एक्सप्लोरर

'बुरा लगे तो माफी, लेकिन...', सीएम अरविंद केजरीवाल के हेल्थ पर संदीप दीक्षित का बड़ा बयान

Arvind Kejriwal Health: कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने मंत्री आतिशी को नेक सलाह देते हुए कहा है कि वह अपनी विश्वसनीयता बढ़ाएं. फिर जब कोई गंभीर मुद्दा आएगा तो हम सब उनके साथ खड़े नजर आएंगे.

Sandeep Dikshit Statement On Arvind Kejriwal Health: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर फिर से आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सियासी घमासान मचा है. बीजेपी ने एक बार फिर आप सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है. इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने इसको लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम के हेल्थ को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए. 

दिल्ली के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने कहा, "मैं इस समय उम्मीद करूंगा कि ये लोग किसी बड़े नेता के स्वास्थ्य पर राजनीति नहीं करेंगे. अगर आप (AAP) नेताओं को भी देखें तो ये कहीं भी कुछ भी बोल देते हैं. अगर किसी को बुरा लगे तो मैं माफी चाहता हूं लेकिन झूठ बोलना AAP की आदत है." 

'हर मसले पर आप नेता...'

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के मुताबिक, "साल 2012-13 से ही ये झूठ बोल रहे हैं. चाहे भ्रष्टाचार के आरोप हों या दिल्ली का प्रशासन कैसे चलाएंगे या अन्य मसलों पर उंगली उठाना. मुझे ये भी याद है कि एक बार जब अरविंद केजरीवाल धरने पर बैठे थे, तब भी वो डायबिटीज के मरीज थे, लेकिन उन्होंने आठ से नौ दिन तक खाना नहीं खाया था. उस समय कहा गया था कि ये कोई चमत्कारी दैवीय शक्ति है, जो वो ऐसा कर रहे हैं, इसलिए इन पर कोई भरोसा नहीं है. "

'विश्वनीयता बढ़ाएं आतिशी'

संदीप दीक्षित ने आगे कहा कि ये लोग इतने झूठ बोल चुके हैं कि जब ये सच भी बोलते हैं तो कभी-कभी ऐसा नहीं लगता कि इन पर यकीन किया जाए. इसलिए, मैं आतिशी से कहूंगा कि अपनी विश्वसनीयता थोड़ी बढ़ाइए. फिर जब कोई गंभीर मुद्दा आएगा तो सब आपके साथ खड़े नजर आएंगे.

AAP ने बीजेपी पर लगाए ये आरोप

दिल्ली कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित का यह बयान उस समय आया है, जब तीन दिनों से सीएम अरविंद केजरीवाल का वजन घटने और स्वास्थ्य को लेकर बयानबाजी चरम पर है. आतिशी ने बीजेपी पर दिल्ली के सीएम के खिलाफ साजिश का अरोप लगाया है. आप सांसद संजय सिंह ने भी बीजेपी पर तीखे शब्दों में हमला बोला है. 

इसके जवाब में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान यह कभी नहीं देखा कि सीएम अरविंद केजरीवाल हेल्थ चेकअप कराने गए हैं. 

Delhi Mohalla Bus: दिल्ली में मोहल्ला बस सेवा शुरू, किराया से लेकर इसकी खूबी के बारे में जानिए सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर
'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget