एक्सप्लोरर

Gujarat News: 28 मई को PM मोदी का गुजरात दौरा, 200 बेड वाले मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल का करेंगे उद्घाटन

Gujarat News: 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में सहकारिता क्षेत्र के नेताओं को संबोधित करेंगे. साथ ही मोदी केडी परवाडिया मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे.

Gujarat News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को गुजरात में सहकारिता क्षेत्र के नेताओं को संबोधित करेंगे और एक मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल को जनता को समर्पित करेंगे. मंगलवार को यह जानकारी अधिकारियों ने दी है. आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री राजकोट जिले की जसदान तालुका में अटकोट गांव में श्री पटेल सेवा समाज की ओर से बनाए गए मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल का सुबह 10 बजे उद्घाटन करेंगे.

अस्पताल के प्रबंधक न्यासी डॉ भरत बोघारा ने बताया कि 200 बिस्तरों वाला केडी परवाडिया मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल राजकोट-भावनगर राजमार्ग पर स्थित है और यह 40 करोड़ रुपये की लागत से बना है. बोघारा ने कहा, “अस्पताल से राजकोट, बोटाद, अमरेली और आसपास के अन्य जिलों के ग्रामीण इलाकों के लोगों को फायदा होगा. हम उन लोगों का मुफ्त इलाज करेंगे जिनके पास आयुष्मान भारत और सरकार द्वारा जारी किए गए अन्य कार्ड हैं. हमारा शुल्क शहरों में वसूले जा रहे शुल्क का सिर्फ 30 प्रतिशत होगा.”

प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष ने कहा कि बिना कार्ड वाला कोई गरीब मरीज इलाज के लिए आता है तो अस्पताल उससे एक रुपया भी नहीं लेगा. प्रधानमंत्री इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे जिसमें करीब दो लाख लोग शामिल हो सकते हैं. एक अधिकारी ने कहा कि मोदी 28 मई को शाम में गांधीनगर में सहकार सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे और एपीएमसी, डेयरी और अन्य सहकारिता सोसाइटी जैसी विभिन्न सहकारिता संस्थाओं के करीब 10 हजार निर्वाचित प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे.

इससे पहले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 मार्च को गुजरात दौरे पर जा चुके हैं. जहां पर पीएम ने पंचायती राज सम्मेलन की अध्यक्षता की थी. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीएमडीसी मैदान में एक मेगा कार्यक्रम, और कई अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया था. इस सम्मलेन में विशाल सभा दिखाई दी, जिसको भाजपा की विधानसभा चुनाव को लेकर एक नरम शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जो दिसंबर में होने वाले हैं.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan Sarkari Naukri: राजस्थान में Senior Teacher के पदों पर निकली भर्ती, 400 से अधिक पदों पर मिलेंगी नौकरियां 

UP Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश के इस विभाग में निकली बंपर पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन से जुड़ी सभी अहम जानकारियां 

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Diesel Crisis Live: LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
Gujarat News: अमरेली में बोले केजरीवाल- 'बीजेपी के 30 साल के कुशासन से गुजरात को दिलाएंगे' मुक्ति
Gujarat News: अमरेली में बोले केजरीवाल- 'बीजेपी के 30 साल के कुशासन से गुजरात को दिलाएंगे' मुक्ति
Gujarat News: गुजरात में संपत्ति कानून में बड़ा बदलाव, ‘लैंड जिहाद’ पर सियासत के बीच विधानसभा में पास बिल
गुजरात में संपत्ति कानून में बड़ा बदलाव, ‘लैंड जिहाद’ पर सियासत के बीच विधानसभा में पास बिल
Gujarat Weather: गुजरात में फिर गहराया 'मावठा' का संकट, 28 मार्च से 2 अप्रैल तक बेमौसम बारिश का अलर्ट
Gujarat Weather: गुजरात में फिर गहराया 'मावठा' का संकट, 28 मार्च से 2 अप्रैल तक बेमौसम बारिश का अलर्ट

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget