एक्सप्लोरर

'दिल्ली में पहली बार ऐसा मौका आया', MCD मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर BJP का बड़ा दावा

MCD Mayor Election 2025: दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि AAP का MCD चुनाव न लड़ने का फैसला कोई त्याग नहीं है.

Virendraa Sachdeva On MCD Elections: दिल्ली में जल्द ही बीजेपी का मेयर देखने को मिलेगा और शहर को ट्रिपल इंजन की सरकार का फायदा होगा. ये दावा है दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का, जिन्होंने 21 अप्रैल को नई दिल्ली में एक प्रेस स्टेटमेंट जारी कर किया. उनका कहना है कि इसके साथ ही दिल्ली नगर निगम (MCD) की रुकी हुई सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी और शहर का विकास पटरी पर लौटेगा.

'AAP का MCD चुनाव न लड़ने का फैसला कोई त्याग नहीं'

सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर जमकर निशाना साधाते हुए कहा, ''AAP का MCD चुनाव न लड़ने का फैसला कोई त्याग नहीं, बल्कि अपनी हार को पहले से मान लेना है.'' AAP नेताओं सौरभ भारद्वाज और आतिशी के उस आरोप को भी उन्होंने खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि बीजेपी MCD में पार्षदों की तोड़फोड़ करके सत्ता हथियाना चाहती है. सचदेवा ने इसे हास्यास्पद बताया और कहा कि ये AAP की अपनी नाकामियों को बीजेपी पर थोपने की कोशिश है.

'AAP की नाकामी से तंग आकर पार्षदों ने पार्टी छोड़ दी'

उनका कहना है कि 2022 में AAP के टिकट पर जीते ज्यादातर पार्षद बड़े उम्मीदों के साथ आए थे और वो जनता के लिए कुछ करना चाहते थे, लेकिन AAP नेतृत्व ने ढाई साल तक MCD का गठन ही पूरा नहीं होने दिया. नतीजा ये हुआ कि निगम के सारे काम - विकास, मेंटेनेंस और प्रशासन - सब ठप पड़ गए. सचदेवा के मुताबिक, जो पार्षद जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते थे, उन्होंने AAP की इस नाकामी से तंग आकर पार्टी छोड़ दी.

AAP नेतृत्व परेशान और हताश- सचदेवा

सचदेवा ने आगे कहा, ''दिल्ली में पहली बार ऐसा मौका आया है, जब सातों लोकसभा सांसदों के साथ केंद्र, विधानसभा और MCD में बीजेपी की ट्रिपल इंजन सरकार बनी है. उनका दावा है कि AAP का नेतृत्व इसी बात से परेशान और हताश है.

कुल मिलाकर, बीजेपी का कहना है कि दिल्ली अब उनके हाथ में आने वाली है और शहर की सारी परेशानियां जल्द दूर होंगी. अब देखना ये है कि सचदेवा के ये दावे हकीकत में कितने रंग लाते हैं!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्लीवासियों को मिलेगी आज बड़ी सौगात, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे तीन नए कॉरिडोर का शिलान्यास
दिल्लीवासियों को मिलेगी आज बड़ी सौगात, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे तीन नए कॉरिडोर का शिलान्यास
दिल्ली: 'दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी', उत्तम नगर मर्डर मामले पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
दिल्ली: 'दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी', उत्तम नगर मर्डर मामले पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
Delhi Weather Update: गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड्स! मार्च में ही 36°C पहुंचा तापमान, दिल्ली-NCR में हीटवेव का अलर्ट
गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड्स! मार्च में ही 36°C पहुंचा तापमान, दिल्ली-NCR में हीटवेव का अलर्ट
Delhi News: सड़क खुदाई के लिए 'कॉल बिफोर यू डिग' ऐप अनिवार्य, हादसों पर लगेगी लगाम
दिल्ली: सड़क खुदाई के लिए 'कॉल बिफोर यू डिग' ऐप अनिवार्य, हादसों पर लगेगी लगाम

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Maharashtra News: 'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
IND VS NZ FINAL: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में होगी ओपनर्स की जंग, संजू सैमसन और फिन एलन में कौन आगे?
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में होगी ओपनर्स की जंग, संजू सैमसन और फिन एलन में कौन आगे?
अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी ने किया रिएक्ट, ट्रोल्स को लगाई लताड़
अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी ने किया रिएक्ट, ट्रोल्स को लगाई लताड़
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
स्पेशल कंट्रोल रूम, एडवाइजरी और जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
कंट्रोल रूम, जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
नाखून बता सकते हैं सेहत का राज, आयरन की कमी से लेकर फेफड़ों की बीमारी तक देते हैं ये संकेत
नाखून बता सकते हैं सेहत का राज, आयरन की कमी से लेकर फेफड़ों की बीमारी तक देते हैं ये संकेत
घर की बालकनी में उगाएं लाल-लाल चुकंदर, जानें आसान तरीका
घर की बालकनी में उगाएं लाल-लाल चुकंदर, जानें आसान तरीका
Embed widget