एक्सप्लोरर

हरियाणा में बिजली बढ़ गए बिजली के दाम, 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर देने होंगे इतने पैसे

Haryana Electricity Tariff: हरियाणा विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में 20-30 पैसे प्रति किलोवाट की वृद्धि की है. घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 0-50 यूनिट खपत पर दर 2 रुपये से 2.20 रुपये हो गई है.

Haryana Electricity Rates: हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है. घर या दुकानों में बिजली की खपत पर अब ज्यादा पैसे देने होंगे. दरअसल, हरियाणा की इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कंपनी (HERC) ने बिजली के नए टैरिफ तय किए हैं, जिसमें पिछले साल के मुकाबले प्रति किलोवॉट 20-30 पैसे की बढ़त की गई है. 

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए HERC ने बिजली के दाम 20 पैसे बढ़ाए हैं. अब 0 से 50 यूनिट की स्लैब के लिए 2.20 रुपये प्रति किलोवॉट देने होंगे, जो पहले 2 रुपये थे. ऐसे ही, 51 से 100 यूनिट के बीच बिजली खपत होने पर 2.50 रुपये की जगह 2.70 रुपये देने होंगे.

100 यूनिट से ज्यादा की खपत पर इतने दाम 
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार (1 अप्रैल) की देर शाम हरियाणा विद्युत आयोग ने बिजली के नए टैरिफ की लिस्ट जारी की. नए टैरिफ के अनुसार, 100 यूनिट से ज्यादा की खपत पर 0-150 यूनिट के लिए 2.95 रुपये प्रति किलोवॉट देने होंगे. 

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2020-21 में श्रेणी-I के लिए टैरिफ 2.70 रुपये प्रति यूनिट से घटाकर 2 रुपये (0-50 यूनिट प्रति माह) किया गया था और 51 यूनिट से 100 यूनिट के बीच खपत के मामले में टैरिफ 4.50 रुपये प्रति यूनिट से घटाकर 2.50 रुपये प्रति यूनिट किया गया था, जो अब नए आदेश में 2.20 रुपये और 2.70 रुपये प्रति यूनिट निर्धारित किया गया है.

इसके अलावा, यह नया टैरिफ स्ट्रक्चर नए मासिक शुल्क (एमएमसी) के बोझ को खत्म करके परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करता है. हालांकि, दो-भागीय टैरिफ व्यवस्था शुरू की गई है जिसमें 300 यूनिट तक मासिक ऊर्जा खपत वाले घरेलू उपभोक्ताओं पर कोई निश्चित शुल्क नहीं लगाया जाएगा.

कैटेगरी-I के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ अभी भी पड़ोसी राज्यों में सबसे कम है. इस बीच, 151-300 यूनिट के स्लैब के लिए दर 5.25 रुपये प्रति किलोवाट घंटा है, 301 से 500 यूनिट तक यह 6.45 रुपये प्रति किलोवाट घंटा होगी और 500 यूनिट से अधिक की खपत के लिए यह दर 7.10 रुपये प्रति किलोवॉट घंटा होगी.

यह भी पढ़ें: Haryana News: अनिल विज का तंज, 'योगी जी से कुछ दिनों के लिए ट्यूशन रख लें ममता बनर्जी'

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान इन्होंने राजनीति, क्राइम और हेल्थ-लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी न्यूज के डिजिटल विंग में अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा को इतिहास, साहित्य और कविताएं पढ़ने में रुचि है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा चुनाव: INLD के 2 विधायकों ने नहीं की थी वोटिंग, अब भूपेंद्र हुड्डा ने किया बड़ा दावा
राज्यसभा चुनाव: INLD के 2 विधायकों ने नहीं की थी वोटिंग, अब भूपेंद्र हुड्डा ने किया बड़ा दावा
Ambala News: वैश्विक युद्ध की मार झेल रहा देश का पहला मिक्सी उद्योग, मांग घटने से कारोबार प्रभावित
अंबाला: वैश्विक युद्ध की मार झेल रहा देश का पहला मिक्सी उद्योग, मांग घटने से कारोबार प्रभावित
कांग्रेस के मुकाबले एक लीटर पेट्रोल-डीजल पर कितना टैक्स लेती है मोदी सरकार? हुड्डा ने संसद में बताया
कांग्रेस के मुकाबले एक लीटर पेट्रोल-डीजल पर कितना टैक्स लेती है मोदी सरकार? हुड्डा ने संसद में बताया
Karnal News: 17 लाख की साड़ियों की चोरी का खुलासा, CIA टीम ने आरोपी को पंजाब से दबोचा, 60 से ज्यादा केस दर्ज
करनाल: 17 लाख की साड़ियों की चोरी का खुलासा, CIA टीम ने पंजाब से दबोचा, 60 से ज्यादा केस दर्ज

वीडियोज

खार्ग द्वीप बना नया रणक्षेत्र...ईरान ने तैनात की मिसाइलें!
अब EV पर मिलेगा बड़ा फायदा! नई EV Policy में ₹1 लाख तक सब्सिडी | Auto Live
ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
जितेंद्र आव्हाड का बड़ा दावा, 'CM फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए 38 विधायक...'
जितेंद्र आव्हाड का बड़ा दावा, 'CM फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए 38 विधायक...'
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
इन 5 चेहरों को आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' से बना दिया बड़ा स्टार, कोई ऑटो ड्राइवर तो कोई जिम ट्रेनर
इन 5 चेहरों को आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' से बना दिया बड़ा स्टार, कोई ऑटो ड्राइवर तो कोई जिम ट्रेनर
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, एक साथ करती हैं कई काम; अमीरी में कोहली से आगे 
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, अमीरी में कोहली से आगे 
Homemade Raisins: घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय,  इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय,  इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
माता-पिता को परेशान किया तो सैलरी से पैसा काट लेगी इस राज्य की सरकार, जानें नियम
माता-पिता को परेशान किया तो सैलरी से पैसा काट लेगी इस राज्य की सरकार, जानें नियम
Embed widget