एक्सप्लोरर

'डेढ़ घंटे तक आदमी जिंदा था, एंबुलेंस नहीं पहुंची', पहलगाम हमले पर AAP ने सरकार को घेरा

Saurabh Bhardwaj on Pahalgam Terror Attack: दिल्ली पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सरकार को कुछ पुख्ता कदम उठाने चाहिए. यूट्यूब बैन करके बदला नहीं ले सकते.

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आम आदमी पार्टी ने सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग की. पूर्व मंत्री और दिल्ली आप के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि चीन ने हमारी 4000 किलोमीटर जगह कब्जा कर ली, हमने टिकटॉक बैन कर दिया था. पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे 28 सपूतों तो गोली मार दी, हमने उनका (पाकिस्तान) यूट्यूब चैनल बंद कर दिया. सरकार को ये बताते हुए शर्म नहीं आती.

सिंधु नदी का पानी कैसे रोक दोगे, ये नहीं बताएंगे- सौरभ भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार से मांग की कि आप कुछ तो करिए. उन्होंने कहा, "आतंकवादी आपकी नाक के नीचे, आपके देश में 200 किलोमीटर आ गए. असलहा बारूद लेकर आ गए. एक-एक आदमी को चुन चुनकर मारा गया. डेढ़ घंटे तक आदमी जिंदा था, आपकी वहां पर एंबुलेंस नहीं पहुंची, आपने उसको मेडिकल हेल्प नहीं की. आपकी कोई जवाबदेही नहीं है. कभी कहते हैं हम सिंधु नदी का पानी रोक देंगे. कैसे रोक दोगे, क्या प्लान है, वो नहीं बताएंगे. कब रोक दोगे, वो नहीं बताएंगे. क्या रोकना संभव है, ये नहीं बताएंगे. अब कह रहे हैं कि हमने यूट्यूब चैनल बंद कर दिए. इसके लिए आपको तो बहुत बड़ा अवार्ड मिलना चाहिए."

'यूट्यूब बैन कर नहीं ले सकते बदला'

आप नेता ने आगे कहा, "कुछ करके दिखाइए. प्रधानमंत्री जब मुख्यमंत्री थे तो कितनी बड़ी-बड़ी बातें करते थे. गिरिराज सिंह कहते थे कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे तो इस्लामाबाद तक पहुंच गए होते. बहुत शर्म की बात है. सरकार को कुछ पुख्ता करना चाहिए. यूट्यूब बैन करके आप 28 मां भारती के बच्चों का बदला नहीं ले सकते."

'पूरा देश इस बात का इंतजार कर रहा है कि...'

वहीं आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि पहलगाम के आतंकी हमले को 6 दिन गुजर गए हैं और पूरा देश चाहता है कि इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को तबाह कर दिया जाए. पूरा देश इस बात का इंतजार कर रहा है कि सरकार इन आतंकियों को उन्हीं की भाषा में करारा जवाब दे और उन्हें सबक सिखाए.

सनातन कुमार साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं.  9 सालों के अनुभव के साथ टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली विधानसभा में ‘फांसी घर’ बना विवाद, स्पीकर ने आतिशी को भेजा पत्र
दिल्ली विधानसभा में ‘फांसी घर’ बना विवाद, स्पीकर ने आतिशी को भेजा पत्र
Delhi News: दिल्ली के इन इलाकों में दो दिन तक पानी की किल्लत, इस वजह से सप्लाई होगी बाधित
दिल्ली के इन इलाकों में दो दिन तक पानी की किल्लत, इस वजह से सप्लाई होगी बाधित
Delhi News: दिल्ली में DDA का बड़ा कदम, सफदरजंग और ओल्ड राजेंद्र नगर में 775 करोड़ का रीडिवेलपमेंट
दिल्ली में DDA का बड़ा कदम, सफदरजंग और ओल्ड राजेंद्र नगर में 775 करोड़ का रीडिवेलपमेंट
Delhi News: दिल्ली में और भी सशक्त बनेंगी महिलाएं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत
दिल्ली में और भी सशक्त बनेंगी महिलाएं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत

वीडियोज

Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU
Chitra Tripathi: बेटे के लिए नीतीश का 'रिटायरमेंट प्लान'? | Big Breaking | Nitish Kumar | Bihar CM
Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले बड़ी हलचल, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले बड़ी हलचल, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Renault Bridger: जिम्नी और थार की टेंशन बढ़ाने जल्द आ सकती है ये मिनी डस्टर, जानें क्या होगा खास
Renault Bridger: जिम्नी और थार की टेंशन बढ़ाने जल्द आ सकती है ये मिनी डस्टर, जानें क्या होगा खास
Haldi Doodh Benefits: क्या रात में सोने से ठीक पहले हल्दी वाला दूध पीना सही? जानें एक्सपर्ट्स की राय
क्या रात में सोने से ठीक पहले हल्दी वाला दूध पीना सही? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Embed widget