एक्सप्लोरर

Delhi Murder: पश्चिमी दिल्ली में एक शख्स की पत्थर से कुचलकर हत्या के मामले में दो गिरफ्तार, ये है हत्या की वजह 

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने हत्या के आरोपी की पहचान विकास नगर निवासी पवन तिवारी और उसके साथी उत्तम नगर निवासी पवन सिंह के रूप में की है. थाना पुलिस इस मामले की अब गहराई से जांच में जुटी है.

Delhi News: पश्चिम दिल्ली के केशोपुर औद्योगि क्षेत्र में नौ दिन पहले एक शख्स की हत्या के दो आरोपियों को पुसिल ने गिरफ्तार किया है. प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे मृतक का एक लड़की के साथ अवैध संबंध सामने आया है. थाना पुलिस इस मामले की अब गहराई से जांच में जुटी है. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि एक लड़की के साथ उसके संबंधों को लेकर ईर्ष्या के कारण पश्चिमी दिल्ली इलाके में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इतना ही नहीं, उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विकास नगर निवासी पवन तिवारी (35) और उसके साथी उत्तम नगर निवासी पवन सिंह (24) के रूप में हुई है.

हत्या की यह घटना 16 दिसंबर को सामने आई थी. थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को नियमित गश्त के दौरान केशोपुर औद्योगिक क्षेत्र डीडीए पार्क की चारदीवारी के पास एक अज्ञात पुरुष का शव मिला था. शव को पत्थरों से क्षत-विक्षत गया था और उस पर क्रूर हिंसा के निशान दिख रहे थे. थाना पुलिस के मुताबिक अपराध स्थल पर जमीन पर खून बिखरा हुआ था. पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर के मुताबिक मृतक की पहचान करने के शुरुआती प्रयासों के बावजूद कोई भी प्रत्यक्षदर्शी घटनास्थल पर मौजूद नहीं था. मृतक और आरोपी की पहचान के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया. जानकारी जुटाने के लिए आसपास के इलाकों में पोस्टर और पंपलेट बांटे गए.

परिजनों ने पोस्टर से की मृतक की पहचान

डीसीपी ने विचित्र वीर के अनुसार 20 दिसंबर को निहाल विहार गंदा नाला में एक पर्चा देखने के बाद परिवार के सदस्यों ने मृतक की पहचान सचिन मौर्य के रूप में की. आगे की जांच में मौर्य का एक लड़की के साथ संबंध और उसके रिश्ते पर ईर्ष्या के कारण हत्या की साजिश में पड़ोसी तिवारी की संलिप्तता का पता चला. मृतक की पहचान के बाद तिवारी और उसके दोस्त पवन सिंह को फरार पाया गया. डीसीपी के मुताबिक इसके बाद थाना पुलिस टीमें तैनात की गईं और 22 दिसंबर को दोनों आरोपी तिवारी और सिंह को विकास नगर इलाके में पकड़ लिया गया. पुलिस ने मृतक के पर्स और आरोपी के खून से सने कपड़ों सहित महत्वपूर्ण चीजें भी बरामद कीं.

Sexual Harassment Case: बुराड़ी अस्पताल यौन शोषण मामले की हो उच्च स्तरीय जांच, बीजेपी नेता ने की एलजी से मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग को दबोचा, पिछले 1 महीने से थे फरार
दिल्ली: हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग को दबोचा, पिछले 1 महीने से थे फरार
दिल्ली में गरीबों के लिए बन रहे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं
दिल्ली में गरीबों के लिए बन रहे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं
Delhi News: दिल्ली में बीते 15 घंटे में आग की 4 घटनाएं, तीन लोगों की मौत, सदर बाजार से रिठाला तक मचा हड़कंप
दिल्ली में बीते 15 घंटे में आग की 4 घटनाएं, तीन लोगों की मौत, सदर बाजार से रिठाला तक मचा हड़कंप
Delhi News: उत्तम नगर में होली पर युवक की हत्या के बाद बवाल, लोगों ने वाहनों को लगाई आग, सड़कों पर प्रदर्शन
दिल्ली: उत्तम नगर में होली पर युवक की हत्या के बाद बवाल, लोगों ने वाहनों में लगाई आग, सड़कों पर प्रदर्शन

वीडियोज

Iran US-Israel War: Midnight Attack! ईरान ने दागीं 5 बैलिस्टिक मिसाइलें | War Latest Update
US Israel Iran War: इजरायल में बजे हमले वाले सायरन, मची अफरा-तफरी | Breaking | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान की राजधानी में भीषण बमबारी | War Update
Lebanon में युद्ध की आग, दुनिया की नजरें टिकीं | Iran-Israel War | America | Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में बारूदी गंध..भीषण हुई जंग | Khamenei Death | Donald Trump | War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका के THAAD डिफेंस सिस्टम की बजी बैंड! ईरान की मिसाइलों ने किया तबाह, खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन
अमेरिका के THAAD डिफेंस सिस्टम की बजी बैंड! ईरान की मिसाइलों ने किया तबाह, खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी
Dhurandhar 2 Trailer Celebs Review: 'धुरंधर 2' के ट्रेलर से इम्प्रेस हुए बॉलीवुड सेलेब्स, आलिया भट्ट से ऋतिक रोशन तक ने कर डाली तारीफ
'धुरंधर 2' के ट्रेलर से इम्प्रेस हुए बॉलीवुड सेलेब्स, आलिया से ऋतिक तक ने तारीफ में की पोस्ट
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले मिचेल सेंटनर ने दी बड़ी धमकी, अहमदाबाद में फिर टूटेगा 140 करोड़ भारतीयों का दिल?
फाइनल से पहले सेंटनर ने दी बड़ी धमकी, अहमदाबाद में फिर टूटेगा 140 करोड़ भारतीयों का दिल?
कौन है ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाला पाकिस्तानी आसिफ रजा मर्चेंट? ईरान से निकला कनेक्शन, जानें सब कुछ
कौन है ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाला पाकिस्तानी आसिफ रजा मर्चेंट? ईरान से निकला कनेक्शन, जानें सब कुछ
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
ईरान के हमलों से घबराया सऊदी, रियाद पहुंचे आसिम मुनीर, क्या जंग में शामिल होगा पाकिस्तान?
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
महिलाओं की आंखें मांगती हैं हर उम्र में खास देखभाल, जानें आई केयर टिप्स
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जान लें अपने अधिकार? हर भारतीय महिला के लिए हैं जरूरी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जान लें अपने अधिकार? हर भारतीय महिला के लिए हैं जरूरी
Embed widget