एक्सप्लोरर

Haryana: अनिल विज का CM नायब सैनी पर बड़ा हमला , 'मैं सबसे सीनियर, वो जबसे CM बने हैं उड़नखटोले से...'

Haryana News: हरियाणा के मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने अपनी ही सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री उड़नखटोले से नीचे नहीं उतरते हैं.

Anil Vij On Nayab Singh Saini: हरियाणा के मंत्री अनिल विज एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने अपनी ही सरकार को घेरा है. मंत्री ने कहा कि उन्हें चुनाव में हराने की कोशिश की गई थी. लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी उन लोगों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया. विज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तंज कसते हुए कहा कि वो उड़नखटोले से नीचे उतरते ही नहीं हैं. 

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा, ''मैं सबसे सीनियर नेता हूं और मैं कह रहा हूं कि मेरे खिलाफ साजिश की गई है तो तुरंत उनलोगों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए था. उन्हें पार्टी से तो निकाला ही जाना चाहिए था. 100 दिन तक कुछ नहीं किया गया. अब तो करें ना करें मुझे कुछ फर्क नहीं पड़ता है.'' 

हमारे मुख्यमंत्री उड़नखटोले से नीचे नहीं उतरते- अनिल विज

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ''हमारे मुख्यमंत्री उड़नखटोले से नीचे नहीं उतरते हैं. वो जिस दिन से मुख्यमंत्री बने हैं, तब से वो उड़खटोले पर ही हैं, नीचे उतरे ही नहीं. हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद ही उन्हें लोगों का दर्द पता चलेगा. यह सिर्फ मेरी आवाज नहीं है, बल्कि सभी सांसदों, विधायकों और मंत्रियों की आवाज है.'' 

जगजीत सिंह डल्लेवाल की तरह अनशन की चेतावनी

उन्होंने गुरुवार को अधिकारियों की ओर से उनके आदेशों का पालन नहीं करने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की और अंबाला कैंट क्षेत्र की जनता के लिए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तरह आमरण अनशन पर जाने की चेतावनी दी. अंबाला कैंट से बीजेपी विधायक और मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा, ''उन्होंने अंबाला में जनता दरबार लगाना बंद कर दिया है, जिसे वो हर सोमवार को आयोजित करते थे.''

विज ने कहा, ''मैं शिकायत निवारण समिति की बैठकों में भी शामिल नहीं हो पाऊंगा क्योंकि अधिकारी मेरे आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं. बाकी हरियाणा का तो मुझे कुछ नहीं लेना लेकिन अंबाला कैंट के लोगों ने मुझे सात बार विधायक चुना है. उनके काम के लिए अगर मुझे आंदोलन भी करना पड़े तो मैं करूंगा और अगर मुझे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की तरह आमरण अनशन भी करना पड़े तो मैं करूंगा.''

ये भी पढ़ें: हरियाणा ने 3 जातियों को असंवैधानिक तरीके से SC लिस्ट से हटाया? 12 साल बाद हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भी नहीं पहुंची बेटियां, बड़े भाई ने किया शिवचरण गुप्ता का अस्थि विसर्जन
आज भी नहीं पहुंची बेटियां, बड़े भाई ने किया शिवचरण गुप्ता का अस्थि विसर्जन
कबड्डी खिलाड़ी शीलू की बढ़ेगी मुश्किल? मुस्कान सुसाइड में आया बड़ा अपडेट
कबड्डी खिलाड़ी शीलू की बढ़ेगी मुश्किल? मुस्कान सुसाइड में आया बड़ा अपडेट
गुरुग्राम के फ्लैट में नौकरानी से मारपीट करने वाली मालकिन पर एक्शन, हुई डिटेन
गुरुग्राम के फ्लैट में नौकरानी से मारपीट करने वाली मालकिन पर एक्शन, हुई डिटेन
रेवाड़ी में गाय की टक्कर से रिटायर्ड कैप्टन की मौत, CCTV में कैद हुई घटना
रेवाड़ी में गाय की टक्कर से रिटायर्ड कैप्टन की मौत, CCTV में कैद हुई घटना

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget