एक्सप्लोरर

Haryana BJP Candidate List: BJP ने हरियाणा की 3 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, रामबिलास शर्मा का टिकट काटा

Haryana BJP Candidate 3rd List 2024: बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर बची हुई सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. 12 सितंबर को नामांकन की आखिरी तारीख है.

Haryana BJP Candidate 3rd List: बीजेपी ने हरियाणा की बची हुई सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. बुधवार (11 सितंबर) को जारी की गई लिस्ट में महेंद्रगढ़ सीट से बीजेपी ने रामबिलास शर्मा का टिकट काट दिया है. इस सीट पर बीजेपी ने कंवर सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया है. सिरसा सीट से रोहताश जांगड़ा को मैदान में उतारा. वहीं फरीदाबाद एनआईटी सीट पर सतीश फागना को टिकट दिया.

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी तीसरी सूची में निम्नलिखित नामों पर स्वीकृति प्रदान की है. आप सभी को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं.''

रामबिलास शर्मा ने निर्दलीय भरा है पर्चा

महेंद्रगढ़ से आज ही रामबिलास शर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया था. उन्होंने टिकट की घोषणा से पहले ही निर्दलीय पर्चा भर दिया था. जिसके बाद उनके बागी होने की अटकलें लगाई जाने लगी थी. वो हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री हैं. वो हरियाणा बीजेपी के काफी वरिष्ठ और अनुभवी नेता माने जाते हैं. बीजेपी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने अपनी तीसरी सूची में जिन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, उनमें रामबिलास शर्मा का नाम नहीं है.

इससे पहले 10 सितंबर को बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी. दूसरी लिस्ट में बीजेपी ने पेहोवा से अपना उम्मीदवार बदल कर जय भगवान शर्मा (डीडी. शर्मा) को प्रत्याशी घोषित किया. बीजेपी ने 4 सितंबर को हरियाणा उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की थी. 

पहली लिस्ट में पार्टी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शक्ति रानी शर्मा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व सांसद अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री अनिल विज, श्रुति चौधरी समेत 67 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी.

हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होना है और राज्य में चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख 12 सितंबर है. वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी.

ये भी पढ़ें:

हरियाणा के इन सीटों पर मुसलमान हैं बहुसंख्यक, जानें- सभी के नाम और किस पार्टी को मिलती है जीत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी की एंट्री, सतीश नांदल ने नहीं वापस लिया नामांकन
हरियाणा राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी की एंट्री, सतीश नांदल ने नहीं वापस लिया नामांकन
Gurugram News: लिव-इन पार्टनर ने महिला से की मारपीट, एसिड फेंकने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर ने महिला से की मारपीट, एसिड फेंकने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Panipat News: हरियाणा पानीपत में दर्दनाक हादसा, रेत से भरे ट्रैक्टर ने 6 साल के मासूम को कुचला, हुई मौत
हरियाणा पानीपत में दर्दनाक हादसा, रेत से भरे ट्रैक्टर ने 6 साल के मासूम को कुचला, हुई मौत
Haryana Rajya Sabha Election 2026: हरियाणा में निर्दल प्रत्याशी उतरने से फंसी 1 सीट! बीजेपी ने इस नेता को सौंपी जिताने की जिम्मेदारी?
हरियाणा में निर्दल प्रत्याशी उतरने से फंसा चुनाव! BJP ने इस नेता को सौंपी जिताने की जिम्मेदारी

वीडियोज

Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War
ABP Report : ईरान का 'डेंजरस' बम..अमेरिका में हड़कंप! | Iran Israel War | Khamenei | Trump
Chitra Tripathi: तेहरान में धमाकों से दहला आसमान! जंग के 10वें दिन बढ़ा तनाव | Iran-US-Israel War
Iran Israel War: क्या है Tomahawk मिसाइल जिसने ईरान में मचाई भयंकर तबाही? | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget