एक्सप्लोरर

Himachal News: जल्द दो रुपए प्रति किलो गोबर खरीदेगी हिमाचल सरकार, गारंटी नं- 10 पर काम शुरू

सत्ता पर काबिज होने से पहले हिमाचल कांग्रेस ने जनता को 10 गारंटी दी थी. कांग्रेस ने अपनी गारंटी नंबर- 10 गाय के गोबर खरीद पर काम शुरू कर दिया है. जल्द ही किसानों से गाय का गोबर खरीदा जाने वाला है.

Congress Government Gurantee: हिमाचल प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने से पहले कांग्रेस ने जनता को 10 बड़ी गारंटी दी थी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दावा कर रहे हैं कि हर गारंटी पर सरकार काम कर रही है और चरणबद्ध तरीके से हर वादे को पूरा किया जाएगा. इस बीच कांग्रेस ने अपनी गारंटी नंबर- 10 पर काम करना शुरू कर दिया है. किसानों से गाय का दूध 80 रुपए और भैंस का दूध 100 रुपए प्रति लीटर खरीद के लिए कमेटी का गठन किया गया है. इसके अलावा किसानों से दो रूपए प्रति किलो गाय का गोबर खरीदने की गारंटी पर भी अध्ययन किया जा रहा है.

अध्ययन के लिए लुधियाना जाएंगे कृषि वैज्ञानिक

हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने बताया कि किसानों से दो रूपए प्रति किलो गोबर खरीदने के मामले में कृषि वैज्ञानिक अध्ययन करेंगे. इसके लिए कृषि विभाग के वैज्ञानिकों की टीम को लुधियाना भेजा जा रहा है. वैज्ञानिक इस बारे में जाकर जानकारी हासिल करेंगे, ताकि जल्द से जल्द गारंटी पर काम शुरू किया जा सके. हिमाचल प्रदेश सरकार का मानना है कि गोबर नीदरलैंड से खरीद कर गुजरात लाया जा रहा है. कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि नीदरलैंड में गाय के गोबर में नाइट्रोजन ज्यादा होती है. इसकी पीछे की वजह को भी पता लगाया गया है. नीदरलैंड में पशु ज्यादातर चार दीवारी के अंदर रहते हैं. ऐसे में इनके गोबर में नाइट्रोजन ज्यादा होता है. हिमाचल प्रदेश के पशु ज्यादातर खुले में ही चरते हैं. ऐसे में इन पशुओं में नाइट्रोजन की मात्रा कम है. नाइट्रोजन की मात्रा कम होने के चलते हिमाचल प्रदेश के पशुओं का गोबर ज्यादा बिक सकता है.

कुछेक गांवों से होगी गोबर खरीद की शुरुआत

हिमाचल प्रदेश सरकार इस गारंटी को भी चरणबद्ध तरीके से लागू करेगी. इसकी शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कुछ गांव से की जाएगी. इसके बाद इसे पूरे प्रदेश भर में लागू किया जाएगा. कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने बताया कि कांग्रेस ने हर दिन एक किसान से 10 लीटर तक दूध खरीदने की भी गारंटी दी है. उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से किसानों की आय में वृद्धि होगी.

गोबर खरीद की गारंटी पर भाजपा का तंज

मौजूदा वक्त में छत्तीसगढ़ सरकार भी किसानों से गोबर की खरीद कर रही है. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भारी हस्तक्षेप रहा था. माना जाता है कि उन्होंने ही इस गारंटी को जनता के बीच पहुंचाने की बात कही थी. हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भी भाजपा ने कांग्रेस सरकार को गोबर खरीद की गारंटी को लेकर घेरने का काम किया था. भाजपा ने कांग्रेस से यह भी पूछा था कि क्या गोबर खरीद कोई मंत्री बनाया जाएगा या फिर कृषि विभाग ही गोबर की खरीद करेगा? भाजपा ने बजट सत्र के दौरान कई बार तंज करते हुए कांग्रेस सरकार को घेरने का काम किया. अब कांग्रेस सरकार ने दबाव में आकर इस गारंटी को लागू करने की कवायद शुरू कर दी है. हालांकि अभी इस गारंटी के लागू होने में लंबा इंतजार बाकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal: पश्चिम एशिया मुद्दे पर आनंद शर्मा को मिला मंत्री रोहित ठाकुर का समर्थन, बोले- 'सरकार का मुद्दा...'
पश्चिम एशिया मुद्दे पर आनंद शर्मा को मिला मंत्री रोहित ठाकुर का समर्थन, बोले- 'सरकार का मुद्दा...'
हिमाचल: 'अंकल मुझे बचा लो...', ऊना में अमरूद तोड़ने पर भड़का रिटायर्ड फौजी, बच्ची को रेलिंग से बांधा
हिमाचल: 'अंकल मुझे बचा लो...', ऊना में अमरूद तोड़ने पर भड़का रिटायर्ड फौजी, बच्ची को रेलिंग से बांधा
Himachal News: आनंद शर्मा के बयान से कांग्रेस में मतभेद गहराए, सांसद केशवराम बोले- 'पार्टी का रुख...'
हिमाचल: आनंद शर्मा के बयान से कांग्रेस में मतभेद गहराए, सांसद केशवराम बोले- 'पार्टी का रुख...'
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत

वीडियोज

Sansani: महाजंग में ‘शब्दों का प्रहार’ ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Delhi News: दिल्ली में 1.20 लाख नकली गोलियों का जखीरा बरामद! | Fake Madicine | Operation Health
Iran US Israel War: ईरान पर अमेरिका के बड़े ऑर्डर, अब होगा महायुद्ध शुरू | Mojtaba Khamenei | Hormuz
Janhit: अंतिम चेतावनी, 24 घंटे में तय होगा जंग का भविष्य | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: जंग से Bharat का बाजार बेहाल, क्या संभलेगी इकोनॉमी? | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब जलने वाला है, जीते-जी नरक...', ट्रंप की धमकी के बाद ईरानी स्पीकर गालिबफ की चेतावनी
'सब जलने वाला है, जीते-जी नरक...', ट्रंप की धमकी के बाद ईरानी स्पीकर गालिबफ की चेतावनी
बिहार मुख्यमंत्री की रेस में विजय सिन्हा हैं या नहीं? डिप्टी सीएम ने खुद कर दिया बड़ा खुलासा
बिहार मुख्यमंत्री की रेस में विजय सिन्हा हैं या नहीं? डिप्टी सीएम ने खुद कर दिया बड़ा खुलासा
विराट कोहली से शुभमन गिल तक, कौन सा भारतीय क्रिकेटर है मांसाहारी कौन शाकाहारी, देखिए पूरी लिस्ट
विराट कोहली से शुभमन गिल तक, कौन सा भारतीय क्रिकेटर है मांसाहारी कौन शाकाहारी, देखिए पूरी लिस्ट
19 छक्के और 14 चौके, RCB ने कर दी चौकों-छक्कों की बारिश, बना डाले 250 रन; हर किसी ने CSK को धोया
19 छक्के और 14 चौके, RCB ने की चौकों-छक्कों की बारिश, बना डाले 250 रन; हर किसी ने CSK को धोया
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म, एक ने 65 दिनों से जमा रखी है धाक
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म
Delhi Weather: दिल्ली में मौसम के तेवर तेज, आज 31 डिग्री तक जाएगा पारा, कल फिर बारिश के आसार
दिल्ली में मौसम के तेवर तेज, आज 31 डिग्री तक जाएगा पारा, कल फिर बारिश के आसार
रात तीन बजे अकेले बेंगलुरु पहुंची लड़की, रैपिडो राइडर और बस कंडक्टर ने फरिश्ते की तरह की हिफाजत, वीडियो वायरल
रात तीन बजे अकेले बेंगलुरु पहुंची लड़की, रैपिडो राइडर और बस कंडक्टर ने फरिश्ते की तरह की हिफाजत
Patna High Court Recruitment 2026 : पटना हाईकोर्ट में टेक्निकल असिस्टेंट पद पर निकली वैकेंसी, 2 मई तक करें आवेदन
पटना हाईकोर्ट में टेक्निकल असिस्टेंट पद पर निकली वैकेंसी, 2 मई तक करें आवेदन
Embed widget