एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh Snowfall: हिमाचल में बर्फबारी से आम जनजीवन प्रभावित, तीन नेशनल हाईवे के साथ 174 सड़कें बंद

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. राज्य में तीन नेशनल हाईवे के साथ 174 सड़क बंद पड़ी है.

Himachal Pradesh Snowfall: हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी जहां एक तरफ राहत लेकर आई है. तो वहीं, दूसरी तरफ यह आम लोगों के लिए आफत भी बनी है. बर्फबारी की वजह से आम जन जीवन प्रभावित हुआ है. हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश के बाद राज्य की 174 सड़क बंद पड़ी हुई हैं. इसके अलावा राज्य में तीन नेशनल हाईवे भी बाधित हुए हैं.

हिमाचल प्रदेश में 683 स्थान पर बिजली सेवा भी बाधित हुई है. हिमाचल प्रदेश के शिमला में ऊपरी इलाकों का संपर्क भी मुख्यालय से टूटा है. यहां सड़क पर फिसलन की वजह से आवाजाही को फिलहाल रोका गया है.

राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार सुबह से रुक-रुक कर बर्फबारी जारी है. राज्य सरकार के निर्देशों पर स्थानीय प्रशासन की ओर से सड़क बहाल करने का काम भी चला हुआ है. 

शिमला सबसे ज्यादा प्रभावित

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के पांगी में बर्फबारी की वजह से एक सड़क बंद है. किन्नौर में 44 सड़क बंद पड़ी हुई हैं. कुल्लू में चार, लाहौल स्पीति में दो, मंडी में 25 और शिमला में 89 सड़क बंद हैं.

इसके अलावा बारिश की वजह से ऊना में तीन और कांगड़ा में छह सड़क बंद हैं. कुल्लू में नेशनल हाईवे- 03 और नेशनल हाईवे- 305 बंद पड़ा है. इसके अलावा लाहौल स्पीति का नेशनल हाईवे- 505 ग्रम्फु से लोसर तक गर्मियों के मौसम तक बंद ही रहेगा.

खदराला में सबसे ज्यादा 24.0 सेंटीमीटर बर्फबारी

सोमवार को हिमाचल प्रदेश के खदराला में सबसे ज्यादा 24.0 सेंटीमीटर बर्फ रिकॉर्ड की गई है. सांगला में 16.5, शिलारू में 15.3, चौपाल में 15.0, जुब्बल में 15.0, कल्पा में 13.7, निचार में 10.0, शिमला में 7.0, पूह में 6.0 और जोत में 5.0 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई. इसके अलावा करसोग में 9.2, कसौली में 7.0, नाहन में 4.7, शिमला में 4.3, रामपुर में 4.2, कंडाघाट में 3.9, धौलाकुआं में 3.5 और पांवटा साहिब में 3.0 मिलीमीटर बारिश हुई है.

ये भी पढ़ें-

हिमाचल में बागवानों ने ली राहत की सांस, सेब बागवानों के लिए 'वरदान' से कम नहीं बर्फबारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बादल फटने से भारी तबाही, पुल बहा, खेत और सड़कें प्रभावित
हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बादल फटने से भारी तबाही, पुल बहा, खेत और सड़कें प्रभावित
हिमाचल के सिरमौर में हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल
हिमाचल के सिरमौर में हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget