एक्सप्लोरर

हरियाणा विधानसभा में क्यों भड़के भूपेंद्र सिंह हुड्डा? बोले- 'मैं 6 बार सदस्य रहा हूं, लेकिन कभी भी...'

Haryana Assembly Sesssion: हरियाणा में शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई. कार्यवाही शुरू होते ही सदन में बहस होने लगी. भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक्टिंग स्पीकर टर्म को लेकर सत्ता पक्ष से भिड़ गए.

Haryana Assembly: हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायक भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) ने कार्यवाहक अध्यक्ष के पद पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि 'मैं पहली बार कार्यवाहक अध्यक्ष के बारे में सुन रहा हूं. यह हमेशा प्रोटेम स्पीकर होता है.' उनकी आपत्ति पर सीएम नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने जवाब दिया और उन्हें 2005 और 2009 का उदाहरण भी दिया. 

विधानसभा की कार्यवाही के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी सीट से उठे और एक्टिंग स्पीकर की तरफ मुखातिब होते हुए कहा, ''मैं छह बार विधानसभा में रहा हूं और चार बार लोकसभा में रहा हूं. मैं पहली बार एक्टिंग स्पीकर के बारे में सुन रहा हूं. हमेशा से प्रो-टेम स्पीकर रहा है. यानी कि आप अस्थायी हैं. आप पूरे दिन के लिए स्पीकर हैं. यह स्पीकर की कुर्सी का अपमान है. इसे बदला जाना चाहिए.''

सीएम सैनी ने हुड्डा को दिया उनके कार्यकाल का उदाहरण
वहीं सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान 2005 और 2009 के कार्यवाहक अध्यक्ष के पद के दो उदाहरण दिए. सीएम सैनी ने हुड्डा को जवाब देते हुए कहा, ''मैं 10 मार्च 2005 को जो शपथ ली गई थी. उस वक्त के विधायक डॉ. रघुबीर काडियान एक्टिंग स्पीकर थे. यह आपके समय का है. और 26 अक्टूबर 2009  को जब शपथ ली गई थी, तब कैप्टन अजय सिंह एक्टिंग स्पीकर थे. ये भी आपके समय का है. मेरे समय का नहीं है.''

बहस के बीच एक्टिंग स्पीकर का आया जवाब
इस पर हुड्डा ने कहा, '' उस समय विपक्ष को इस पर ऐतराज करना चाहिए था. आपने उस वक्त नहीं पढ़ा होगा. हमने पढ़ा.'' वहीं, सदन में चल रही बहस के दौरान एक्टिंग स्पीकर ने अपनी व्यक्तिगत राय जाहिर करते हुए कहा, ''एक्टिंग स्पीकर और प्रो-टेम स्पीकर को लेकर कोई कानूनी बात है तो इसे बदल दीजिए. जैसे लोकसभा में प्रो-टेम स्पीकर होता है. प्रो-टेम स्पीकर पूरे दिन के लिए होता है और एक्टिंग स्पीकर पूरे दिन के लिए नहीं होता है.''

ये भी पढे़ं- हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, नायब सैनी सरकार दिवाली से पहले देगी सैलरी और पेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget