एक्सप्लोरर

Delhi Assembly Session: दो MLA अयोग्य घोषित, दो का इस्तीफा, AAP और BJP विधायकों की संख्या घटी

Delhi Assembly Session News: दिल्ली विधानसभा के स्पीकर रामनिवास गोयल ने चार विधायकों के इस्तीफे और अयोग्यता की घोषणा की है. इनमें से तीन विधायक आप और एक बीजेपी के हैं.

Delhi News: दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के दो विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है जबकि लोकसभा का सदस्य निर्वाचित होने पर बीजेपी विधायक ने इस्तीफा दे दिया जिसकी जानकारी विधानसभा स्पीकर राम निवास गोयल (Ram Niwas Goel) ने सत्र के पहले दिन गुरुवार को दी. राम निवास गोयल ने बताया कि विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधुड़ी ने 18 जून को इस्तीफा दे दिया था. वह दक्षिणी दिल्ली सीट से सांसद निर्वाचित हुए हैं.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक गोयल ने कहा कि आप विधायक राजेंद्र पाल गौतम ने भी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है जो कि 22 सितंबर को स्वीकार कर लिया गया है. वहीं, आप के दो विधायक राज कुमार आनंद और करतार सिंह को संविधान की 10वीं अनुसूचि के प्रावधानों के तहत अयोग्य घोषित कर दिया है. दोनों को क्रमश: 6 मई और 10 जुलाई को अयोग्य घोषित कर दिया गया है.  स्पीकर ने बताया कि चार सीटें रिक्त हो गई हैं जिसकी जानकारी निर्वाचन आयोग को दे दी गई है. 

इन सीटों से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे ये चार नेता
राजेंद्र पाल गौतम दिल्ली के कैबिनेट मंत्री रहे हैं. 2020 का चुनाव उन्होंने आप के टिकट से सीमापुरी से जीता था. राज कुमार आनंद ने 2020 का विधानसभा चुनाव आप के टिकट से जीता था और उन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया था. वह पटेल नगर से विधायक निर्वाचित हुए थे. करतार सिंह ने पिछला विधानसभा चुनाव छतरपुर सीट से जीता था.  दिल्ली में विपक्ष के नेता रहे रामवीर सिंह बिधुड़ी ने बदरपुर सीट से आप के नेता राम सिंह नेताजी को हराया था.

पाला बदलने पर गई विधायकी
राजेंद्र पाल गौतम ने आम आदमी पार्टी छोड़कर इसी महीने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी जबकि राज कुमार आनंद और करतार सिंह तंवर ने जुलाई में बीजेपी का दामन थाम लिया था. दिल्ली के विधानसभा के सीटों की संख्या 70 है. चार विधायकों के इस्तीफे और अयोग्यता के कारण इसकी संख्या घटकर 66 हो गई है. इनमें से आप के 59 विधायक हैं जबकि बीजेपी के सात विधायक हैं.

ये भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट ने DUSU चुनाव की मतगणना पर लगाई रोक, कल होनी थी काउंटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा के मामले में AAP के साथ कांग्रेस? पूर्व सांसद ने पूछा- 'क्या आप आंख-मिचौली खेल रहे हैं'
राघव चड्ढा के मामले में AAP के साथ कांग्रेस? पूर्व सांसद ने पूछा- 'क्या आप आंख-मिचौली खेल रहे हैं'
'मेरे मुद्दों से देश के आम आदमी को फायदा, लेकिन पार्टी को...' राघव चड्ढा के इस बयान के क्या हैं मायने?
'मेरे मुद्दों से देश के आम आदमी को फायदा, लेकिन पार्टी को...' राघव चड्ढा के इस बयान के क्या हैं मायने?
सौरभ भारद्वाज ने गिनाईं राघव चड्ढा की वो 'गलतियां' जिस वजह से हुआ एक्शन! क्या अब भी मिल सकती है माफी?
सौरभ भारद्वाज ने गिनाईं राघव चड्ढा की वो 'गलतियां' जिस वजह से हुआ एक्शन! क्या अब भी मिल सकती है माफी?
Delhi News: दिल्ली में ऑनर किलिंग का मामला, प्रेम संबंध से नाराज परिवार ने बेटी की ले ली जान
दिल्ली में ऑनर किलिंग का मामला, प्रेम संबंध से नाराज परिवार ने बेटी की ले ली जान

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ट्रंप को किसी की परवाह नहीं', अमेरिका-भारत की दोस्ती से PAK एक्सपर्ट को लगी मिर्ची, ईरान के सामने गिड़गिड़ाए- तुम इंडिया की तरह मत करना...
'ट्रंप को किसी की परवाह नहीं', अमेरिका-भारत की दोस्ती से PAK एक्सपर्ट को लगी मिर्ची, ईरान के सामने गिड़गिड़ाए- तुम इंडिया की तरह मत करना...
Raghav Chadha News: 'राघव चड्ढा बीजेपी के साथ...' राज्यसभा सांसद के मुद्दे पर बोले पंजाब के सीएम भगवंत मान
'राघव चड्ढा बीजेपी के साथ...' राज्यसभा सांसद के मुद्दे पर बोले पंजाब के सीएम भगवंत मान
INS तारागिरी क्यों कही जा रही समंदर का तूफान! ब्रह्मोस से होगा सीधा वार, जानें कितनी विध्वंसक?
INS तारागिरी क्यों कही जा रही समंदर का तूफान! ब्रह्मोस से होगा सीधा वार, जानें कितनी विध्वंसक?
आईपीएल 2026: 'वे मेरी सफलता से जलते हैं क्योंकि...,' अजिंक्य रहाणे ने किसको लताड़ा
आईपीएल 2026: 'वे मेरी सफलता से जलते हैं क्योंकि...,' अजिंक्य रहाणे ने किसको लताड़ा
दूसरी बार 'मां' बनीं सोनम कपूर ने अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीरें, सिंपल लुक ने जीता दिल
दूसरी बार 'मां' बनीं सोनम कपूर ने अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीरें, सिंपल लुक ने जीता दिल
Explained: मोदी, मोरारजी, देवगौड़ा सीधे बने प्रधानमंत्री… नीतीश, ज्योति बसु, मुलायम चूक गए मौका! जानें PM रेस के अनसुने किस्से
PM रेस के अनसुने किस्से! मोदी, मोरारजी, देवगौड़ा सीधे बने प्रधानमंत्री! नीतीश, मुलायम.. चूक गए
Viral video: मौत बनी बच्चों का खेल... मासूमों के कंधों पर गुड़िया का जनाजा, कलेजा थाम कर देखना ये वीडियो
मौत बनी बच्चों का खेल... मासूमों के कंधों पर गुड़िया का जनाजा, कलेजा थाम कर देखना ये वीडियो
Bhu Naksha Portal: ऑनलाइन ऐसे देख सकते हैं अपने खेत का नक्शा, जान लीजिए तरीका
ऑनलाइन ऐसे देख सकते हैं अपने खेत का नक्शा, जान लीजिए तरीका
Embed widget