Amit Shah Gujarat Visit: आज अहमदाबाद में केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. आज के दिन गुजरात को भी बहुत से नए उपहार मिलने वाले हैं. आज अमित शाह दो पार्कों का उद्घाटन, एक रेलवे फ्लाईओवर और एक अस्पताल का भूमिपूजन करेंगे. आज अहमदाबाद में जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा की शुरुआत होगी. आज गुजरात के अहमदाबाद में मनाई जाने वाली रथ यात्रा पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी रथ यात्रा मानी जाती है.
अमित शाह का गुजरात दौराबता दें अमित शाह इस वक्त गुजरात के दौरे पर हैं. सबसे पहले उन्होंने गुजरात के जमालपुर क्षेत्र में 'रथ यात्रा' से पहले जगन्नाथ मंदिर की 'मंगला आरती' में हिस्सा लिया. इस महोत्सव को गुजरात में बहुत धूम धाम से मनाया जाता है.
अमित शाह किस- किस कार्यक्रमों में होंगे शामिल?गृह मंत्री अमित शाह कई सार्वजानिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जिसमें वे पार्कों का उद्घाटन, एक रेलवे फ्लाईओवर और एक अस्पताल का 'भूमिपूजन' करेंगे. अहमदाबाद के न्यू राणिप में, अमित शाह अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) के द्वारा सुबह करीब 9.15 बजे एक नवनिर्मित पार्क का उद्घाटन करेंगे. गृह मंत्री अहमदाबाद के चांदलोडिया क्षेत्र में एएमसी और रेलवे द्वारा नवनिर्मित जगतपुर रेलवे फ्लाईओवर का भी उद्घाटन करेंगे.
गृहमंत्री मंत्री अमित शाह क्रेडाई गार्डन के सार्वजनिक पार्क का भी उद्घाटन करेंगे. इसके अतिरिक्त वे बाद में अहमदाबाद के बावला इलाके में त्रिमूर्ति अस्पताल के 'भूमि पूजन' कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. गुजरात के अहमदाबाद में रथ यात्रा की धूम चारों तरफ नजर आ रही है. दूर-दूर से लोग इसमें शामिल होने के लिए आ रहे हैं. मंदिर परिसर के बाहर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है.
