एक्सप्लोरर

Delhi Murder Case: दिल्ली में 400 रुपये के लिए युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली लाश, दो गिरफ्तार

Welcome Murder Case: दिल्ली के वेलकम इलाके में दो लोगों ने विजय नाम के युवक की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि वह वर्तमान में बेरोजगार था और पैसों के लिए अपनी तीन बहनों पर निर्भर था.

Delhi: दिल्ली के वेलकम (Welcome) इलाके में दो लोगों ने एक युवक से 400 रुपये और मोबाइल फोन लूटने के बाद उसकी हत्या कर दी. एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों की पहचान वेलकम इलाके में जनता मजदूर कॉलोनी के रहने वाले शहजाद (20) और ताहिर (36) के रूप में हुई. उन्होंने सिर्फ 400 रुपये और एक मोबाइल फोन के लिए उस युवक की हत्या कर दी. अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह 7:55 बजे वेलकम थाने में सामुदायिक केंद्र, वेस्ट गोरख पार्क के पास सड़क पर एक पुरुष का शव होने की सूचना मिली. मौके पर पहुंचकर देखा तो मृतक सड़क किनारे रजाई के नीचे पड़ा हुआ था.

पुलिस उपायुक्त (उत्तरपूर्व) जॉय टिर्की ने कहा, "उसके शरीर पर चाकू से वार के चार निशान थे - एक गर्दन की बाईं ओर और तीन छाती पर, दोनों तरफ." मृतक की पहचान सीलमपुर निवासी विजय (26) के रूप में हुई. अधिकारियों ने कहा कि वह वर्तमान में बेरोजगार था और पैसों के लिए अपनी तीन बहनों पर निर्भर था, क्योंकि उनके माता-पिता का निधन हो गया था. डीसीपी ने कहा कि जांच के दौरान, सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि विजय सोमवार रात करीब 11:29 बजे घटनास्थल पर पहुंचा. वह अलग-अलग स्थानों पर सिकुड़कर बैठा और इसके बाद रजाई के नीचे लेट गया. ऐसा लगता है कि उसे रात 11:29 बजे से पहले चाकू मारा गया था और रात में किसी समय उसकी मृत्यु हो गई.

कैसे पकड़ा गया आरोपी?

डीसीपी ने कहा, “मौके से गुजरते हुए देखे गए सभी संदिग्ध वाहनों की जांच की गई और टीम ने एक ई-रिक्शा पर फोकस किया. टीम आगे बढ़ी और जल्द ही संदिग्ध ई-रिक्शा की पहचान की और पाया कि शहजाद नाम का युवक इसे चला रहा था.” शहजाद को पकड़ लिया गया, जिसने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह अपने दोस्त ताहिर के साथ ई-रिक्शा में था, जब उन्होंने सीलमपुर चौक से एक यात्री विजय को लिया.

मोबाइल, सिम कार्ड और कपड़ा बरामद

डीसीपी ने कहा, “जनता फ्लैट, वेलकम के रास्ते में उन्होंने सामुदायिक भवन के पास एक गली में ई-रिक्शा रोका और यात्री को चाकू से धमकाकर उसका मोबाइल फोन और 400 रुपये लूट लिए. जब उसने विरोध किया, तो उन्होंने उसे धक्का देकर बाहर निकालने से पहले उसकी छाती और गर्दन पर चाकू से वार किया.'' डीसीपी ने कहा, "लूटा हुआ मोबाइल फोन, सिम कार्ड, आरोपियों की ओर से पहने गए खून से सने कपड़े और अपराध में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा, सभी आरोपी के पास से बरामद कर लिए गए हैं."

ये भी पढ़ें- Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में छह महीने में 47 लाख से ज्यादा लोगों ने की NCMC कार्ड से यात्रा, जानें सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर धमाके जैसी आवाज, जांच में क्या पता चला?
दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर धमाके जैसी आवाज, जांच में क्या पता चला?
दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश
दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश
उत्तम नगर में भाईचारे की मिसाल, मस्जिद में तरुण की आत्मा की शांति के लिए हुई विशेष दुआ
उत्तम नगर में भाईचारे की मिसाल, मस्जिद में तरुण की आत्मा की शांति के लिए हुई विशेष दुआ
Petrol Diesel Crisis Live: LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, 'उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां...'
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, 'उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां...'
जंग के बीच ट्रंप की भाषा बोलने लगा पाकिस्तान! इशाक डार के बयान से भड़केगा ईरान का गुस्सा
जंग के बीच ट्रंप की भाषा बोलने लगा पाकिस्तान! इशाक डार के बयान से भड़केगा ईरान का गुस्सा
शादी के लिए रिजेक्ट हुआ क्रिकेटर, कोई अपनी बेटी देने को नहीं तैयार, खुद किया हैरतअंगेज खुलासा
शादी के लिए रिजेक्ट हुआ क्रिकेटर, कोई अपनी बेटी देने को नहीं तैयार, खुद किया हैरतअंगेज खुलासा
500 करोड़ क्लब के नए किंग आदित्य धर! बॉक्स ऑफिस पर किन डायरेक्टर्स का कब्जा, देखें पूरी लिस्ट
आदित्य धर नंबर 1! 500 करोड़ क्लब में इन डायरेक्टर्स ने किया कब्जा, देखें लिस्ट
'कहीं बहुत देर ना हो जाए', ईरान की लीडरशिप पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- वो हमसे भीख मांग रहे...
'कहीं बहुत देर ना हो जाए', ईरान की लीडरशिप पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- वो हमसे भीख मांग रहे...
PNG कनेक्शन पर इन लोगों को नहीं देनी होगी सिक्योरिटी फीस, अप्लाई करने से पहले जान लीजिए नियम
PNG कनेक्शन पर इन लोगों को नहीं देनी होगी सिक्योरिटी फीस, अप्लाई करने से पहले जान लीजिए नियम
EPFO Recruitment 2026: EPFO में 153 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका; लास्ट डेट से पहले करें आवेदन
EPFO में 153 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका; लास्ट डेट से पहले करें आवेदन
Embed widget