एक्सप्लोरर

Delhi Weather Update: दिल्ली में भारी बारिश का अनुमान लगाने में क्यों विफल रहा IMD?

Delhi Weather News: दिल्ली मौसम विभाग के वैज्ञानिक इस बात को लेकर हैरान हैं कि आखिर आईएमडी राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाने में ‘विफल’ कैसे साबित हुआ?

Delhi Weather Latest News: दिल्ली में 25 जून की सुबह रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई. इतनी बारिश हुई कि पूरी दिल्ली जलमग्न हो गया, लेकिन मौसम वैज्ञानिक इसका सही पूर्वानुमान नहीं लगा पाए. खुद मौसम विज्ञानी भी हैरान हैं कि ऐसा कैसे हो गया? जबकि शुकव्रार को रिकॉर्ड 228.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

28 जून को सिर्फ एक दिन में जितनी बारिश हुई, वो जून के औसत 74.1 मिलीमीटर बारिश से तीन गुना से भी अधिक है. 1936 के बाद से इस महीने के लिए सबसे अधिक बारिश है.

ये है सही अनुमान नहीं लग पाने की वजह! 

आईएमडी के एक अधिकारी ने पहचान जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘‘पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश तक मानसून की पूर्वी शाखा के कारण बहुत अधिक वर्षा नहीं हो रही थी. पूर्वी शाखा का मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था, लेकिन मध्य प्रदेश की ओर से अचानक एक धारा आ गई. किसी को भी इतनी अधिक मात्रा में नमी की उम्मीद नहीं थी.’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘मॉडल इसे पकड़ नहीं पाया. साथ ही शाम को बादल बनने लगे और समय के साथ तेज होते गए. पहले से आंधी-तूफान का अनुमान जताना आसान नहीं है.’’

ये है भारी बारिश की वजह

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मानसून की हवाएं पश्चिमी विक्षोभ के कुछ हिस्सों के साथ टकराईं, जिससे दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश हुई. कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि उत्तरी दिल्ली में आंधी-तूफान के कारण हो सकता है कि मूसलाधार बारिश हुई.

क्या कहा था वैज्ञानिक सोमा सेन ने? 

इससे पहले, आईएमडी के यूट्यूब पेज पर मौसम को लेकर साप्ताहिक जानकारी में वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा कि यह प्रणाली उत्तर और मध्य भारत में नमी पहुंचा रही है. सप्ताह के दौरान पूर्व-पश्चिम प्रवाह के मजबूत होने की संभावना है और उत्तर भारत में बारिश बढ़ोतरी होगी. आईएमडी 29 जून और 30 जून को दिल्ली में ‘‘बहुत भारी बारिश’’ का भी अनुमान जताया, लेकिन किसी को भी शुक्रवार की सुबह मूसलाधार बारिश की संभावना नहीं थी.

शुक्रवार को सुबह चार बजकर 58 बजे आईएमडी ने एक अलर्ट जारी किया था. अलर्ट में   कहा था कि अगले दो घंटों के दौरान पूरे दिल्ली और एनसीआर, सोनीपत, खरखौदा, झज्जर, सोहना, पलवल, बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, पिलखुआ और सिकंदराबाद के कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी और 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. 

आईएमडी ने बाद में बताया कि सफदरजंग वेधशाला ने पूर्वाह्न दो बजकर 30 मिनट से सुबह 5 बजकर 30 मिनट के बीच 148.5 एमएम की वर्षा दर्ज की गई, जो दर्शाता है कि आईएमडी द्वारा अलर्ट जारी करने से पहले ही काफी बारिश हो चुकी थी. इसके अलावा, आईएमडी ने दिल्ली में मानसून के आगमन की घोषणा शुक्रवार दोपहर को की, जबकि इससे 15 घंटे से भी कम समय पहले उसने अनुमान लगाया था कि शुरुआती वर्षा लाने वाली प्रणाली दो से तीन दिन के भीतर दिल्ली पहुंचेगी. 

Delhi: दिल्ली की कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुईं आतिशी, कब होगी अगली सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: SIR से पहले कांग्रेस की तैयारी पूरी, प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव की बड़ी बैठक
दिल्ली: SIR से पहले कांग्रेस की तैयारी पूरी, प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव की बड़ी बैठक
दिल्ली: SA और जिम्बाब्वे के मैच से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, रात 10 बजे तक कई मार्ग प्रभावित
दिल्ली: SA और जिम्बाब्वे के मैच से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, रात 10 बजे तक कई मार्ग प्रभावित
Israel Attack on Iran: 'जिनके पूर्वज भारत से हैं वो...', खामनेई की मौत पर संजय सिंह ने अमेरिका की नीति पर उठाए सवाल
'जिनके पूर्वज भारत से हैं वो...', खामनेई की मौत पर संजय सिंह ने अमेरिका की नीति पर उठाए सवाल
Delhi News: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी, यात्रियों के लिए अहम निर्देश
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी, यात्रियों के लिए अहम निर्देश

वीडियोज

बैंक अकाउंट से गैस सिलेंडर तक: सब बदला! | Paisa Live
US-Israel Iran War: ईरान में खामेनेई की मौत पर जश्न ! | Khamenei | Netanyahu | Trump
US-Israel Iran War: Khamenei की मौत के बाद Dubai में ईरानी सेना ने दागी मिसाइलें | Netanyahu
US-Israel Iran War:खामेनेई की मौत के बाद Donlad Trump की पहली प्रतिक्रिया | Khamenei | Netanyahu
US-Israel Iran War: 'शुक्रिया ट्रंप', Khamenei की मौत पर Reza Pahlavi का बयान | Netanyahu | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 17 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 17 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का इतने परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का इतने परसेंट
US Israel Iran War: 'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
गांव में कैसे खोल सकते हैं मुर्गी फार्म, इस बिजनेस में कितना लगता है पैसा?
गांव में कैसे खोल सकते हैं मुर्गी फार्म, इस बिजनेस में कितना लगता है पैसा?
Coughing At Night: रात में बिस्तर पर जाते ही आने लगती है खांसी, जानें क्यों हो रही यह समस्या?
रात में बिस्तर पर जाते ही आने लगती है खांसी, जानें क्यों हो रही यह समस्या?
Embed widget