एक्सप्लोरर

मनीष सिसोदिया की जमानत पर AAP ने सुप्रीम कोर्ट का जताया आभार तो BJP ने दिया ये बड़ा बयान

Delhi News: मनीष सिसोदिया को आबकारी मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. आम आदमी पार्टी और उसके समर्थकों में खुशी का माहौल है. इस बीजेपी का बयान सामने आया है.

Virendra Sachdeva News: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आबकारी मामले के कथित घोटाला मामले में आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है और शुक्रवार शाम को वे जेल से बाहर आ गए. सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय से आम आदमी पार्टी और इसके समर्थकों में खुशी का माहौल है और आप नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर आभार भी प्रकट किया है. वहीं दिल्ली भाजपा ने आप नेताओं की इस खुशी और सुप्रीम कोर्ट के प्रति उनके द्वारा व्यक्त की गई प्रतिक्रिया पर तंज कसा है.

सिसोदिया को जमानत मिली है, वे अपराध मुक्त नहीं हुए: बीजेपी

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने देश के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए कहा है, ''भाजपा हमेशा न्यायालय के फैसले का सम्मान करती आयी है और वे देश की शीर्ष अदालत द्वारा मनीष सिसोदिया को जमानत देने के फैसले का भी सम्मान करते हैं, लेकिन मनीष सिसोदिया एवं पूरी आम आदमी पार्टी को यह समझना होगा कि उन्हें जमानत मिली है, वे अपराध मुक्त नहीं हुए हैं.''

उन्होंने कहा, ''वे सिसोदिया को जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी के नेताओं की खुशी को समझ सकते हैं, लेकिन आज न्यायालय के निर्णयों को स्वीकारने के मामले में उनका काला चेहरा भी साफ दिख रहा है. जो लोग आज सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को न्याय की जीत बता रहे हैं वही पिछले सप्ताह सर्वोच्च न्यायालय के दिल्ली नगर निगम एल्डरमैन निर्णय को लोकतंत्र की हत्या बता रहे थे. दिल्ली की जनता सब देख और समझ रही है और जनवरी 2025 में आम आदमी पार्टी को उसके भ्रष्टाचार एवं अकर्मण्यता की सजा देगी''.

आप नेताओं ने जताया सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर आभार

बता दें कि सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए आप के राघव चड्ढा ने कहा था, "दिल्ली शिक्षा क्रांति के नायक मनीष सिसोदिया को बेल मिलने से पूरे देश में आज ख़ुशी है. मैं सुप्रीम कोर्ट का हृदय की गहराई से आभार व्यक्त करता हूं. मनीष जी को 530 दिन तक जेल की सलाख़ों के पीछे रखा गया. उनका जुर्म इतना था कि उन्होंने गरीबों के बच्चों को एक बेहतर भविष्य दिया. प्यारे बच्चों, आपके मनीष अंकल वापस आ रहे हैं."

उन्होंने कहा, ''दिल्ली शिक्षा क्रांति के नायक मनीष सिसोदिया को बेल मिलने से पूरे देश में आज ख़ुशी है. मैं सुप्रीम कोर्ट का हृदय की गहराई से आभार व्यक्त करता हूं''.

पंजाब के सीएम ने बताया सत्य की जीत

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सत्य की जीत है मनीष सिसोदिया की जमानत जबकि हरियाणा आप के नेता अनुराग ढांडा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि देश में शिक्षा क्रांति को दबाने की बीजेपी की सभी साजिश नाकाम हो गई है. मनीष सिसोदिया के बाहर आने से पूरे देश में बदलाव की लहर तेज़ होगी. सभी देशवासियों को जीत के पहले पड़ाव की शुभकामनाएं. अब जल्द ही अरविंद केजरीवाल भी हमारे बीच होंगे.

इसे भी पढ़ें: 'नायक नहीं, खलनायक हूं मैं', जेलर दीपक शर्मा सस्पेंड, पिस्टल लहराते डांस का वीडियो हुआ था वायरल

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget