एक्सप्लोरर

'विनेश फोगाट पर BJP नेता का बयान दुर्भाग्यपूर्ण', कुमारी शैलजा का मनोहर लाल खट्टर पर पलटवार 

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कहा था कि पहलवानों का आंदोलन के समय कोई नहीं कह सकता था कि वे राजनीति से प्रेरित थे, लेकिन अब हम कह सकते हैं कि वे राजनीति कर रहे थे. 

Kumari Selja On Manohar Lal Khattar: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी दलों के बीच सियासी आरोप प्रत्यारोप चरम पर है. इस बची देश की पहली महिला ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने तंज कसा था. अब कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने आज उनके बयान पर तीखी प्रतिकिया दी है. उन्होंने पूर्व सीएम के बयान को गलत बताया है. 

पूर्व केंद्रीय मत्री और कांग्रेस सांसद कुमारी शैल्जा ने कहा, "एक महिला और एक खिलाड़ी के तौर पर विनेश फोगाट को कई सालों तक संघर्ष करना पड़ा है. मुझे लगता है कि बीजेपी नेता खट्टर का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्हें (विनेश फोगाट) सम्मान मिलना चाहिए."

खट्टर ने क्या कहा था?

ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चार सितंबर को तीखी प्रतिकिया दी थी. उन्होंने कहा था कि उस समय पहलवानों का आंदोलन को कोई नहीं कह सकता था कि वे राजनीति से प्रेरित थे, लेकिन अब हम कह सकते हैं कि वे राजनीति से प्रेरित थे. पहलवान टिकट की मांग कर रहे हैं और प्रदेश की सियासी पार्टियां भी उन्हें टिकट देने के लिए लगभग तैयार हैं. 

दरअसल, मनोहर लाल खट्टर का बयान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की राहुल गांधी से मुलाकात के बाद आया था. इसके बाद विनेश फोगाट ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ बैठकें की. उसके बाद से दोनों को टिकट मिलने को लेकर चर्चा सुर्खियों में है.

कांग्रेस दोनों को यहां से बनाए सकती है प्रत्याशी 

चर्चा ये भी है कि कांग्रेस पार्टी दोनों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार सकती है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार विनेश फोगाट को जुलाना और पूनिया को बादली कांग्रेस टिकट दे सकती है.

विनेश के नाम दर्ज हैं ये रिकॉर्ड 

बता दें कि पहलवान बजरंग पूनिया टोक्यो ओलंपिक खेलों के कांस्य पदक विजेता हैं. जबकि विनेश फोगाट ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली देश की पहली महिला पहलवान बनीं थी. उन्हें 50 किलोग्राम वर्ग के वजन में लगभग 100 ग्राम वजन अधिक पाए जाने के बाद फाइनल रेस के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था.

क्या निर्दलीय हिसार से लड़ेंगी BJP सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल? कर दिया बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Panipat News: बारिश के पानी में डूबा पानीपत का इंडस्ट्रियल एरिया, प्रशासन के दावों की खुली पोल
बारिश के पानी में डूबा पानीपत का इंडस्ट्रियल एरिया, प्रशासन के दावों की खुली पोल
सोम नदी का बढ़ा जलस्तर, कई गांवों पर बाढ़ का खतरा; अलर्ट जारी
सोम नदी का बढ़ा जलस्तर, कई गांवों पर बाढ़ का खतरा; अलर्ट जारी
फरीदाबाद: स्कूल में घुसकर महिला टीचर की हत्या, 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद: स्कूल में घुसकर महिला टीचर की हत्या, 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
'सबसे ज्यादा मेडल हरियाणा से, लेकिन कॉमनवेल्थ की जिम्मेदारी गुजरात को', हुड्डा ने जताई नाराजगी
'सबसे ज्यादा मेडल हरियाणा से, लेकिन कॉमनवेल्थ की जिम्मेदारी गुजरात को', हुड्डा ने जताई नाराजगी

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget