एक्सप्लोरर

हरियाणा में ईद की छुट्टी हटाने पर खुद CM नायब सैनी का आया बयान, 'कोई अगर लीव लेना चाहे...'

Haryana Eid Holiday: हरियाणा सरकार ने फाइनेंशियल ईयर की क्लोजिंग के चलते ईद की छुट्टी को प्रतिबंधित अवकाश घोषित किया है. हालांकि, सीएम ने कहा है कि जो भी कोई छुट्टी लेना चाहता है वो ले सकता है.

CM Nayab Singh Saini on Haryana Eid Restricted Holiday: ईद का पाक पर्व और वित्त वर्ष 2024-25 की क्लोजिंग का समय एक साथ ही पड़ रहा है. इस बार ईद 31 मार्च को मनाई जा सकती है. इस बीच हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने फैसला लिया कि ईद की छुट्टी को गैजेटेड हॉलीडे की लिस्ट से हटाया जाए और इसे रेस्ट्रिक्टेड हॉलीडे माना जाए. यानी जिनके लिए यह छुट्टी जरूरी है, केवल वे लें और बाकी लोग काम करेंगे. 

इसपर हरियाणा के विपक्षी दल कांग्रेस ने सवाल उठाया. कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने कहा कि मुसलमानों का एक ही त्योहार होता है, जो कि पूरे देश में मनाया जाता है. ईद की छुट्टी को गजटेड छुट्टी को वैकल्पिक अवकाश में क्यों बदल दिया गया?

इस सवाल का जवाब खुद सीएम नायब सिंह सैनी ने दिया है. उन्होंने कहा, "मैंने सदन में भी यह बात कही है कि आप इसे मुद्दा न बनाएं. यह पहली बार हुआ है कि वित्त वर्ष का समापन हो रहा है और इससे पहले लगातार तीन छुट्टियां आ गई हैं. कई लेन-देन सरकार के भी होते हैं और प्राइवेट भी होते हैं, जिनका पूरा होना जरूरी है."

छुट्टी पर जाना चाहें तो कोई पाबंदी नहीं
सीएम नायब सैनी ने कहा, "शनिवार और रविवार के बाद ईद-उल-फितर का पर्व आ गया है. ईद की सभी को बधाई देता हूं. हालांकि, क्योंकि वित्त वर्ष के समापन के दौरान कई लेन-देन होते हैं, इसलिए ईद की छुट्टी को रेस्ट्रिक्टेड हॉलीडे किया गया है. कोई अगर छुट्टी पर जाना चाहे तो उसके लिए कोई पाबंदी नहीं है."

'इसपर राजनीति नहीं होनी चाहिए'- नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "लगातार पड़ रही छुट्टियों की वजह से यह फैसला लिया गया है. यह त्योहार हमारे पवित्र पर्व होते हैं और हम सब मिलकर मनाते हैं. इसपर किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए. ये तो सभी बुद्धिजीवी व्यक्ति समझते हैं. हमने यह नहीं कहा है कि छुट्टी नहीं है. हमने बस उसे रेस्ट्रिक्टेड कर दिया है."

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान इन्होंने राजनीति, क्राइम और हेल्थ-लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी न्यूज के डिजिटल विंग में अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा को इतिहास, साहित्य और कविताएं पढ़ने में रुचि है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Highlights: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Highlights: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Rajya Sabha Election Results Highlights: बिहार में राज्यसभा चुनाव में RJD की हार के बाद सफाईयों का दौर, कांग्रेस विधायक ने कहा- हिना शहाब...
Highlights: बिहार में राज्यसभा चुनाव में RJD की हार के बाद सफाईयों का दौर, कांग्रेस विधायक ने कहा- हिना शहाब...
हरियाणा राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: कौन हैं वो 5 विधायक? जिन पर कांग्रेस को है 'गद्दारी' का शक
हरियाणा राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: कौन हैं वो 5 विधायक? जिन पर कांग्रेस को है 'गद्दारी' का शक
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग हरियाणा कांग्रेस चीफ राव नरेंद्र सिंह बोले, 'गद्दारी करने वाले...'
'गद्दारी करने वाले नेताओं पर लेंगे सख्त एक्शन', राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर बोले राव नरेंद्र सिंह

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Middle East War: ईरान के लिए जंग में कूद रहा है चीन? अमेरिका के दावे से मचा हड़कंप, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
ईरान के लिए जंग में कूद रहा है चीन? अमेरिका के दावे से मचा हड़कंप, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या राज्यसभा सीट को लेकर थी नाराजगी? केसी त्यागी का बड़ा बयान, '2013 में नीतीश कुमार ने...'
क्या राज्यसभा सीट को लेकर थी नाराजगी? केसी त्यागी का बड़ा बयान, '2013 में नीतीश कुमार ने...'
I-PAC रेड में ममता बनर्जी की दखलअंदाजी पर बंगाल के वकील और ED में हो गई तगड़ी बहस, SG मेहता बोले- तो आप खुद कैसे...
I-PAC रेड में ममता बनर्जी की दखलअंदाजी पर बंगाल के वकील और ED में हो गई तगड़ी बहस, SG मेहता बोले- तो आप खुद कैसे...
कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा, जानिए कौन-कौन पहुंचा
कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा, जानिए कौन-कौन पहुंचा
Dhurandhar 2 Ticket: इस शहर में मिल रहे धुरंधर 2 के सबसे सस्ते टिकट, 80 रुपये से शुरुआत, बिल्कुल न करें मिस
इस शहर में मिल रहे धुरंधर 2 के सबसे सस्ते टिकट, 80 रुपये से शुरुआत, बिल्कुल न करें मिस
Iran Nuclear Plant: ईरान के न्यू्क्लियर पावर प्लांट पर मिसाइल से हमला! मचा हड़कंप, जानें क्या हालात
ईरान के न्यू्क्लियर पावर प्लांट पर मिसाइल से हमला! मचा हड़कंप, जानें क्या हालात
Men Vs Women In Love: मर्दों को पहले होता है इश्क या औरतों को? आपकी गलतफहमी दूर कर देगी यह नई स्टडी
मर्दों को पहले होता है इश्क या औरतों को? आपकी गलतफहमी दूर कर देगी यह नई स्टडी
रटने की पढ़ाई से मिलेगा छुटकारा, 2026-27 से स्कूलों में नई किताबें और बदला हुआ सिलेबस शुरू
रटने की पढ़ाई से मिलेगा छुटकारा, 2026-27 से स्कूलों में नई किताबें और बदला हुआ सिलेबस शुरू
Embed widget