एक्सप्लोरर

Gujarat: कोर्ट ने गुजरात सरकार से पूछा, स्कूलों में पढ़ाए बिना गुजराती भाषा कैसे होगी संरक्षित? मिला ये जवाब

Gujarat News: गुजरात सरकार ने कोर्ट को आश्वासन दिया कि वह छात्रों के बीच गुजराती भाषा को बढ़ावा देने की नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए एक नियामक तंत्र स्थापित करेगी.

Gujarat High Court: गुजरात हाई कोर्ट ने गुरूवार को पूछा कि राज्य सरकार स्कूलों में पढ़ाए बिना मातृभाषा गुजराती को कैसे संरक्षित रखेगी. अदालत ने कहा कि यह देखा जाता है कि संस्कृति काफी हद तक भाषा से जुड़ी होती है. नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश सोनिया गोकानी ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि नियामक ढांचे के अभाव में स्कूलों में गुजराती भाषा की पढ़ाई सुनिश्चित करने का प्रयास ‘व्यर्थ’ है.

सरकार ने दिया आश्वासन
सरकार ने अदालत को आश्वासन दिया कि वह छात्रों के बीच गुजराती भाषा को बढ़ावा देने की नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए एक नियामक तंत्र स्थापित करेगी. सरकार ने यह भी कहा कि राज्य के स्कूलों को आवश्यकता के बारे में अवगत कराया जा रहा है. मुख्य न्यायाधीश गोकानी ने कहा, ‘‘अगर आप इस पर गौर करें तो यह एक प्रमुख मुद्दा है. यह (गुजराती) भी हमारे संविधान की भाषाओं में से एक है. आप इसे स्कूलों में पढ़ाए बिना कैसे संरक्षित करने जा रहे हैं? संस्कृति काफी हद तक भाषा से जुड़ी होती है.’’

न्यायमूर्ति सोनिया गोकाणी ने ली शपथ
न्यायमूर्ति सोनिया गोकाणी ने गुजरात हाई कोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. न्यायमूर्ति गोकाणी 25 फरवरी को सेवानिवृत्त होने वाली थीं. राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांधीनगर स्थित राजभवन में न्यायमूर्ति गोकाणी को पद की शपथ दिलाई. इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी, उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति बेला त्रिवेदी, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के कानून एवं न्याय मंत्री ऋषिकेश पटेल मौजूद थे.

न्यायमूर्ति गोकाणी की नियुक्ति को केंद्र ने 12 फरवरी को मंजूरी दी थी और वह 13 फरवरी से मुख्य न्यायाधीश (नामित) के रूप में सेवा दे रही थीं. उनकी नियुक्ति न्यायमूर्ति अरविंद कुमार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किए जाने के बाद हुई. गुजरात उच्च न्यायालय की 28वीं मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने वाली न्यायमूर्ति गोकाणी 25 फरवरी को सेवानिवृत्त होंगी और उनका कार्यकाल सबसे छोटा होगा.

गुजरात के जामनगर में 26 फरवरी 1961 को जन्मी गोकाणी को 17 फरवरी, 2011 को गुजरात उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया और 28 जनवरी, 2013 को वह स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुईं. वह 10 जुलाई, 1995 को अहमदाबाद में शहर की दीवानी और सत्र अदालत में एक न्यायाधीश के रूप में सीधे न्यायपालिका में शामिल हुईं और कई दीवानी और आपराधिक मामलों की सुनवाई की.

ये भी पढ़ें: Surat News: सूरत की अनोखी शादी! दामाद की बारात लेकर मंडप पहुंचा ससुर, जेठ ने भी दुल्हन का भाई बनकर पूरी की रस्में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूरत में सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे मजदूरों के साथ हादसा, जहरीली गैस से चार लोगों की मौत
सूरत में सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे मजदूरों के साथ हादसा, जहरीली गैस से चार लोगों की मौत
Gujarat Rajya Sabha Elections 2026: गुजरात में कांग्रेस हो गई 0! सभी चार सीटों पर बीजेपी ने उतारे उम्मीदवार, देखें लिस्ट
गुजरात में कांग्रेस हो गई 0! सभी चार सीटों पर बीजेपी ने उतारे उम्मीदवार, देखें लिस्ट
74 साल में पहली बार, कांग्रेस हो जाएगी 0! इस राज्य से नहीं होगा एक भी राज्यसभा सांसद
74 साल में पहली बार, कांग्रेस हो जाएगी 0! इस राज्य से नहीं होगा एक भी राज्यसभा सांसद
Ahmedabad News: अमित शाह की चेतावनी के बाद गुजरात में बांग्लादेशियों पर शिकंजा, अहमदाबाद में 166 गिरफ्तार
अमित शाह की चेतावनी के बाद गुजरात में बांग्लादेशियों पर शिकंजा, अहमदाबाद में 166 गिरफ्तार

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget