एक्सप्लोरर

Himachal: शिमला में 100 साल पुरानी दुकान, जहां अंग्रेजों के पुराने बैटरी बॉक्स में रखा जाता है 'अचार'

Shimla Achar: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में ठाकुर भ्राता नाम की चर्चित अचार (Pickles) की दुकान है. यहां ब्रिटिश शासनकाल के दौरान से बैटरी बॉक्स में अचार रखने की व्यवस्था है.

Shimla Famous Places: यूं तो इतिहास किताबों में ही पढ़ा जाता है, लेकिन शिमला (Shimla) में एक ऐसी जगह है जहां इतिहास खुशबू में भी समाया हुआ है. शिमला के लोअर बाजार में करीब 100 साल पुरानी एक ऐसी दुकान है, जहां इतिहास को खुशबू में भी महसूस किया जा सकता है. 

दरअसल, शिमला में एक मशहूर अचार (Pickles) की दुकान है, जिसे ठाकुर भ्राता के नाम से जाना जाता है. इस दुकान की शुरुआत साल 1925 में 3 मई को हुई थी. तब से लेकर अब तक यह दुकान यहां अपने स्वाद का जादू बिखेर रही है. अचार के साथ यहां लोगों को आयुर्वेदिक दवा भी मिलती है. दुकान की पहचान 100वें साल के प्रवेश करने के बाद भी शुद्धता के लिए है.

दर्जनों किस्म के मिलते हैं अचार

ठाकुर भ्राता दुकान में 25 से 30 अलग-अलग किस्म के अचार और मुरब्बा मिलता है. आजादी से पहले इस दुकान का नाम ठाकुर ब्रदर्स था. देश को जब आजादी मिली, तो ठाकुर ब्रदर्स का नाम बदलकर ठाकुर भ्राता कर दिया गया. साल 1925 में जब दुकान की शुरुआत हुई थी, तब ठाकुर चंद ने जब में 350 रुपए के साथ इस दुकान की शुरुआत की थी. दुकान शुरू करने के लिए उन्हें 500 रुपए उधार भी लेना पड़ा था. साल 1925 में यह एक भारी-भरकम रकम थी. जब ठाकुर चंद का काम चल पड़ा, तो दो साल बाद उन्होंने अपने छोटे भाई पृथ्वी चंद को भी इस काम में जोड़ लिया. अब 86 साल की उम्र पूरी कर चुके ठाकुर चंद के बेटे विजय कुमार अपने भाई के साथ इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं.

ठाकुर भ्राता दुकान में अचार 150 साल से भी ज्यादा पुराने बैटरी बॉक्स में रखे जाते हैं. इन बैटरी बॉक्स में ब्रिटिश शासनकाल के दौरान इंग्लैंड से बैटरी आया करती थी. साल 1912 से पहले शिमला के यूएस क्लब में कैप्टन रैंक के अधिकारी रहा करते थे, उनके आधिकारिक आवास पर रोशनी के लिए इन बैटरी का इस्तेमाल होता था. उस वक्त लिक्विड बैटरी इस्तेमाल में लाई जाती थी. इसी बॉक्स में बैटरी इंग्लैंड से शिमला तक पहुंचती थी. जब शिमला में चाबा पावर प्रोजेक्ट से बिजली आ गई, तब यह बैटरी बॉक्स कुछ अप्रासंगिक हो गए और कबाड़ में चले गए. उस वक्त ठाकुर चंद ने इन बैटरी बॉक्स को कबाड़ की दुकान से एक रुपए में खरीदा था. ठाकुर चंद ने  इस तरह के 25 से ज्यादा बॉक्स खरीदे थे, जिसमें आज भी यहां अचार  रखा जाता है.

हिसाब-किताब के लिए होता है तख्ती का इस्तेमाल 

दुकान में रोजमर्रा का हिसाब-किताब रखने के लिए एक तख्ती का इस्तेमाल होता है. यह तख्ती साल 1925 के बाद से लगातार इस्तेमाल में लाई जा रही है. एक महीने बाद जब तक तख्ती पूरी भर जाती है, तब इसे साफ कर इस पर दोबारा मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाया जाता है. दुकान में हिसाब-किताब के लिए कोई डिजिटल माध्यम नहीं, बल्कि सालों पुरानी तख्ती पर लिखने की तकनीकी इस्तेमाल में लाई जा रही है. तख्ती का इस्तेमाल करते हुए यहां लाखों रुपए का कागज बचाया जा चुका है. हालांकि, बहीखाता रखने के लिए यहां लेजर बुक ही इस्तेमाल में लाई जाती है. यहां तख्ती का इस्तेमाल भी लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनी नहीं रहती है. 

Lok Sabha Elections: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जनता से मांगी माफी, जनसभा में छिड़ गई बहस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget