एक्सप्लोरर

हरियाणा विधानसभा चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार कौन? पास में है 400 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव सबसे अमीर प्रत्याशी बीजेपी से हैं. यह जानकारी चुनावी हलफनामे से बाहर आई है जो 12 सितंबर तक दाखिल किया गया है.

रियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) के लिए प्रत्याशियों ने 12 सितंबर तक नामांकन दाखिल कर लिया जिसके बाद अब उनसे जुड़ी जानकारियां सामने आ रही हैं. चुनावी हलफनामे से यह जानकारी सामने आई है कि पूर्व वित्त मंत्री और नारनौंद विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु (Captain Abhimanyu) 417 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्मीदवार हैं.

कैप्टन अभिमन्यु ने हलफनामे में बताया कि उनके परिवार के पास  369.03 करोड़ रुपये की चल और 47.96 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री ने चुनाव आयोग को जानकारी दी है कि उन्होंने 251 करोड़ रुपये के बांड, डिबेंचर और शेयरों में निवेश किया है. कैप्टन अभिमन्यु के पास 21.53 लाख रुपये के सोने के जेवर और अन्य कीमती सामान हैं.

सावित्री जिंदल के पास इतनी है संपत्ति
उधर,  हिसार सीट से निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरीं सावित्री जिंदल ने अपनी संपत्ति 270 करोड़ रुपये बताई है. 76 वर्षीय सावित्री के पास 190 करोड़ रुपये की चल और की 80 करोड़ रुपये अचल संपत्ति है.  वह कुरूक्षेत्र से बीजेपी सांसद नवीन जिंदल की मां और प्रसिद्ध उद्योगपति दिवंगत ओपी जिंदल की पत्नी हैं. वह हरियाणा के मंत्री कमल गुप्ता के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं.

पूर्व सीएम हुड्डा के पास इतनी है अचल संपत्ति
वहीं, पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने हलफनामे में बताया है कि उनके पास और उनकी पत्नी के पास 26.48 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उनके पास क्रमश: 7.20 करोड़ रुपये और 19.28 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है. हुड्डा द्वारा चुनाव आयोग को दी गई जानकारी मुताबिक उनके पास कोई वाहन नहीं है लेकिन 1.32 करोड़ रुपये के सोने के जेवर और 23.25 लाख रुपये  के चांदी के जेवर हैं. हुड्डा के पास एक राइफल और एक पिस्तौल भी है. 

INLD लीडर ने किया संपत्ति का खुलासा
चुनावी हलफनामे के अनुसार, इंडियन नेशनल लोक दल नेता अभय सिंह चौटाला ने 61 करोड़ रुपये घोषित की संपत्ति घोषित की है जिसमें उनकी पत्नी की भी संपत्ति शामिल है.चौटाला ने क्रमश: 37.31 करोड़ रुपये और 23.70 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति घोषित की है. उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके पास दो ट्रैक्टर, एक जीप और चार कारें हैं.  

वहीं, जननायक जनता पार्टी के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के पास 82.08 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उचाना कलां से चुनाव लड़ रहे दुष्यंत ने क्रमश: 35.73 करोड़ रुपये और 46.35 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति घोषित की है.

य़े भी पढ़ें- हरियाणा में गुटखा-पान मसाला बैन, इतने साल के लिए सरकार ने लगाया प्रतिबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget