एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Flood News: दुर्ग में आमनेर नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ में फंसे 6 स्कूली बच्चे, SDRF की टीम ने किया रेस्क्यू

Durg: छत्तीसगढ़ में इन दिनों बारिश की वजह से प्रदेश के अधिकतर नदी नाले उफान पर है. ऐसे में दुर्ग जिले में स्कूल पढ़ने गए 6 स्कूली बच्चे आमनेर नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ में फंस गए.

Durg News: छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh) के दुर्ग जिला (Durg District) के धमधा ब्लाक के डोड़की गांव में आमनेर नदी (Amner River) का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आ गई हैं. इस बाढ़ में छह स्कूली बच्चे फंस गए थे, जिन्हें एसडीआरपीएफ( SDRF) की टीम ने रेस्क्यू किया और बच्चों को उनके गांव पहुंचाया. दरअसल, स्कूली बच्चे डोडकी से आमनेर नदी पार कर मुड़पार स्कूल गए थे. उस समय नदी का जलस्तर कम था, लेकिन स्कूल से वापस आते समय जलस्तर बढ़ा गया था. इस कारण बच्चे मुड़पार में बाढ़ में फंस गए थे. एसडीआरएफ को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद सभी बच्चों को रेस्क्यू कर डोडकी गांव पहुंचाया गया.
 
आमनेर नदी पार करके बच्चे जाते हैं स्कूल
स्कूली बच्चों के बाढ़ में फंसे होने की सूचना पर दुर्ग एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और मोटर बोट में बैठाकर सभी बच्चों को नदी पार कराया. बता दें कि, बोरी थाना अंतर्गत डोड़की और मुड़पार दो गांव है, दोनों गांव के बीच से शिवनाथ नदी की सहायक नदी आमनेर नदी गुजरती है. बारिश के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ जाने से दोनों गांव का संपर्क आपस में टूट जाता है. वहीं ये सभी बच्चे डोडकी गांव स्थित स्कूल के छात्र हैं जो मुड़पार से रोजाना पढ़ाई करने जाते हैं.
 
नदी का जलस्तर बढ़ने से स्कूली बच्चे बाढ़ में फंसे
छात्र आमनेर नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कुछ दिनों से स्कूल नहीं गए थे, लेकिन उनके परिजनों ने नदी में कम पानी होने पर नदी पार कराकर स्कूल भेज था. वहीं जब स्कूल की छुट्टी हुई और बच्चे घर जाने के लिए नदी पार करने गए तो नदी का जलस्तर बढ़ गया था और 6 स्कूली बच्चे बाढ़ में फंस गए. इसकी सूचना मिलते ही गांव के सरपंच ने तहसीलदार को बताया जिसके बाद तहसीलदार से एसडीएम को सूचना दी. एसडीएम ने तत्काल एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी, जिसके बाद एसडीआरएफ की 9 टीम मौके पर पहुंच कर स्कूली बच्चों को मोटर बोट की सहायता से नदी पार कराकर उनके गांव पहुंचाया. 
 
एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू पर छात्रों को पहुंचाया घर
एसडीआरएफ के प्रभारी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि स्कूली बच्चों के बाढ़ में फंसने की हमें सूचना मिली थी . जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम गांव पहंची और बच्चों को घर पहुंचाया. साथ ही गांव में बाढ़ की वजह से गांव के कुछ लोगों के घर राशन सामग्री नहीं आ पा रही थी तो उनको भी मोटर बोट से नदी पार कराया गया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन की बैठक में उद्धव ठाकरे गुट शामिल होगा या नहीं? सामने आया बड़ा अपडेट
इंडिया गठबंधन की बैठक में उद्धव ठाकरे गुट शामिल होगा या नहीं? सामने आया बड़ा अपडेट
'वेज बिरयानी नहीं, वेज पुलाव लिखिए', हरिद्वार में बिरयानी शब्द पर विवाद, सड़कों पर उतरे साधु-संत
'वेज बिरयानी नहीं, वेज पुलाव लिखिए', हरिद्वार में बिरयानी शब्द पर विवाद, सड़कों पर उतरे साधु-संत
Punjab News: पटियाला में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत! परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
पटियाला में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत! परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
Kanpur News: सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी विशेषाधिकार हनन मामला, विधानसभा सचिवालय ने प्रशासन से मांगी रिपोर्ट
कानपुर: सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी विशेषाधिकार हनन मामला, विधानसभा सचिवालय ने प्रशासन से मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
भारत की कप्तानी मिलने के बाद आई श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा
भारत की कप्तानी मिलने के बाद आई श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget