एक्सप्लोरर

Neeraj Chopra Marriage: कौन हैं हरियाणा की हिमानी मोर जो बनीं स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा की दुल्हन? जानें उनके बारे में

Who is Neeraj Chopra Wife: नीरज चोपड़ा के मामा ने बताया कि नीरज की पत्नी सोनीपत की हैं और वह अमेरिका में पढ़ाई कर रही है. उन्होंने बताया कि वे हनीमून के लिए देश से बाहर गए हैं.

Neeraj Chopra Marriage: भारत के भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने गुपचुप शादी करके सभी को हैरान कर दिया है. लेकिन सभी के मन में सवाल ये है कि आखिर वह कौन हैं जिनसे नीरज चोपड़ा ने शादी की है. तो आपको बता दें कि नीरज ने हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हिमानी मोर से विवाह किया है. 

स्टार खिलाड़ी 27 वर्षीय नीरज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर विवाह की घोषणा की. नीरज ने विवाह समारोह की तस्वीरों के साथ एक पोस्ट में लिखा, "मैंने अपने परिवार के साथ अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया. हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जिसने हमें इस पल तक पहुंचाया। प्यार से बंधे, हमेशा खुश रहें."

कौन हैं हिमानी मोर?
नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी मोर सोनीपत की हैं और वह अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं. चोपड़ा के चाचा भीम ने बताया कि विवाह देश में हुआ और यह जोड़ा हनीमून के लिए रवाना हो गया है. उन्होंने ये भी बताया कि हां, विवाह दो दिन पहले भारत में हुआ. मैं यह नहीं बता सकता कि यह कहां हुआ.

नीरज के मामा ने कहा, "लड़की सोनीपत की है और वह अमेरिका में पढ़ाई कर रही है. वे हनीमून के लिए देश से बाहर गए हैं और मुझे नहीं पता कि वे कहां जा रहे हैं. हम इसे ऐसे ही रखना चाहते थे."

टोक्यो में जीता था गोल्ड
बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल और पेरिस खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में ट्रेनिंग ले रहे थे. उन्होंने चेक गणराज्य के विश्व रिकॉर्डधारी भाला फेंक के दिग्गज यान जेलेज्नी को अपने साथ जोड़ा था.

ये भी पढ़ें

कुंभ के वायरल बाबा अभय सिंह ने बताई घर वालों की सच्चाई, माता-पिता के लिए कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karnal News: खूनी संघर्ष में बदला दो भाइयों का जमीनी विवाद, दोनों पक्षों से 2 लोगों की मौत
करनाल: खूनी संघर्ष में बदला दो भाइयों का जमीनी विवाद, दोनों पक्षों से 2 लोगों की मौत
Haryana News: पढ़ाई के लिए गए करनाल के युवक की रूस में मौत, परिवार ने जबरन फौज में भर्ती का लगाया आरोप
हरियाणा: पढ़ाई के लिए गए करनाल के युवक की रूस में मौत, परिवार ने जबरन फौज में भर्ती का लगाया आरोप
Petrol Diesel Crisis Live: LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच कल प्रधानमंत्री करेंगे मुख्यमंत्री के साथ बैठक
गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा, पुराने मकान की छत गिरने से गर्भवती महिला समेत दो मजदूर दबे, हालत नाजुक
गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा, पुराने मकान की छत गिरने से गर्भवती महिला समेत दो मजदूर दबे, हालत नाजुक

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Laser Weapon: पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत के कितना खतरा?
पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत के कितना खतरा?
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ड्रैगन का वॉरशिप 'द किंग' पहुंचा कराची पोर्ट! क्या ईरान संग जंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे चीन और पाकिस्तान?
ड्रैगन का वॉरशिप 'द किंग' पहुंचा कराची पोर्ट! क्या ईरान संग जंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे चीन और पाकिस्तान?
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Assembly Elections 2026 Live: असम में अकेले चुनाव लड़ेगी ममता बनर्जी की पार्टी, TMC ने 22 सीटों पर उतारे कैंडिडेट
Live: असम में अकेले चुनाव लड़ेगी ममता बनर्जी की पार्टी, TMC ने 22 सीटों पर उतारे कैंडिडेट
Home Gardening Pistachio: बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
CBSE Result 2026 Date: सीबीएसई​ कब जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे चेक कर सकेंगे नतीजे?
सीबीएसई​ कब जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे चेक कर सकेंगे नतीजे?
Embed widget