एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सड़कों पर उतरे मुस्लिम, काली पट्टी बांधकर आतंकवाद के खिलाफ लगाए नारे

Pahalgam Terror Attack: गुरुग्राम में अलग-अलग मुस्लिम संगठनों की ओर से आयोजित प्रदर्शनों में समुदाय के नेताओं और निवासियों ने मार्च किया और पहलगाम हमले की निंदा करते हुए सरकार से एक्शन की मांग की.

Gurugram News: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में गुरुग्राम में मुस्लिम समुदाय के लोग शुक्रवार (25 अप्रैल) की नमाज के बाद काली पट्टी बांधकर सड़कों पर उतरे. इस दौरान आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए गए. अलग-अलग मुस्लिम संगठनों की ओर से आयोजित प्रदर्शनों में समुदाय के नेताओं और निवासियों ने एक साथ मार्च किया और पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ एकजुटता का संदेश दिया. 

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुग्राम इमाम संगठन ने शहर में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया. सराय अलावर्दी में प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद का प्रतिनिधित्व करने वाले पुतले जलाए और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए. संगठन के प्रमुख मुफ्ती अब्दुल हसीब कासमी ने कहा, “हमने पहलगाम हमले के पीड़ितों के लिए दो मिनट का मौन रखकर अपनी प्रार्थना शुरू की. हमारा समुदाय इन जघन्य कृत्यों के खिलाफ एकजुट है, जिनका किसी भी धर्म या समाज में कोई स्थान नहीं है.” शहर की कई मस्जिदों ने अपने नियमित नमाज कार्यक्रम में बदलाव किया है.

'आतंकवाद को खत्म करने के लिए सरकार उठाए कड़े कदम'

एमजी रोड पर नमाज़ का नेतृत्व करने वाले इमाम मोहम्मद शौकीन ने कहा कि आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. उन्होंने कहा, "निर्दोष नागरिकों के खिलाफ इस कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा की जानी चाहिए." चंद्र लोक सोसाइटी में नमाज का नेतृत्व करने वाले हाजी साबिर ने मांग की कि सरकार आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए कड़े कदम उठाए. उन्होंने कहा, "यह हमला न केवल निर्दोष लोगों पर है, बल्कि हमारे देश में शांति, संस्कृति और मानवता के मूल्यों पर भी है. हम आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं.''

'इस्लाम शांति का धर्म'

चक्करपुर में इमाम मोहम्मद नोशाद ने भी शांति की अपील की. ​​उन्होंने कहा, "हमने निर्दोष पर्यटकों की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए काली पट्टी बांधी. यह एकजुटता का प्रदर्शन था." नूंह में भी विरोध प्रदर्शन हुए, जहां मुस्लिम जामा मस्जिद में एकत्र हुए. पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने शहर की मुख्य सड़कों से होते हुए लाल कुआं चौक तक मार्च किया और पहलगाम हमले में इंसाफ की मांग की. पूर्व मंत्री ने कहा, "इस्लाम शांति का धर्म है. इन आतंकवादियों के कृत्य का हमारे धर्म में कोई आधार नहीं है." 

उधर, मुस्लिम एकता मंच के शहजाद खान ने कहा, "हमारे पूर्वजों ने विभाजन के दौरान इस देश को चुना था. यह हमारा घर है, और हम अपने देश की शांति और सद्भाव के लिए किसी भी खतरे के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होंगे." बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karnal News: करनाल में डॉक्टर-पुलिस विवाद बढ़ा, हड़ताल से मरीजों की बढ़ी परेशानी
करनाल: पुलिस-डॉक्टर विवाद थमने का नहीं ले रहा नाम, हड़ताल से मरीजों की बढ़ी परेशानी
Panipat News: जीटी रोड पर तेज रफ्तार जेसीबी ने साइकिल सवार को कुचला, बुजुर्ग की मौके पर मौत
पानीपत: जीटी रोड पर तेज रफ्तार जेसीबी ने साइकिल सवार को कुचला, बुजुर्ग की मौके पर मौत
UPSC Result: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
UPSC रिजल्ट: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
Yamuna Nagar News: लिव इन पार्टनर की हत्या का खुलासा, प्रेमिका ने बेटे के साथ इस वजह से की हत्या
यमुनानगर पुलिस ने किया लिव इन पार्टनर के मर्डर का खुलासा, प्रेमिका ने बेटे के साथ की हत्या

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget