एक्सप्लोरर

Sanjay Singh Bail: AAP सांसद संजय सिंह को मिली जमानत, ED ने सुप्रीम कोर्ट में नहीं किया विरोध

Sanjay Singh Bail News: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को दिल्ली आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत का विरोध नहीं किया.

Delhi Excise Policy Case: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) को दिल्ली आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत का विरोध नहीं किया. जमानत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संजय सिंह इस केस के बारे में मीडिया में बयान न दें. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जमानत की शर्तें निचली अदालत तय करे.

कोर्ट ने यह भी कहा कि संजय सिंह को दी गई छूट को उदाहरण की तरह देख कर सभी मामलों में लागू नहीं किया जा सकता. जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस पी बी वराले की पीठ ने छह महीने से जेल में बंद संजय सिंह को रिहा करने का आदेश दिया. प्रवर्तन निदेशालय ने कहा, ''अगर संजय सिंह को मामले में जमानत दी जाती है तो उसे कोई आपत्ति नहीं है.''

'आज सच की जीत हुई'

दिल्ली सरकार में मंत्री और आप की नेता आतिशी ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय सिंह को जमानत देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया. दिल्ली की मंत्री ने जमानत की खबर शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, ‘‘सत्यमेव जयते.’’. वहीं, सांसद संजय सिंह को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि आज सच की जीत हुई है. बीजेपी ने ED का इस्तेमाल किया है आज यह बात सिद्ध हो गयी है. ये बात सिद्ध हो गई है कि ईडी के पास हमारे खिलाफ कोई सबूत नहीं है.

स्वाति मालीवाल ने क्या कहा?

वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी संजय सिंह को जमानत मिलने पर खुशी जाहिर की. स्वाति मालीवाल ने लिखा, ''शेर ज़्यादा दिन क़ैद नहीं किए जा सकते! 
संजय सिंह ज़िंदाबाद.''

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी किया स्वागत

सुप्रीम कोर्ट से आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को जमानत मिलने का कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने भी स्वागत किया और कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण बात है आज कल जेल नियम हो गया है और बेल अपवाद!.

बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह फिलहाल जेल में नहीं हैं बल्कि वो अस्पताल में हैँ, जहां उनका इलाज चल रहा है. उनकी पत्नी और बच्चे अस्पताल में ही हैँ. वो करोल बाग के BLK अस्पताल में इलाज करा रहे हैँ. संजय सिंह की मां भी सुबह ही उनसे मिलकर आई हैं.

कब हुई थी संजय सिंह की गिरफ्तारी?

गौरतलब है कि संजय सिंह को ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में पिछले साल 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था. इससे पहले आप नेता संजय सिंह ने दिल्ली हाईकोर्ट में भी जमानत के लिए याचिका लगाई थी, लेकिन उन्हें जमानत नहीं मिली थी. संजय सिंह को जमानत देने से इनकार करते हुए न्यायाधीश ने कहा था कि सबूतों से पता चलता है कि आरोपी मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल था और सीबीआई द्वारा जांच की गई अनुसूचित अपराधों से अपराध की आय के संबंध के आधार पर अपराध पर विश्‍वास करने के लिए उचित आधार थे.

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi: CM रेखा ने कोरोना योद्धाओं को दी श्रद्धांजलि, परिवारों को मिली ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता
Delhi: CM रेखा ने कोरोना योद्धाओं को दी श्रद्धांजलि, परिवारों को मिली ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता
अवध ओझा ने राहुल गांधी को दी 2 खास सलाह, कहा- 'वो अच्छे नेता बन रहे हैं लेकिन...'
अवध ओझा ने राहुल गांधी को दी 2 खास सलाह, कहा- 'वो अच्छे नेता बन रहे हैं लेकिन...'
दिल्ली में प्रॉपर्टी मालिकों के लिए बड़ी राहत, MCD ने बढ़ाई प्रॉपर्टी टैक्स में छूट की अवधि
दिल्ली में प्रॉपर्टी मालिकों के लिए बड़ी राहत, MCD ने बढ़ाई प्रॉपर्टी टैक्स में छूट की अवधि
Delhi Weather: दिल्ली में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD की चेतावनी, जानें लें मौसम का अपडेट
दिल्ली में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD की चेतावनी, जानें लें मौसम का अपडेट

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान जंग की आड़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर रहा पाकिस्तान, राजनाथ सिंह बोले - 'इस बार...'
अमेरिका-ईरान जंग की आड़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर रहा पाकिस्तान, राजनाथ सिंह बोले - 'इस बार...'
UP Politics: संजीव बालियान का यह रवैया बीजेपी को नहीं आया पसंद! चुनाव से पहले पश्चिमी UP में सिरदर्द बढ़ा रहे पूर्व मंत्री?
संजीव बालियान का यह रवैया बीजेपी को नहीं आया पसंद! चुनाव से पहले पश्चिमी UP में सिरदर्द बढ़ा रहे पूर्व मंत्री?
India-Russia Relations: US-ईरान जंग के बीच Russia के उप प्रधानमंत्री पहुंचे भारत, पुतिन के राजदूत बोले- 'हम करते हैं इज्जत, अमेरिका...'
US-ईरान जंग के बीच Russia के उप प्रधानमंत्री पहुंचे भारत, पुतिन के राजदूत बोले- 'हम करते हैं इज्जत, अमेरिका...'
On This Day: 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में 2 बार क्यों हुआ था टॉस? जानिए; आज ही के दिन भारत बना था चैंपियन
2011 वर्ल्ड कप फाइनल में 2 बार क्यों हुआ था टॉस? जानिए; आज ही के दिन भारत बना था चैंपियन
Dhurandhar 2 BO Day 15 Live: हनुमान जयंती की छुट्टी का 'धुरंधर 2' को फायदा, 12 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
लाइव: हनुमान जयंती की छुट्टी का 'धुरंधर 2' को फायदा, 12 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
Explained: धीमी सांस, ढीला पड़ता शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी... क्या भारत तक पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
धीमी सांस, ढीला शरीर और 2 घंटे में बन जाते जॉम्बी! क्या भारत पहुंच गया त्वचा सड़ाने वाला ड्रग?
West Bengal Election 2026: बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान, किसकी बन सकती है सरकार
बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान
6 अप्रैल तक अलर्ट रहें किसान भाई, जान लें अगले 4 दिन के मौसम से निपटने के तरीके
6 अप्रैल तक अलर्ट रहें किसान भाई, जान लें अगले 4 दिन के मौसम से निपटने के तरीके
Embed widget