एक्सप्लोरर

Delhi Tomato Price Hike: टमाटर की कीमतों में फिर से उछाल, जानें दिल्ली में क्या रहा रेट

Tomato Price: टमाटर राजधानी दिल्ली में खुदरा में 140 से 180 रुपये किलो बिक रहा है और फिलहाल सब्जियों में कहा जाए तो सबसे महंगा हुआ पड़ा है.

Delhi News: कभी हर घर और लगभग सभी सब्जी और सलाद में नजर आने वाला टमाटर आज बहुत ही खास हो चुका है और इसे लोग फिलहाल तभी खरीदने की सोच रहे हैं, जब कोई खास मौका हो या फिर घर मे कोई खास मेहमान आने वाले हों. वजह है टमाटर की बेलगाम हो रही कीमत, जो राजधानी दिल्ली में खुदरा में 140 से 180 रुपये किलो बिक रहा है और फिलहाल सब्जियों में कहा जाए तो सबसे महंगा हुआ पड़ा है. हालांकि अन्य राज्यों की तुलना में दिल्ली में टमाटर थोड़े सस्ते जरूर बिक रहे हैं, क्योंकि दिल्ली के बाहर कई राज्यों में टमाटर की कीमत खुदरा में 200 रुपये किलो तक पहुंच गई है. जिस कारण लोग टमाटर से फिलहाल थोड़ी दूरी बनाते नजर आ रहे हैं.

सदाबहार टमाटर हुआ लोगों के बजट के बाहर
बात करें अन्य सब्जियों की तो, वो भी फिलहाल लोगों को राहत देने वाली कीमत पर नहीं मिल रही है. ज्यादातर हरी सब्जियों की कीमत 50 रुपये प्रति किलो से ऊपर ही बनी हुई है. जिससे लोगों के खाने की थाली में परोसे जाने वाले हरि सब्जियों की मात्रा पर भी असर पड़ा है. लेकिन सबसे ज्यादा असर लोगों पर टमाटर की महंगाई का पड़ा है. अगर हरी सब्जियां महंगी हो जाती हैं, तो लोग उनमें थोड़ी कटौती कर के आलू-टमाटर या टमाटर की ग्रेवी वाली कोई भी मटर-चने आदि की सब्जी बना कर खा लेते हैं. लेकिन आज सदाबहार टमाटर महंगाई की रिकॉर्ड तोड़ ऊंचाई को छू रहा है. जिससे यह मिडिल और लोअर मिडल क्लास के लोगों के बजट से बाहर होता जा रहा है. जबकि लोअर क्लास के लोग इसे खरीदने की सोचते भी नहीं हैं.

भारी बारिश और बाढ़ से टमाटर के सस्ती होने की उम्मीदें हुई धूमिल
इस वक़्त दिल्ली में टमाटर दूसरे राज्यों से आ रहे हैं और वो भी मांग से कम. ऊपर से दूर के राज्यों से आने के कारण इसका ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट भी बढ़ जा रहा है, जिससे टमाटर की कीमतें आज आसमान छू रही हैं. लोगों को उम्मीद थी कि दिल्ली और उसके आसपास के खेतों से लोकल टमाटर के आने से इसकी बढ़ती कीमत पर लगाम लग जायेगा. लेकिन दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण खेतों में लगी फसलें बर्बाद हो गयी हैं. जिससे फिलहाल टमाटर की कीमत गिरती हुई नहीं नजर आ रही है.

ये हैं मंडियों में सब्जियों की थोक कीमत
बात करें मंडी में टमाटर और सब्जियों की कीमत की तो, पश्चिमी दिल्ली के केशोपुर मंडी में थोक में आज कीमतें कुछ इस प्रकार हैं.

टमाटर - 450- 600/ 5 Kg
हरी मिर्ची - 500 -600/5Kg
धनिया पत्ता - 1000/5Kg
अदरक - 1200 - 1400/5Kg
आलू - 500 - 600/50Kg
प्याज - 80 - 100/5Kg
फूल गोभी - 500/Kg
पत्ता गोभी - 200/Kg
शिमला मिर्च - 500-800/5Kg
भिंडी - 100 & 250/5 Kg
टिंडा - 400/5Kg
बैगन - 400/5Kg

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: सोने के लालच में दोस्त बना कातिल, दिल्ली पुलिस ने खोला सनसनीखेज राज, सुन कर कांप जाएगी रूह!
Delhi News: सोने के लालच में दोस्त बना कातिल, दिल्ली पुलिस ने खोला सनसनीखेज राज, सुन कर कांप जाएगी रूह!
सशक्त नारी-समृद्ध दिल्ली: राजधानी में महिलाओं के लिए 'पिंक कार्ड' और 'लखपति बिटिया योजना' का आगाज
सशक्त नारी-समृद्ध दिल्ली: राजधानी में महिलाओं के लिए 'पिंक कार्ड' और 'लखपति बिटिया योजना' का आगाज
जंतर-मंतर से केजरीवाल ने भरी हुंकार, बोले- 140 करोड़ लोग मिलकर उखाड़ फेंकेंगे तानाशाह सरकार
जंतर-मंतर से केजरीवाल ने भरी हुंकार, बोले- 140 करोड़ लोग मिलकर उखाड़ फेंकेंगे तानाशाह सरकार
सिक्योरिटी ने दूसरी जगह मूव के लिए कहा तो क्यों नहीं गए खामेनेई? अब प्रतिनिधि ने किया बड़ा खुलासा
सिक्योरिटी ने दूसरी जगह मूव के लिए कहा तो क्यों नहीं गए खामेनेई? अब प्रतिनिधि ने किया बड़ा खुलासा

वीडियोज

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-Isarel News: ईरान पर सपा और कांग्रेस के 2 मुस्लिम सांसदों के बयान से हलचल, कहा- इस्लाम न कभी...
ईरान पर सपा और कांग्रेस के 2 मुस्लिम सांसदों के बयान से हलचल, कहा- इस्लाम न कभी...
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
लखपति बिटिया योजना का कौन उठा सकता है लाभ, जानें कौन से डॉक्यूमेंट होने जरूरी?
लखपति बिटिया योजना का कौन उठा सकता है लाभ, जानें कौन से डॉक्यूमेंट होने जरूरी?
Embed widget