एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Arrest: BJP ने फिर की CM केजरीवाल के इस्तीफे की मांग, बोले- ‘AAP चोरों को बचा रही है’

Arvind Kejriwal Arrest News: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि एक व्यक्ति जो हिरासत में है, उसे मुख्यमंत्री बनाये रखना कहा की नैतिकता है.

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक बार फिर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि क्योंकि अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट हैं और उन्होंने दिल्ली को लूटा है, इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. आप चोरों को बचा रही है. हमारी जो लड़ाई है, दिल्ली की जनता की लड़ाई है, दिल्ली की जनता को लूटने का काम केजरीवाल ने किया है. 

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि एक व्यक्ति जो हिरासत में ले लिया गया हो, उसे मुख्यमंत्री बनाये रखना कहा की नैतिकता है. आम आदमी पार्टी को ये खुद सोचना चाहिए और अरविंद केजरीवाल को त्यागपत्र देना चाहिए.

‘राजमहल की याद आ रही है’

वीरेंद्र सचदेवा ने आगे कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल ने पिछले 9 वर्षों में लोगों की सेवा की होती तो उन्हें अभी ये फर्जी लेटर निकालने की जरूरत नहीं पड़ती. 8-9 साल में दिल्ली को पीने का पानी नहीं दे सके. गंदा पानी आ रहा है सीवर ओवरफ्लो कर रहे हैं. आप लोगों ने दिया क्या है दिल्ली को लूटने के अलावा कुछ नहीं किया है, जो चिंता जेल में आज आपको सता रही है. चिंता एक दूसरी भी है कि वहां पर उनको अपने राजमहल की याद आ रही है. जो सुविधाएं उन्हें मिल रही थी वो जेल में मिल नहीं रही है. उससे वो ज्यादा परेशान है. उसकी चर्चा मंत्री आतिशी और मंत्री सौरभ भारद्वाज नहीं कर रहे है. चर्चा उसकी करनी चाहिए.

बीजेपी नेता ने कहा जिस तरह का व्यवहार आम आदमी पार्टी कर रही है, उसको लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं. उसके कुछ विषय लेकर हम जाएंगे. वहीं उनसे पूछा गया कि उमर अब्दुल्ला की तरफ से कहा गया है कि एक सिटिंग सीएम के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए, इस पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि एक भी ऐसा आदमी बताइये जो भ्रष्टाचार में आरोपी न हो, जो अरविंद केजरीवाल के बचाव में बोल रहा हो. ये सब चोरों की बारात है. उन्होंने कहा कि हर भ्रष्टाचारी दूसरे भ्रष्टाचारी को बचाने के लिए सामने आ रहा है.

यह भी पढ़ें: Delhi: दिल्ली में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गोरक्षा के लिए संसद तक निकाला मार्च, जानें- क्या है मांग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्ली में अवैध घुसपैठ का पर्दाफाश, पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार
दिल्ली में अवैध घुसपैठ का पर्दाफाश, पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार
दिल्ली में अवैध गोदाम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 223 LPG सिलेंडर बरामद, 2 गिरफ्तार
दिल्ली में अवैध गोदाम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 223 LPG सिलेंडर बरामद, 2 गिरफ्तार
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, धूल भरी आंधी के साथ भारी बारिश, दो दिनों के लिए येलो अलर्ट
दिल्ली-NCR में बदला मौसम, धूल भरी आंधी के साथ भारी बारिश, दो दिनों के लिए येलो अलर्ट

वीडियोज

सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?
ईरान-इजरायल युद्ध में फंसा भारत? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
ईरान ने मारे बम...इजरायल बेदम!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget