एक्सप्लोरर

Delhi Leopard News: दिल्ली के सैनिक फार्म में फिर दिखा तेंदुआ, लोगों का घर से निकलना हुआ मुश्किल

Sainik Farm Leopard Update: दिल्ली में तेंदुआ के दिखने के बाद से ही दहशत बरकरार है. इस बीच वन विभाग के अधिकारी सुशील कुमार का कहना है कि फिलहाल तेंदुआ को घेरकर जंगल के अंदर रखने की कोशिश है.

Delhi News: दिल्ली के हाई प्रोफाइल इलाके सैनिक फार्म (Sainik Farm) के लोग बीते शनिवार से दहशत के साये में रह रहे हैं. शनिवार को इलाके में घुसा तेंदुआ (Leopard) अब तक नहीं पकड़ा जा सका है, जबकि वन विभाग और पुलिस के 40 लोगों की टीम लगातार उसे पकड़ने की कोशिश में लगी हुई है. शनिवार को रिहायशी इलाके में देखा गया तेंदुआ सैनिक फार्म से सटे जंगल में घुस गया था, जिसकी तलाश लगातार जारी है. उसे पकड़ने के लिए ड्रोन की भी सहायता ली जा रही है. इसके बावजूद तेंदुआ अब तक पकड़ से बाहर है. रविवार की रात 8:30 बजे तेंदुआ को एक बार फिर से नेबसराय थाने के पास जंगल में स्पॉट किया गया. जब लोगों के शोर मचाने पर उसने दो लोगों को जख्मी कर दिया और फिर जंगल की तरफ भाग गया.

तेंदुआ की दहशत का आलम यह है कि लोग सुबह-शाम के समय सैर के लिए भी नहीं निकल पा रहे हैं. तेंदुआ को शादी के लिए बनाए गए पंडाल के पास देखे जाने के बाद से शादी-समारोह के भी लोग डरते-डरते शामिल हो रहे हैं. शादियों में डांस तो तेंदुआ की डर से लोग कर ही नहीं पा रहे हैं. वन विभाग ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए जंगल मे दो बड़े-बड़े पिंजरे लगाए हैं. कई जगहों पर जाल से घेराबंदी कर दी गई है, ताकि जंगल में ही उसे पकड़ा जा सके और वो फिर से रिहायशी इलाकों में न आ पाए. एहतियातन लोगों को घरों से न निकलने की हिदायत दी गयी है, खासतौर पर जब वे अकेले हों.

वन विभाग के अधिकारी ने क्या कहा?

इस संबंध में वन विभाग के अधिकारी सुशील कुमार का कहना है कि फिलहाल तेंदुआ को घेरकर जंगल के अंदर रखने की कोशिश की जा रही है. जंगल में ही पिंजरा लगाकर उसे कैद करने की कोशिश की जा रही है. वन विभाग ने जंगल के कई इलाकों में जाली भी लगा दी है, जिससे तेंदुआ रिहायशी इलाकों की तरफ न जा सके. फिलहाल तेंदुआ के दो वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें एक में वह सड़क पर घूमता नजर आ रहा है और दूसरे में वह घर के पास कूदता हुआ नजर आ रहा है. तेंदुआ को पकड़ने की बड़ी कोशिश वन विभाग और पुलिस की टीम संयुक्त रूप से मिलकर कर रही हैं. तेंदुआ के इस तरह खुलेआम घूमने के कारण इलाके में रहने वाले लोगों में दहशत है. सैनिक फार्म इलाके में हो रही शादी पंडाल के बाहर भी तेंदुआ को देखा गया था, जिससे शादियों के मंडप में भी दहशत का माहौल है.

शनिवार की सुबह पहली बार देखा गया था तेंदुआ

अनुमान लगाया जा रहा है कि यह तेंदुआ भाटी माइंस वाइल्ड लाइफ सेंचुरी की तरफ से घुसा है और सैनिक फार्म इलाके तक पहुंच गया है. फिलहाल यह तेंदुआ अभी भी इलाके में ही है. बता दें कि शनिवार की सुबह सैनिक फार्म के रिहायशी इलाके में तेंदुआ को देखे जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद से इलाके के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- NCRB Report Delhi: दिल्ली में एक साल के अंदर करीब 3 लाख आपराधिक मामले दर्ज, साइबर क्राइम में दोगुने की बढ़ोतरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में आज धूप, कल से फिर बारिश और आंधी की एंट्री! मौसम में आएगा डबल ट्विस्ट
दिल्ली-NCR में आज धूप, कल से फिर बारिश और आंधी की एंट्री! मौसम में आएगा डबल ट्विस्ट
Delhi News: मुठभेड़ में कुख्यात लुटेरा कालिया गिरफ्तार, 85 लाख की लूट के मामले में था वांटेड
दिल्ली: मुठभेड़ में कुख्यात लुटेरा कालिया गिरफ्तार, 85 लाख की लूट के मामले में था वांटेड
जजों की सुरक्षा पर दिल्ली HC सख्त, केंद्र, पुलिस और गृह मंत्रालय को एक हफ्ते में बैठक का आदेश
जजों की सुरक्षा पर दिल्ली HC सख्त, केंद्र, पुलिस और गृह मंत्रालय को एक हफ्ते में बैठक का आदेश

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta Case: बच्चों पर पड़ रहा गलत प्रभाव, मेटा को भरने पड़ेंगे 3 हजार करोड़ , कोर्ट ने कहा- 'इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म...'
बच्चों पर पड़ रहा गलत प्रभाव, मेटा को भरने पड़ेंगे 3 हजार करोड़ , कोर्ट ने कहा- 'इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म...'
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
Israel-US Iran War Live: इस्लामाबाद में 'शांति वार्ता' का खुलासा! पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बैठक की गुंजाइश कम, जानें वजह
Live: इस्लामाबाद में 'शांति वार्ता' का खुलासा! पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बैठक की गुंजाइश कम, जानें वजह
ओस से राहत दिलाएगा नया नियम, IPL 2026 में कप्तान करेंगे गेंद बदलने का फैसला
ओस से राहत दिलाएगा नया नियम, IPL 2026 में कप्तान करेंगे गेंद बदलने का फैसला
कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का 'रहमान डकैत' वाला रोल, अब हो रहा पछतावा
कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का 'रहमान डकैत' वाला रोल, अब हो रहा पछतावा
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
Bleeding From Eyes Cause: आंखों से खून बहने से 20 साल की लड़की की मौत, जानें क्या है यह बीमारी और कितनी खतरनाक?
आंखों से खून बहने से 20 साल की लड़की की मौत, जानें क्या है यह बीमारी और कितनी खतरनाक?
कौन हैं 11 साल के ऋषि शर्मा, जो कैलिफोर्निया में फ्लाइट लैंडिंग सीखकर सुर्खियों में छाए?
कौन हैं 11 साल के ऋषि शर्मा, जो कैलिफोर्निया में फ्लाइट लैंडिंग सीखकर सुर्खियों में छाए?
Embed widget