एक्सप्लोरर

दिल्ली-गुरुग्राम और द्वारका एक्सप्रेसवे पर इन वाहनों की एंट्री बैन, पढ़ें पुलिस की एडवाइजरी

Dwarka Expressway: दिल्ली-गुरुग्राम और द्वारका एक्सप्रेसवे पर धीमी गति के वाहनों की एंट्री को रोक दिया गया है. गुरुग्राम पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर फैसले की जानकारी दी है.

Gurugram News: दिल्ली-गुरुग्राम और द्वारका एक्सप्रेसवे पर धीमी गति से चलने वाले वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है. अब दोनों एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंधित वाहन चलते मिलने पर मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने प्रतिबंध लागू करने के लिए गुरुग्राम पुलिस को पत्र लिखा है. गुरुग्राम पुलिस की तरफ से जारी एडवायजरी में कहा गया है कि गुरुग्राम सिरहोल बॉर्डर से खेड़कीदौला टोल तक और खेड़कीदौला से द्वारका एक्सप्रेसवे दिल्ली बॉर्डर तक दोनों एक्सप्रेसवे पर धीमी गति के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे.

एसीपी ट्रैफिक सत्यपाल सिंह का कहना है कि जनता को जागरूक करने के लिए नेशनल हाईवे पर साइन बोर्ड लगाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए धीमी गति के वाहन चलाने पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है.

धीमी गति के वाहनों पर लगा प्रतिबंध

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नियमानुसार दुपहिया वाहन जैसे मोटर साइकिल, स्कूटर, थ्री व्हीलर, ई-रिक्शा, ई-कार्ट, नॉन मोटराइज्ड व्हीकल, एग्रीकल्चर ट्रैक्टर, मल्टी एक्सल हाइड्रोलिक ट्रेलर व्हीकल, चौपहिया साइकिल वाहनों को गुरुग्राम सिरहौल बॉर्डर से खेडक़ीदौला टोल प्लाजा तक और खेडक़ीदौला से द्वारका एक्सप्रेसवे दिल्ली बॉर्डर तक दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों एनएच-48 और द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलाने पर प्रतिबंध है.

गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवायजरी

वाहन मैन कैरेजवे का प्रयोग नहीं करके सर्विस लाइन का प्रयोग करेंगे. वरना वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल अधिनियम में कार्यवाही की जाएगी. एसीपी सतपाल यादव ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग नेशनल हाईवे 48 और एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट अधिक होती है. छोटे वाहनों की स्पीड लिमिटेड कम होने दुर्घटना का खतरा बना रहता है. इसलिए धीमी गति के वाहन चालकों से अपील की जाती है कि नेशनल हाइवे पर न चलाकर सर्विस लाइन का प्रयोग करें. वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें. वाहन को निर्धारित गति सीमा से अधिक ना चलाएं. यातायात नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाएं. 

ये भी पढ़ें- 14 अप्रैल को हरियाणा को दो बड़ी सौगात देंगे PM मोदी, CM सैनी बोले, 'सबसे पहले नए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haryana Rajya Sabha Election 2026: हरियाणा में निर्दल प्रत्याशी उतरने से फंसी 1 सीट! बीजेपी ने इस नेता को सौंपी जिताने की जिम्मेदारी?
हरियाणा में निर्दल प्रत्याशी उतरने से फंसा चुनाव! BJP ने इस नेता को सौंपी जिताने की जिम्मेदारी
महिला दिवस पर हरियाणा की 'शक्ति' का प्रदर्शन, सैकड़ों महिलाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
महिला दिवस पर हरियाणा की 'शक्ति' का प्रदर्शन, सैकड़ों महिलाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Gurugram News: गुरुग्राम के पॉश इलाके में बदमाशों का आतंक, BBT शोरूम पर कई राउंड फायरिंग
गुरुग्राम के पॉश इलाके में बदमाशों का आतंक, BBT शोरूम पर कई राउंड फायरिंग
Mahendragarh News: महिला के जाल में फंसा युवक, पति संग रची अपहरण की साजिश, 4 घंटे में पुलिस ने छुड़ाया
महेंद्रगढ़: महिला के जाल में फंसा युवक, पति संग रची अपहरण की साजिश, 4 घंटे में पुलिस ने छुड़ाया

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
Embed widget