एक्सप्लोरर

गुजरात: इलीगल इमीग्रेशन रैकेट के दलालों ने दुधमुंही बच्ची को मां से अलग किया, लोगों को हथियार दिखाकर डराया

Gujarat News: विदेश भेजने का झांसा देकर लोगों को अपना शिकार बनाने वाले अवैध इमीग्रेशन रैकेट ने 15 लोगों को अपना बंधक बना कर रखा था, जिसमें एक दूधमुंही बच्ची भी शामिल थी.

Gujarat Illegal Immigration: अमेरिका भेजने का झांसा देकर गुजरात के 15 नागरिकों का अपहरण करने वाले अवैध आव्रजन गिरोह के दलालों की क्रूरता के शिकार पीडि़तों का कहना है कि दलालों ने हथियार दिखा कर डराया और पैसों के लिए एक दुधमुंही बच्ची को उसकी मां से अलग कर दिया. मेहसाणा जिले के वसई डभला गांव की निवासी शीतल पटेल, उनके पति और उनकी छह महीने की बेटी उन पीड़ितों में शामिल हैं जिन्हें पुलिस गिरोह से मुक्त कराने के बाद दिल्ली से रविवार को अहमदाबाद लाई.

अमेरिका भेजने का वादा करके बंधक बनाया

अपनी आपबीती सुनाते हुए शीतल पटेल ने कहा, ‘‘दलालों द्वारा अमेरिका भेजने का वादा किए जाने पर हम पिछले साल 12 नवंबर को कोलकाता के लिए रवाना हुए. लेकिन दलालों ने कोलकाता में हमारा अपहरण कर लिया. वे मेरी बेटी को ले गए और मुझसे कहा कि उसे बचाने के लिए पैसे की व्यवस्था करो. गुजरात पहुंचने के बाद गांधीनगर में पत्रकारों को महिला ने बताया कि दलालों ने उन्हें तीन महीने तक कब्जे में रखा. उन्होंने मकान और खेत बेचकर पैसे एजेंटों को दिए थे, लेकिन उन्होंने उन्हें अमेरिका नहीं भेजा.

महिला ने बताया कि जब दलालों को पता चला कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, तब वे उन्हें दिल्ली ले गए, जहां से उन्हें गुजरात पुलिस ने बचा लिया. गांधीनगर पुलिस ने रविवार को कहा कि दलालों के एक गिरोह ने पैसों के लिए डेढ़ साल की बच्ची सहित 15 लोगों को कथित तौर पर अगवा किया और तीन महीने से अधिक समय तक बंधक बनाकर प्रताड़ित किया. पुलिस के मुताबिक, सभी पीड़ितों को दिल्ली से छुड़ाकर गुजरात लाया गया और एक एजेंट को अब तक गिरफ्तार किया है.

बंदूक की नोंक पर परिवारों से जबरन वसूली की

गांधीनगर के खरना गांव की एक अन्य पीड़िता निशा पटेल ने कहा, ‘‘एजेटों ने वादा किया था कि मैं और मेरे पति केवल दो सप्ताह में अमेरिका पहुंच जाएंगे. पिछले साल दिसंबर में वे हमें कोलकाता ले गए और कहा कि पहले हमें कनाडा ले जाया जाएगा. लेकिन गुजरात स्थित हमारे परिवार से जबरन वसूली के लिए उन्होंने हमारा अपहरण कर लिया और एक कमरे में बंद कर दिया. महिला ने आरोप लगाया कि एजेंट ने उनके पति को बंदूक दिखा कर उन्हें अपने पिता को यह कहने के लिए मजबूर किया कि वे कनाडा पहुंच गए हैं और सब ठीक है.

इस महिला ने आगे कहा, ‘‘कुछ दिनों के बाद एजेंट ने मेरे पति को पिता से यह कहने के लिए दोबारा मजबूर किया कि हम अमेरिका पहुंच गए हैं और दलालों को वादा किए गए पैसे का भुगतान कर दिया जाए. यह पैसे वसूलने की उनकी रणनीति थी."

दंपति को भी बनाया निशाना

तेजस पटेल के पिता प्रवीण पटेल ने मानसा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि दलालों ने उनके बेटे-बहू को अमेरिका भेजने के लिए फीस के तौर पर 1.65 करोड़ रुपये की मांग की थी. थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, कोलकाता में दंपति को बंधक बनाए रखने के दौरान दलालों ने बंदूक दिखा कर उनके सोने के आभूषण और 10,000 अमेरिकी डॉलर सहित 8.09 लाख रुपये की नकदी लूट ली.

अहमदाबाद के न्यू रानिप इलाके के आकाश पटेल ने कहा कि दलालों ने उन्हें और उनकी पत्नी को अमेरिका भेजने का झांसा देकर 5.35 लाख रुपये अग्रिम भुगतान के रूप में ले लिए. हालांकि आकाश बंधक बनाए गए समूह में शामिल नहीं था. आकाश ने कहा कि बेरोजगारी और सरकारी नौकरियों की कमी के कारण वह अमेरिका जाना चाहता था. आकाश ने कहा ‘‘मैंने कई भर्ती परीक्षाओं की तैयारी की लेकिन वे रद्द हो गईं। पत्नी ने एक परीक्षा पास की लेकिन वह भी सरकार ने रद्द कर दी। मैं पहले बच्चों को स्कूल लाता ले जाता था. लेकिन कोविड महामारी के कारण स्कूल ही बंद हो गए मेरे पास कोई काम नहीं था.

यह भी पढ़ें:-

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में आज 55 सीटों के लिए हो रहा मतदान, जानिए- योगी सरकार के किन 5 मंत्रियों की प्रतिष्ठा लगी है दांव पर

UP Election 2022: मुरादाबाद के कुंदरकी से बसपा उम्मीदवार का वायरल ऑडियो, इस पार्टी के उम्मीदवार को जिताने की अपील की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget