Redevelopment: भारतीय रेलवे के अनुसार 385 करोड़ रुपये की लागत से सफदरजंग रेलवे स्टेशन स्टेशन के पुनर्विकास और आधुनिकीकरण का काम किया जा रहा है.

Delhi Safdarjung Railway Station: दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन का शाही और पर्यटन ट्रेनों के लिए विशेष रूप से कायाकल्प किया जाएगा. यहां से रवाना होने वाली महाराजा एक्सप्रेस (Maharajas' Express) और पैलेस ऑन व्हील्स (Palace on Wheels) जैसी शाही ट्रेनों की तरह ही सफदरजंग स्टेशन को भी शाही रूप देने की तैयारी है. रेलवे के अनुसार 385 करोड़ की लागत से इस स्टेशन का पुनर्विकास और आधुनिकीकरण का काम किया जा रहा है. महाराजा एक्सप्रेस और पैलेस ऑन व्हील्स देश की सबसे महंगी और शाही ट्रेनों में से एक हैं, जो इसी स्टेशन से रवाना होती हैं. स्टेशन को इस तरह से सजाया जाएगा, जिससे देश-विदेश से यहां पहुंचने वाले यात्री इसे हमेशा याद रख सकें.

दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन रिंग रेल रूट पर स्थित सफदरजंग स्टेशन से रोजाना कई पैसेंजर ट्रेनें गुजरती हैं, लेकिन इस स्टेशन की पहचान पर्यटन ट्रेनों के परिचालन को लेकर है. भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) की ओर से यहां से अक्सर विशेष पर्यटन ट्रेनें चलाई जाती हैं. यही वजह है कि यहां काफी संख्या में विदेशी पर्यटक भी पहुंचते हैं. इसके बावजूद दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं. इसे ध्यान में रखते हुए इस स्टेशन को विकसित करने का फैसला किया गया है.

सफदरजंग स्टेशन के पुनर्विकास के लिए 384.70 करोड़ स्वीकृत 

सफदरजंग स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य 384.70 करोड़ रुपये की स्वीकृत लागत से स्टेशन आकार ले रहा है. पुनर्निर्माण के बाद स्टेशन में 41,350 वर्ग मीटर का एक निर्मित क्षेत्र होगा और आधुनिक सुविधाओं के साथ अत्याधुनिक स्टेशन में परिवर्तित होने की उम्मीद है. कुछ दिन पहले ही वर्तमान स्थिति को साझा करते हुए रेल मंत्रालय ने कहा था कि नींव का काम प्रगति पर है. आरसीसी फुटिंग, रिटेनिंग वॉल, कॉलम और स्लैब आदि डाले जा रहे हैं.

प्लेटफॉर्म के बुनियादी ढांचे का होगा आधुनिकीकरण

जानकारी के अनुसार, इस पुनर्विकसित स्टेशन का एक अत्याधुनिक भवन होगा, एक कनेक्टिंग कॉनकोर्स, प्लेटफॉर्म के बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण किया जाएगा और इसके साथ एक खुदरा सुविधा के साथ एक कार्यालय परिसर भी यहां आएगा. स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की संख्या भी बढ़ाई जाएगी. पैदल चलने वालों की आवाजाही की सुविधा के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर के माध्यम से आगमन और प्रस्थान को अलग किया जाएगा. निजी कारों, टैक्सियों और ऑटोरिक्शा के लिए अलग-अलग यात्री ड्रॉप-ऑफ और पैदल यात्री प्लाजा और यात्री पिक-अप और पैदल यात्री प्लाजा, बसों के लिए समर्पित स्लॉट के साथ प्रस्तावित किया गया है.

स्टेशन पर होंगी ये भी सुविधाएं

रेलवे स्टेशन के भूतल में एक आगमन हॉल, टिकटिंग, शॉपिंग और यात्री सुविधाओं के साथ वेटिंग लाउंज क्षेत्र शामिल होंगे. वहीं इस स्टेशन के पहली मंजिल पर एक्जीक्यूटिव लाउंज, वेटिंग एरिया, फूड कोर्ट और साथ में एक मेडिकल रूम सहित अन्य सुविधाएं होंगी. यहां रोशनी के लिए सौर ऊर्जा से चलने वाले ऊर्जा दक्ष लैंपों का इस्तेमाल भी किया जाएगा.

विशेष थीम पर सफदरजंग स्टेशन से चलाई जाती हैं ट्रेनें

वहीं शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स, महाराजा एक्सप्रेस, हैरिटेज एक्सप्रेस और अलग-अलग तीर्थ स्थलों को जोड़ने वाली ट्रेनों के साथ ही विभिन्न विभागों के सहयोग से विशेष थीम पर आधारित ट्रेनें भी यहां से चलाई जाती हैं. इन ट्रेनों का परिचालन अन्य यात्री ट्रेनों की तरह नियमित रूप से नहीं होता है. आईआरसीटीसी और रेल प्रशासन की ओर से समय-समय पर इन्हें चलाने की घोषणा की जाती है.

ये भी पढ़ें- Chirag Delhi Flyover: चिराग दिल्ली फ्लाईओवर हुआ बंद, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बम की धमकी से हड़कंप, 3 बैंक और 6 स्कूलों को मिला ईमेल, जांच में सभी निकले फर्जी
दिल्ली में बम की धमकी से हड़कंप, 3 बैंक और 6 स्कूलों को मिला ईमेल, जांच में सभी निकले फर्जी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली: होली में सख्त निगरानी, 15000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, नशे में ड्राइविंग पर जीरो टॉलरेंस
दिल्ली: होली में सख्त निगरानी, 15000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, नशे में ड्राइविंग पर जीरो टॉलरेंस
Holi 2026: होली पर 2.30 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, शाम 5 बजे से नमो भारत-मेरठ मेट्रो का होगा संचालन
होली पर 2.30 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, शाम 5 बजे से नमो भारत-मेरठ मेट्रो का होगा संचालन

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget