एक्सप्लोरर

Bahadurgarh Blast: शख्स ने पत्नी और तीन बच्चे की हत्या के लिए घर में किया धमाका, बहादुरगढ़ कांड में बड़ा खुलासा

Bahadurgarh Blast News: बहादुरगढ़ में एक घर के भीतर हुए ब्लास्ट में पता लगा है कि पिता ने ही अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या कर घर में आग लगाने का ढोंग रचा था. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

Bahadurgarh Blast Case Update: हरियाणा के बहादुरगढ़ के एक घर में शनिवार (22 मार्च) को हुए ब्लास्ट में नए खुलासे ने सबको हैरान कर दिया है. इस दर्दनाक घटना में जो बातें सामने आई है, वो ये कि एक व्यक्ति ने पहले अपनी ही पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी और फिर विस्फोट का नाटक रचकर इसे दुर्घटना दिखाने की कोशिश की. पुलिस ने रविवार (23 मार्च) को इस मामले का खुलासा किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के अनुसार, आरोपी हरिपाल सिंह उत्तराखंड के रुद्रपुर का रहने वाला है और पेशे से एक ट्रांसपोर्टर है. बहादुरगढ़ के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) मयंक मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इसे एक दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन गहराई से छानबीन करने पर यह एक सोची-समझी साजिश निकली.

पहले माना गया हादसा, फिर हुआ खुलासा
शनिवार शाम को सेक्टर-9 स्थित घर में विस्फोट की घटना हुई थी, जिसके बाद दमकल विभाग ने आग बुझाई और 4 शव बरामद किए. शुरू में ऐसा माना जा रहा था कि यह विस्फोट एयर कंडीशनर (AC) के कंप्रेसर में हुआ, लेकिन बाद में पता चला कि हरिपाल सिंह ने पहले अपने परिवार को नींद की गोलियां खिलाकर बेहोश किया, फिर उन्हें रस्सी से गला घोंटकर और तेजधार हथियार से हमला कर मार डाला. इसके बाद उसने शवों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी.

आरोपी ने बदला आत्महत्या का इरादा
आरोपी ने खुद को भी मारने की कोशिश की थी, लेकिन आखिरी वक्त पर अपना इरादा बदल लिया. पुलिस को घटनास्थल से एक 12 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने अपनी बहन और बहनोई पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने बताया कि झज्जर FSL टीम ने खुलासा किया कि एयर कंडीशनर का विस्फोट आग लगने के बाद हुआ था, न कि उससे पहले. मृतकों की पहचान 38 वर्षीय पत्नी, 17 और 9 वर्षीय बेटों तथा 11 वर्षीय बेटी के रूप में हुई.

इस घटना के बाद पुलिस ने हरिपाल सिंह को घायल अवस्था में पकड़ा और रोहतक स्थित PGIMS में भर्ती कराया. उसके खिलाफ मामला दर्ज कर रविवार (23 मार्च) को गिरफ्तार कर लिया गया. इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यमुनानगर में 'लव जिहाद' के मामले ने पकड़ा तूल, रोड जाम कर प्रदर्शन, बिलासपुर का शिव चौक छावनी में तब्दील
यमुनानगर में 'लव जिहाद' के मामले ने पकड़ा तूल, रोड जाम कर प्रदर्शन, बिलासपुर का शिव चौक छावनी में तब्दील
नूंह में शादी का झांसा देकर रेप, महिला पर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार
नूंह में शादी का झांसा देकर रेप, महिला पर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार
Rewari News: पूर्व मंत्री की नई स्कॉर्पियो चोरी, शीशा तोड़कर कार ले गए बदमाश, CCTV में कैद हुई घटना
हरियाणा: पूर्व मंत्री की नई स्कॉर्पियो चोरी, शीशा तोड़कर कार ले गए बदमाश, CCTV में कैद हुई घटना
गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार का कहर! नाना के साथ जा रहे मासूम बच्चों को रौंदा; 3 लोगों की मौत
गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार का कहर! नाना के साथ जा रहे मासूम बच्चों को रौंदा; 3 लोगों की मौत

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
Embed widget