एक्सप्लोरर

अरविंदर सिंह लवली हो सकते हैं दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर, गांधी नगर से जीता है चुनाव

Arvinder Singh Lovely News: दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर को लेकर बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि अरविंदर सिंह लवली को ये जिम्मेदारी दी जा सकती है. लवली गांधी नगर से विधायक चुने गए हैं.

Vijender Gupta On Protem Speaker: दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर को लेकर चर्चा तेज है. बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) प्रोटेम स्पीकर हो सकते हैं. अरविंदर सिंह लवली गांधी नगर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं. कांग्रेस का हाथ छोड़कर BJP में शामिल हुए लवली शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे थे. लवली को इस बार विधानसभा चुनाव में करीब 13 हजार वोटों से जीत हासिल हुई.

दिल्ली सचिवालय से निकलने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान विजेंद्र गुप्ता ने कहा, ''24 फरवरी से पहले सत्र शुरू होने जा रहा है. तीन दिवसीय यह सत्र होगा, जिसमें कैग रिपोर्ट भी पेश की जाएगी. सरकार की पहली प्राथमिकता है कि कैग रिपोर्ट को सदन में पेश कर दिल्ली की जनता को उससे अवगत कराया जाए.''

विजेंद्र गुप्ता बनेंगे दिल्ली विधानसभा के स्पीकर 

अरविंदर सिंह लवली प्रोटेम स्पीकर बनने के बाद विधायकों को शपथ दिलाएंगे और फिर विजेंद्र गुप्ता स्पीकर बनेंगे. रोहिणी के विधायक विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा स्पीकर पद के लिए बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है. पार्टी नेताओं ने गुरुवार (20 फरवरी) को इस बारे में जानकारी दी. 

सीएजी रिपोर्ट को लेकर क्या बोले विजेंद्र गुप्ता?

पार्टी की ओर से स्पीकर पद के उम्मीदवार के लिए नामित होने के बाद गुप्ता ने कहा, ''मैं सबसे पहले सीएजी रिपोर्ट को सदन के सामने रखवाऊंगा, जिन्हें पिछली AAP की सरकार ने लंबित रखा था.'' तीसरे कार्यकाल के रोहिणी विधायक ने अन्य बीजेपी विधायकों के साथ पहले अदालत का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आप सरकार अपने परफॉर्मेंस पर 14 नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) रिपोर्ट को पेश करने से रोक रही है. 

नवगठित आठवीं दिल्ली विधानसभा में बीजेपी के 48 विधायक हैं जबकि विपक्षी आम आदमी पार्टी (AAP) के 22 विधायक हैं. विधानसभा स्पीकर का चुनाव सदन के सदस्यों द्वारा किया जाता है. 

ये भी पढ़ें:

Delhi Murder: गोकलपुरी पुलिस ने सुलझाई महिला की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी, जानें- किसने रची थी साजिश?

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: 'ग्रीन बजट' पर मचा सियासी घमासान, बीजेपी ने सौरभ भारद्वाज के बयान को बताया हास्यास्पद
दिल्ली: 'ग्रीन बजट' पर मचा सियासी घमासान, बीजेपी ने सौरभ भारद्वाज के बयान को बताया हास्यास्पद
दिल्ली: बढ़ती आबादी देश के लिए चुनौती, सांसद खंडेलवाल ने पीएम मोदी के सामने रख दी यह मांग
दिल्ली: बढ़ती आबादी देश के लिए चुनौती, सांसद खंडेलवाल ने पीएम मोदी के सामने रख दी यह मांग
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
Delhi Weather: बादलों से घिरा दिल्ली-NCR! बारिश और तूफान की चेतावनी, जानें किस दिन सबसे ज्यादा असर
बादलों से घिरा दिल्ली-NCR! बारिश और तूफान की चेतावनी, जानें किस दिन सबसे ज्यादा असर

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nepal PM Oath Ceremony: बालेन शाह बने नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री, रैपर-सिंगर के हाथों में देश की कमान
बालेन शाह बने नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री, रैपर-सिंगर के हाथों में देश की कमान
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
नए फीचर्स और डिजाइन के साथ आज लॉन्च होगी Guerrilla 450, जानें कितनी हो सकती है कीमत
नए फीचर्स और डिजाइन के साथ आज लॉन्च होगी Guerrilla 450, जानें कितनी हो सकती है कीमत
Are Black Plastic Containers Safe: प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
Embed widget