एक्सप्लोरर

कांग्रेस का बड़ा फैसला, हिमाचल प्रदेश में पार्टी की पूरी इकाई भंग की, खत्म होगी गुटबाजी?

Himachal Pradesh News: कांग्रेस आलाकमान से सभी इकाइयों को भंग कर दिया है लेकिन प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पद पर बनी रहेंगी.

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में पार्टी की पूरी इकाई को भंग कर दिया है. हिमाचल प्रदेश की राज्य कमेटी, सभी जिला कमेटी और सभी ब्लॉक कमेटी भंग की गई है. हालांकि प्रतिभा सिंह फिलहाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर बनी रहेंगी. इस फ़ैसले को हिमाचल कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी से जोड़ कर देखा जा रहा है.

प्रतिभा सिंह ने पार्टी अध्यक्ष खरगे को लिखी थी चिट्ठी- सूत्र

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के करीबी सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने ही पार्टी नेतृत्व से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए सिरे से पुनर्गठन के लिए मौजूदा कमेटी को भंग करने का अनुरोध किया था. इसको लेकर 28 अक्तूबर को प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को चिट्ठी लिखी थी. इसपर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के भी हस्ताक्षर हैं. 

क्या खत्म होगी हिमाचल कांग्रेस की गुटबाजी?

बहरहाल जहां एक तरफ़ आलाकमान के फैसले को प्रतिभा सिंह के करीबी अपनी मांग के मुताबिक बता रहे हैं, वहीं सुक्खू गुट और अग्निहोत्री गुट अपने खेमे के नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की क़वायद में जुटे हुए हैं. देखना है कि आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में गुटबाज़ी बढ़ती है या कम होती है.

बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा. पार्टी को राज्य की चार लोकसभा सीटों में एक भी सीट पर जीत नहीं मिली. बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया. मंडी सीट पर कांग्रेस ने प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था. उनका मुकाबला बीजेपी की उम्मीदवार कंगना रनौत से था. कंगना जीत गईं.

इससे पहले फरवरी में हिमाचल में हुए राज्यसभा उपचुनाव में बहुमत के बाद भी कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा था. राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट पर कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी को मैदान में उतारा था. बीजेपी के हर्ष महाजन ने उन्हें हरा दिया. कांग्रेस के कुछ विधायकों ने बीजेपी के पक्ष में मतदान किया और बाजी पलट गई.

हिमाचल सरकार के लिए आसान नहीं भविष्य की डगर! आर्थिक मोर्चे पर बड़ी चुनौतियां कर रहीं इंतजार

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का डर! हिमाचल के होटलों में विधायकों पर पुलिस का पहरा
कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का डर! हिमाचल के होटलों में विधायकों पर पुलिस का पहरा
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
हिमाचल में सूखे के हालात से किसानों की चिंता बढ़ी, मौसम विभाग का बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
हिमाचल में सूखे के हालात से किसानों की चिंता बढ़ी, मौसम विभाग का बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
LPG संकट के बीच BJP सांसद कंगना रनौत का बयान- 'प्रधानमंत्री को मौका भी देना पड़ेगा वो...'
LPG संकट के बीच BJP सांसद कंगना रनौत का बयान- 'प्रधानमंत्री को मौका भी देना पड़ेगा वो...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News
Chitra Tripathi:गैस संकट पर सियासी जंग, जनता में बढ़ा तनाव | Us Israel | Iran War | Mahadangal
Iran- Israel War: मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर, ईरान-इजरायल जंग का 14वां दिन | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget