एक्सप्लोरर

Gujarat: मौत का मांझा! गुजरात में मकर संक्रांति पर जश्न के बीच 6 लोगों की गई जान, कटा गला

Gujarat News: गुजरात में मकर संक्रांति के मौके पर पतंगबाजी के दौरान मांझे ने छह लोगों की जान ले ली. किसी की गर्दन कटी तो कोई बिजली की तार पर गिरे मांझे को हटाने के चक्कर में दुनिया से चला गया.

Gujarat Latest News: गुजरात में मकर संक्रांति के जश्न के बीच पतंग की डोर से 6 लोगों की मौत होने की सूचना है. इसमें राजकोट में पतंग की डोर से एक बाइक सवार की मौत हो गई. एक अन्य घटना में सुरेंद्रनगर के पाटडी के ओडू गांव के ईश्वरभाई ठाकोर की भी पतंग की डोर से जान चली गई. वहीं तीसरी घटना में हालोल के राहतलाव गांव के 5 साल के कुणाल की पतंग की डोर से गला कटने से मौत हो गई. कुणाल अपने पिता के साथ दोपहिया वाहन पर पनोरमा चौकड़ी के पास गुब्बारे खरीदने जा रहे थे. 

इसी बीच अचानक पतंग की डोर उनके सामने आ गई, जो आगे बैठे कुणाल के गले में फंस गई ओर रस्सी के घर्षण के कारण बच्चे का गला बुरी तरह कट गया. घायल कुणाल को तुरंत इलाज के लिए हालोल उप-जिला अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया, लेकिन बच्चे की शीघ्र ही मृत्यु हो गई. वडोदरा में पतंग की रस्सी ने एक महिला की जान ले ली.

महिला की गर्दन पतंग की रस्सी से घायल

इसी तहर छानी कैनाल रोड पर मोपेड लेकर जा रही 35 वर्षीय माधुरी पटेल नाम की महिला की गर्दन पतंग की रस्सी से घायल हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया. घायल माधुरी पटेल की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं एसएसजी अस्पताल में पतंग की डोर से घायल होने के बाद आज छह लोगों को उपचार के लिए ले जाया गया.

इतना ही नहीं वडनगर तालुका के वडबर गांव के 35 वर्षीय मनसाजी रगुंजी ठाकोर की घातक डोर की चपेट में आने से दुखद मृत्यु हो गई. जानकारी के मुताबिक, मनसाजी काम के लिए अपनी बाइक से वडनगर गए थे. दोपहर में काम खत्म करके घर लौटते समय अचानक उनकी गर्दन पर घातक चोट लगी. गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें तुरंत वडनगर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. 

बिजली के तार पर गिरी पतंग की डोर को हटाते वक्त महिला की मौत

मकर संक्रांति के मौके पर कडी के कस्बा क्षेत्र में बिजली के तार पर गिरी पतंग की डोर को हटाने की कोशिश करते समय एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई. इस बीच महिला को बचाने गए भाई की भी करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई. आणंद के सुंडान में पतंग उड़ाते समय 11 साल के बच्चे की मौत हो गई.

गोहिलपुरा इलाके में रहने वाले 11 साल के बच्चे की खेत की बाड़ में फंसी पतंग को निकालने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई. खेत की बाड़ में रखी मशीन से करंट लगने के बाद बच्चे को तुरंत इलाज के लिए वासद स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: Gujarat: बीजेपी MLA को बदनाम करने की आरोपी महिला से कस्टडी में मारपीट, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब
ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब
UP Politics: अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?
अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?
'अगर पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
'पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब
ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब
UP Politics: अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?
अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?
'अगर पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
'पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
'जब अमेरिका-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
'जब US-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
Embed widget