एक्सप्लोरर

हिमाचल में उपचुनाव की तैयारी तेज, एक सीट पर 4 बड़े बीजेपी नेताओं को सौंपा जिम्मा

Himachal By Poll 2024: हिमाचल के तीन विधानसभा क्षेत्रों में 10 जुलाई को उपचुनाव होना है. इसके लिए बीजेपी ने हर सीट पर चार बड़े नेताओं की नियुक्ति कर दी है.

By-Election in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्र नालागढ़, देहरा और हमीरपुर में उपचुनाव होना है. यहां 10 जुलाई को वोटिंग होगी और 13 जुलाई को इसके नतीजे आएंगे. भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा से पहले सभी विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक और सह संयोजक की नियुक्ति कर दी है. हर सीट पर चार बड़े नेताओं को अहम जिम्मा सौंपा गया है. 

डॉ. सिकंदर कुमार को बनाया नालागढ़ का संयोजक

जिला सोलन के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी को प्रभारी, राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार को संयोजक, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव  सैजल को सह प्रभारी और चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा को सह संयोजक बनाया गया है.


हिमाचल में उपचुनाव की तैयारी तेज, एक सीट पर 4 बड़े बीजेपी नेताओं को सौंपा जिम्मा

जिला कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार को प्रभारी, पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह को सह प्रभारी, सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल को संयोजक और कांगड़ा के विधायक पवन काजल को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है.

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में इन नेताओं को जिम्मा

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में नैना देवी के विधायक रणधीर शर्मा को प्रभारी, बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जमवाल को सह प्रभारी, हिमाचल भाजपा महामंत्री बिहारी लाल को संयोजक और सरकाघाट के विधायक दिलीप ठाकुर को सह संयोजक बनाया गया है. 

हमीरपुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का गृह जिला भी है. इस सीट पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की साख भी दाव पर होगी. ऐसे में वे यहां जीत हासिल करने के लिए पूरा दाम कम लगाते हुए नजर आएंगे.

क्या है उपचुनाव का शेड्यूल?

• अधिसूचना जारी करने की तारीख- 14-06-2024

• नाम निर्देशन करने की आखिरी तारीख- 21-06-2024 

• नाम निर्देशनों की संवीक्षा की तारीख- 24-06-2024

• अभ्यर्थिताएं वापस लेने की आखिरी तारीख- 26-06-2024

• मतदान की तारीख- 10-07-2024

• मतगणना की तारीख- 13-07-2024

• निर्वाचन सम्पन्नता की तारीख- 15-07-2024

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का अंक गणित 

• विधानसभा में कुल सीट- 68 

• बहुमत का आंकड़ा- 34

• विधानसभा में मौजूदा सदस्य- 65

• बहुमत का मौजूदा आंकड़ा- 33

• कांग्रेस के सदस्य- 38

• बीजेपी के सदस्य- 27

• शेष तीन सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget