एक्सप्लोरर

Gujarat By-Election 2024: गुजरात विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, किसे मिला टिकट?

Gujarat By-Polls 2024: गुजरात में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. गुजरात में 7 मई को 26 लोकसभा सीटों के साथ विधानसभा उपचुनाव के लिए भी वोटिंग होगी.

Gujarat Assembly By-Election 2024: गुजरात में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. बीजेपी ने विजापुर से चतुरसिंह जावंजी चावड़ा, पोरबंदर से अर्जुनभाई देवभाई मोधवाड़िया, मनावदर से अरविंदभाई जिनाभा लड़ानी, खंभात से चिरागकुमार अरविंदभाई पटेल और वाघोड़िया से धर्मेंद्र सिंह रानुभा वाघेला को टिकट दिया है.

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव के साथ-साथ गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी. चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार गुजरात में 7 मई को 26 लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. इसके साथ-साथ विधानसभा उपचुनाव के लिए 6 सीटों पर वोटिंग होगी. इसके परिणाम 4 जून को आएंगे.

बीजेपी को 156 सीटों पर मिली थी जीत

गौरतलब है कि साल 2022 में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कुल 156 सीटों पर जीत हासिल की थी. इसके अलावा कांग्रेस को सिर्फ 17 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं आम आदमी पार्टी को पहली बार पांच सीटों पर कामयाबी मिली थी. गुजरात में विधायकों के इस्तीफों से कुल 6 सीटें खाली हुई थीं. इसके बाद चुनाव आयोग ने विसावदर की सीट को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर चुनाव का ऐलान किया था. बीजेपी ने जिन 6 नेताओं को टिकट दिया है, उनमें से चार प्रत्याशी कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं. ये सभी विधायक कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए थे.

दूसरी तरफ बीजेपी ने उन सभी 26 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. बीजेपी ने रविवार देर रात जारी छह उम्मीदवारों की अपनी नवीनतम सूची में सुरेंद्रनगर से आयुष और बाल विकास राज्य मंत्री महेंद्र मुंजपारा सहित पांच मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया. वडोदरा और साबरकांठा सीट पर बीजेपी ने क्रमश: मौजूदा सांसद रंजन भट्ट और भीखाजी ठाकोर को उम्मीदवार बनाया था. हालांकि, शनिवार को दो बार की सांसद भट्ट और ठाकोर ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की.  पार्टी ने भट्ट की जगह हेमांग जोशी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि शोभना बरैया ठाकोर की जगह चुनाव लड़ेंगी. 

ये भी पढ़ें- BJP Candidate List: गुजरात की सभी सीटों पर BJP के उम्मीदवार फाइनल, नई लिस्ट में इन 6 नेताओं को मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Weather News: मार्च में ही झुलस रही दिल्ली! गुजरात का राजकोट सबसे गर्म, कई जगहों पर लू के हालात
मार्च में ही झुलस रही दिल्ली! गुजरात का राजकोट सबसे गर्म, कई जगहों पर लू की स्थिति
Gujarat News: 'मैंने पहले ही कहा था कि...', T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर बोले अक्षर पटेल के पिता
गुजरात: 'मैंने पहले ही कहा था कि...', T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर बोले अक्षर पटेल के पिता
IND vs NZ: भारत की जीत पर मजेदार पोस्ट वायरल, दिल्ली-अहमदाबाद और UP पुलिस की जुगलबंदी वायरल
टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर मजेदार पोस्ट वायरल, दिल्ली-अहमदाबाद और UP पुलिस की जुगलबंदी वायरल
केजरीवाल का गुजरात में शंखनाद! बोले- अब पार्टी नहीं, व्यवस्था बदलेंगे, नेताओं की गुंडागर्दी होगी खत्म
केजरीवाल का गुजरात में शंखनाद! बोले- अब पार्टी नहीं, व्यवस्था बदलेंगे, नेताओं की गुंडागर्दी होगी खत्म
Advertisement

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget