एक्सप्लोरर

Banaskantha Fire: बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत, हवा में उड़े शरीर के अंग

Banaskantha Firecracker Factory Fire: गुजरात के बनासकांठा के डीसा के औद्योगिक क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद कई धमाके हुए. अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई.

Banaskantha Firecracker Factory Fire: गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा कस्बे में मंगलवार (1 अप्रैल) को एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग जाने से 18 लोगों की मौत हो गई. आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड के साथ एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची. यह हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ. फैक्ट्री धुनवा रोड पर स्थित है.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, डीसा ग्रामीण पुलिस थाने के निरीक्षक विजय चौधरी ने बताया कि कस्बे के निकट स्थित फैक्ट्री में आग लगने के बाद हुए सिलसिलेवार विस्फोटों के कारण उसके कुछ हिस्से ढह जाने से कई श्रमिक फंस गए. धमाका इतना जोरदार था कि मजदूरों के शरीर के अंग 200-300 मीटर दूर तक उड़ गए.

फैक्ट्री का स्लैब ढह गया

वहीं बनासकांठा कलेक्टर मिहिर पटेल ने कहा,'' आज सुबह हमें डीसा के औद्योगिक क्षेत्र में एक बड़े विस्फोट की सूचना मिली. दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. कई घायल मजदूरों को अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया. विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री का स्लैब ढह गया.''

आग इतनी भीषण थी कि गोदाम का मलबा 200 मीटर दूर तक उछला. मृत श्रमिकों के अंग दूर-दूर तक बिखर गए. आग कांड के बाद जेसीबी की मदद से मलबा को हटाया गया. 

बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ भी सकती है, क्योंकि संदेह है कि दुर्घटना के समय 20 से अधिक लोग मौजूद थे. अब तक 18 शव बरामद किए गए हैं, 4 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एबीपी अस्मिता की रिपोर्ट के मुताबिक, गोदाम में केवल भंडारण की अनुमति थी, जबकि यहां गोदाम के नाम पर पटाखा फैक्ट्री चल रही थी. दावा है कि गोदाम में बॉयलर के कारण भीषण आग लग गई. 

गोदाम में विस्फोट के बाद मालिक फरार हो गया. डीसा जीआईडीसी अग्नि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather News: मार्च में ही झुलस रही दिल्ली! गुजरात का राजकोट सबसे गर्म, कई जगहों पर लू के हालात
मार्च में ही झुलस रही दिल्ली! गुजरात का राजकोट सबसे गर्म, कई जगहों पर लू की स्थिति
Gujarat News: 'मैंने पहले ही कहा था कि...', T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर बोले अक्षर पटेल के पिता
गुजरात: 'मैंने पहले ही कहा था कि...', T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर बोले अक्षर पटेल के पिता
IND vs NZ: भारत की जीत पर मजेदार पोस्ट वायरल, दिल्ली-अहमदाबाद और UP पुलिस की जुगलबंदी वायरल
टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर मजेदार पोस्ट वायरल, दिल्ली-अहमदाबाद और UP पुलिस की जुगलबंदी वायरल
केजरीवाल का गुजरात में शंखनाद! बोले- अब पार्टी नहीं, व्यवस्था बदलेंगे, नेताओं की गुंडागर्दी होगी खत्म
केजरीवाल का गुजरात में शंखनाद! बोले- अब पार्टी नहीं, व्यवस्था बदलेंगे, नेताओं की गुंडागर्दी होगी खत्म

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War
ABP Report : ईरान का 'डेंजरस' बम..अमेरिका में हड़कंप! | Iran Israel War | Khamenei | Trump
Chitra Tripathi: तेहरान में धमाकों से दहला आसमान! जंग के 10वें दिन बढ़ा तनाव | Iran-US-Israel War
Iran Israel War: क्या है Tomahawk मिसाइल जिसने ईरान में मचाई भयंकर तबाही? | Trump | Breaking
Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
जेवर एयरपोर्ट से अब फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
'शाका लाका बूम बूम' के संजू उर्फ किंशुक वैद्य के घर गूंजी किलकारी, बेटे के पिता बने एक्टर
'शाका लाका बूम बूम' के संजू उर्फ किंशुक वैद्य के घर गूंजी किलकारी, बेटे के पिता बने एक्टर
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
Tooth Pain And Cancer: दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
Embed widget