एक्सप्लोरर

Gujarat: नवसारी में समुद्र तट पर 30 करोड़ रुपये की चरस बरामद, एक हफ्ते में चौथी घटना

Gujarat News: गुजरात पुलिस ने 15 अगस्त को नवसारी तट पर 60 किलोग्राम चरस बरामद की. यह गुजरात में एक सप्ताह में चौथी बरामदगी है. इससे पहले तटों से बड़ी मात्रा में चरस जब्त की गई थी.

Charas Recovered From Gujarat: गुजरात पुलिस ने गुरुवार (15 अगस्त) को नवसारी जिले के ओंजल गांव के पास समुद्र तट पर 30 करोड़ रुपये मूल्य की 60 किलोग्राम चरस (हशीश) से भरे 50 पैकेट बरामद किए. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है. एक सप्ताह में यह चौथी घटना है जब दक्षिण गुजरात क्षेत्र में तटरेखा से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ लावारिस स्थिति में बरामद किए गए.

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुशील अग्रवाल ने कहा कि इस सप्ताह की शुरुआत में सूरत और वलसाड जिलों के तटीय क्षेत्रों से चरस के पैकेट जब्त करने के बाद, स्थानीय पुलिस ने नवसारी तट की जांच के लिए कई टीमें बनाई थीं.

एसपी ने बताया, 'तलाशी अभियान के दौरान, हमने चरस के 50 पैकेट बरामद किए, जो ओंजल गांव के पास समुद्र तट पर पांच अलग-अलग स्थानों पर लावारिस अवस्था में पड़े थे. प्रत्येक पैकेट में 1,200 ग्राम चरस थी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,000 ग्राम चरस की कीमत 50 लाख रुपये है. कुल मिलाकर, हमने 30 करोड़ रुपये कीमत की 60 किलोग्राम चरस जब्त की है.'

पुलिस अधिकारी के अनुसार, जिले के तट पर तलाशी अभियान अभी भी जारी है. इससे पहले 12 अगस्त को वलसाड जिले के उदवाड़ा गांव के पास तट पर चरस के दस लावारिस पैकेट बरामद किए गए थे. एक दिन बाद, पुलिस ने सूरत शहर के बाहरी इलाके में हजीरा गांव के पास समुद्र तट पर पड़े 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के चरस के तीन पैकेट बरामद किए. उसी दिन, पुलिस ने वलसाड जिले के दांती समुद्र तट से 10 करोड़ रुपये मूल्य के 21 पैकेट चरस बरामद किए.

सूरत पुलिस की विशेष जांच दल (एसओजी) टीम ने गुरुवार को 1.87 करोड़ रुपये की अफगानी चरस बरामद की. सूरत एसओजी की ओर से ये कार्रवाई मछुआरों की सूचना पर की गई. टीम ने कार्रवाई करते हुए अफगानी चरस के तीन पैकेट बरामद किए, जिसका वजन 3 किलो 754 ग्राम है. बरामद की गई चरस की कीमत 1 करोड़ 87 लाख 70 हजार रुपये आंकी जा रही है. 

ये भी पढ़ें: गुजरात में बिना इजाजत कई शिक्षक छुट्टी पर, शिक्षा मंत्री पांसेरिया बोले- कड़ी कार्रवाई होगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget