एक्सप्लोरर

Ahmedabad News: सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऑटो रिक्शा चालक के घर खाया खाना, बीजेपी ने बताया 'एक्टर'

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सोमवार रात अहमदाबाद में ऑटो चालक के निमंत्रण पर उसके घर जाकर भोजन किया. बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल को अभिनेता करार दिया है.

Gujarat News: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार रात अहमदाबाद में एक ऑटो-रिक्शा चालक का निमंत्रण स्वीकार कर उसके घर जाकर रात का भोजन किया. लेकिन, इससे पहले सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री की अपने होटल के बाहर तैनात पुलिस अधिकारियों के साथ काफी तीखी बहस भी हुई.

अधिकारियों के साथ हुई थी बहस
केजरीवाल आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं के साथ ऑटो-रिक्शा में सवार होकर उसके घर गए और वहां रात्रिभोज किया. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री पर कटाक्ष किया और उन्हें "अभिनेता" करार दिया. ऑटो-रिक्शा चालक के घर जाने से पहले केजरीवाल की सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर एक पांच सितारा होटल के बाहर कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी बहस हुई, क्योंकि दिल्ली के मुख्यमंत्री पुलिसकर्मियों को अपने साथ ले जाने के लिए तैयार नहीं थे. केजरीवाल इसी होटल में ठहरे हुए हैं.

ऑटो रिक्शा चालकों किया था संबोधित
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आप के अभियान के तहत दो दिवसीय गुजरात दौरे पर आए केजरीवाल ने दोपहर के समय अहमदाबाद में ऑटो-रिक्शा चालकों की एक सभा को संबोधित किया. केजरीवाल के संबोधन के बाद शहर के घाटलोदिया इलाके के रहने वाले विक्रम दंतानी नाम के एक ऑटो रिक्शा चालक ने उनसे अनुरोध किया कि वह उसके घर पर रात का खाना खाएं. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इस पर तुरंत 'हां' में जवाब दिया. जब केजरीवाल ने उनसे उन्हें अपने होटल से लेने और अपने ऑटो-रिक्शा में अपने घर ले जाने का आग्रह किया तो दंतानी मान गए.

पार्टी के कई नेता रहे मौजूद
आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया और पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव इसुदान गढ़वी भी केजरीवाल के साथ दंतानी के ऑटो-रिक्शा में बैठकर उसके घर गए. सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बहस के बाद, एक पुलिस अधिकारी ऑटो-रिक्शा चालक के पास बैठ गया, जबकि पुलिस के दो वाहन ऑटो-रिक्शा के साथ चल रहे थे. केजरीवाल और आप के अन्य नेताओं ने दंतानी के घर में फर्श पर बैठकर खाना खाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में AAP vs BJP! केजरीवाल ने मांगा CM से मिलने का वक्त, लगाया अवैध गिरफ्तारियों का आरोप
गुजरात में AAP vs BJP! केजरीवाल ने मांगा CM से मिलने का वक्त, लगाया अवैध गिरफ्तारियों का आरोप
अरविंद केजरीवाल ने गुजरात CM से मिलने का मांगा समय, जानिए क्या है वजह?
अरविंद केजरीवाल ने गुजरात CM से मिलने का मांगा समय, जानिए क्या है वजह?
गुजरात में सियासी घमासान! गढ़वी की गिरफ्तारी पर बोले केजरीवाल- 'हार के डर से बौखलाई बीजेपी'
गुजरात में सियासी घमासान! गढ़वी की गिरफ्तारी पर बोले केजरीवाल- 'हार के डर से बौखलाई बीजेपी'
भारत के इस राज्य में आया भूकंप, सुबह-सुबह हिली धरती, घरों से बाहर भागे लोग
भारत के इस राज्य में आया भूकंप, सुबह-सुबह हिली धरती, घरों से बाहर भागे लोग

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi
Saas Bahu Aur Saazish :Mihir-Noina की शादी का मंडप तैयार! Tulsi फोड़ेगी शादी के मंडप में सच्चाई का बम | Kyunki Saas Bhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले से महंगाई की मार झेर रहा पाकिस्तान, अब इस देश ने कह दिया 2 अरब डॉलर कर्ज चुकाओ, अब क्या विकल्प
पहले से महंगाई की मार झेर रहा पाकिस्तान, अब इस देश ने कह दिया 2 अरब डॉलर कर्ज चुकाओ, अब क्या विकल्प
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
21 साल की मेहनत से 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे, बोले- 'रामायण से बेहतर कोई चैलेंज नहीं हो सकता था'
21 साल की मेहनत से 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे, बोले- 'रामायण से बेहतर कोई चैलेंज नहीं हो सकता था'
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
Explained: क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? 57% की पसंद UPI, कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
UP Board Result 2026: कॉपियों की जांच आगे बढ़ी, अब कब आएगा रिजल्ट? आइये जानें
कॉपियों की जांच आगे बढ़ी, अब कब आएगा रिजल्ट? आइये जानें
इंडोर में पौधों को रखना है हेल्दी तो कौन-सी मिट्टी चुनें? जान लीजिए काम की बात
इंडोर में पौधों को रखना है हेल्दी तो कौन-सी मिट्टी चुनें? जान लीजिए काम की बात
Embed widget