एक्सप्लोरर

Delhi Leh Bus: देश के सबसे लंबे और ऊंचाई वाले दिल्ली-लेह रूट पर फिर शुरू होगी बस सेवा, जानें कैसे कर सकते हैं बुकिंग?

Delhi Leh Bus Service: HRTC का केलांग डिपो देश के सबसे लंबे और ऊंचाई वाले दिल्ली-लेह रूट पर 8 जून से बस सेवा शुरू करने जा रहा है. इस 1026 किलोमीटर लंबे सफर के लिए किराया 1740 रुपए होगा.

Delhi to Leh by Road: हिमाचल पथ परिवहन निगम देश के सबसे लंबे और ऊंचाई वाले दिल्ली-लेह रूट पर बस सेवा एक बार फिर शुरू करने जा रहा है. केलांग डिपो (Keylong Bus Depot) कि यह बस सर्विस 8 जून से शुरू होगी. पिछले साल यह बस सेवा 15 जून से शुरू हुई थी. पिछले साल के मुकाबले इस साल यह सुविधा एक हफ्ते पहले ही शुरू हो जाएगी. लेह से केलांग तक का सफर 1 हजार 026 किलोमीटर लंबा है. बस में सफर को पूरा करने के लिए 30 घंटे का वक्त लगता है. हिमाचल पथ परिवहन निगम ने इसका किराया सिर्फ 1 हजार 740 तय किया है.

तीन ड्राइवर और दो कंडक्टर देते हैं सेवाएं

दिल्ली-लेह रूट पर 1 हजार 026 किलोमीटर लंबे सफर में तीन ड्राइवर और दो कंडक्टर सेवाएं देते हैं. लेह से चलने पर पहला ड्राइवर बस को केलांग तक पहुंचाता है. दूसरा ड्राइवर केलांग से सुंदरनगर और तीसरा ड्राइवर सुंदरनगर से दिल्ली तक का सफर पूरा करता है. इस दौरान दो कंडक्टर बस में सेवाएं देते हैं. पहला कंडक्टर लेह से केलांग और दूसरा कंडक्टर केलांग से दिल्ली तक सफर पूरा करवाता है.

आप भी ले सकते हैं रोमांचक सफर का मजा

लेह से दिल्ली तक का सफर का मजा आप भी ले सकते हैं. इसकी बुकिंग हिमाचल पथ परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट के साथ हिमाचल डिपो के काउंटर पर होती है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और लेह-लद्दाख घूमने का यह मौका हिमाचल पथ परिवहन निगम मामूली से दाम में उपलब्ध करवाता है. खास बात यह है कि यात्री 16 हजार 500 फीट ऊंचे बारालाचा, 15 हजार 547 फीट ऊंचे नकिल्ला, 17 हजार 480 फीट तंगलांगला और 16 हजार 616 फीट ऊंचे लाचुंग दर्रे के खूबसूरत नजारों से रूबरू करवाता है. हिमाचल पथ परिवहन निगम (Himachal Road Transport Corporation- HRTC) का यह रूप देश भर में सबसे ऊंचाई पर चलने वाली बस है. सितंबर 2022 में बर्फबारी के बाद इस बस सेवा को बंद कर दिया गया था. अब रास्ता बहाल होने के बाद इस बस सेवा को एक बार दोबारा शुरू कर दिया गया है. हर बार इस बस सेवा को मौसम के अनुरूप ही शुरू और बंद किया जाता है.

ये भी पढ़ें:- हिमाचल में मंत्रिमंडल की बैठक आज, इन संभावित फैसलों पर रहेगी नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Una News: दुबई में ड्रोन अटैक का शिकार हुआ हिमाचल का युवक, ऊना के सनोली माजरा गांव में पसरा मातम
दुबई में ड्रोन अटैक का शिकार हुआ हिमाचल का युवक, ऊना के सनोली माजरा गांव में पसरा मातम
Himachal News: हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी, मैदानों में बारिश, 29 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी, मैदानों में बारिश, 29 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
Himachal Pradesh: शिमला में ‘बाबा’ और ‘किन्नर’ का खेल, नवरात्र में पैसे ऐंठने के लिए मंदिरों में घूम रहा था छात्र
शिमला में ‘बाबा’ और ‘किन्नर’ का खेल, नवरात्र में पैसे ऐंठने के लिए मंदिरों में घूम रहा था छात्र
Sirmaur News: जोड़ीदार प्रथा से की थी शादी, अब गूंजेगी किलकारी, सुनीता और प्रदीप बनेंगे माता-पिता
सिरमौर: जोड़ीदार प्रथा से की थी शादी, अब गूंजेगी किलकारी, सुनीता और प्रदीप बनेंगे माता-पिता

वीडियोज

Sandeep Chaudhary:युद्ध का 1 महीना पूरा , ट्रंप-नेतन्याहू का सपना रह गया अधूरा | Seedha Sawal
Iran-Israel War: बुशहर पर हमला, अरब देश की बढ़ी बेचैनी | Middle East | Iran-Israel War | abp News
Chitra Tripathi: विनर बन रहे 'लूजर्स'? | Trump | America | No Kings | Middle East War | Mahadangal
Iran- Israel War: ईरान युद्ध में बुरे फंसे ट्रंप, अपने ही देश में विरोध झेल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति?
शाहिद कपूर या सलमान खान कौन होगा आने वाली फिल्म Duffer का लीड एक्टर?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शार्क का भोजन बनेंगे...' अमेरिका की जमीनी हमले की तैयारी के बीच तेहरान ने दी अंजाम भुगतने की धमकी
'शार्क का भोजन बनेंगे...', US की जमीनी हमले की तैयारी के बीच तेहरान ने दी अंजाम भुगतने की धमकी
Una News: दुबई में ड्रोन अटैक का शिकार हुआ हिमाचल का युवक, ऊना के सनोली माजरा गांव में पसरा मातम
दुबई में ड्रोन अटैक का शिकार हुआ हिमाचल का युवक, ऊना के सनोली माजरा गांव में पसरा मातम
पाकिस्तान में LPG और डीजल-पेट्रोल की किल्लत, अब पड़ी एक और मार, दवाओं के दाम में भारी बढ़ोतरी
पाकिस्तान में LPG और डीजल-पेट्रोल की किल्लत, अब पड़ी एक और मार, दवाओं के दाम में भारी बढ़ोतरी
बंगाली फिल्मों के अभिनेता राहुल अरुणोदय का निधन, ओडिशा के बीच पर डूबने से गई जान
बंगाली फिल्मों के अभिनेता राहुल अरुणोदय का निधन, ओडिशा के बीच पर डूबने से गई जान
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
अमरोहा में लेगपीस के लिए महायुद्ध, शादी में मेहमानों ने जमकर फेंकी कुर्सियां, लात घूंसो की हुई बारिश, वीडियो वायरल
अमरोहा में लेगपीस के लिए महायुद्ध, शादी में मेहमानों ने जमकर फेंकी कुर्सियां, लात घूंसो की हुई बारिश
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
Embed widget