एक्सप्लोरर

हिमाचल की तीन सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP की लिस्ट, पूर्व विधायकों को टिकट

Himachal Pradesh Assembly Bypoll: हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव होने हैं. तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के बाद सीट खाली हुई.

हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. देहरा होशियार सिंह चम्बयाल, हमीरपुर सीट से आशीष शर्मा और नालागढ़ से कृष्ण लाल ठाकुर को टिकट दिया है. इन तीनों विधायकों ने 22 मार्च को इस्तीफा दिया था और अगले ही दिन बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया था. बीजेपी ने इन्हें ही मैदान में उतार दिया है.

कांग्रेस की लिस्ट अभी नहीं आई

मुख्यमंत्री सुखविंद सिंह सुक्खू ने बुधवार (12 जून) को कहा कि कांग्रेस आगामी तीन विधानसभा उपचुनाव के लिए भी पूरी तरह तैयार है. उम्मीदवारों के नाम जल्द ही तय कर दिए जाएंगे. कांग्रेस ने देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए तीन मंत्रियों को प्रभारी नियुक्त किया. कृषि मंत्री चंद्र कुमार को देहरा विधानसभा सीट, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को नालागढ़ सीट और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को हमीरपुर विधानसभा सीट का प्रभारी नियुक्त किया गया है. 

बुधवार को छह विधायकों ने ली शपथ

बुधवार (12 जून) को हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव जीतने वाले नवनिर्वाचित छह विधायकों ने बुधवार को विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने वालों में कांग्रेस की अनुराधा राणा, राकेश कालिया, रणजीत राणा और विवेक शर्मा और बीजेपी के सुधीर शर्मा और आईडी लखनपाल शामिल हैं.

विधानसभा का गणित

इसी के साथ 68 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायकों की संख्या 34 से बढ़कर 38 हो गई है. जबकि, वर्तमान में तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के बाद कुल सदस्यों की संख्या 65 रह गई है. उपचुनाव में जीत के बाद बीजेपी के विधायकों की संख्या 27 हो गई है. उपचुनाव में चार दलबदलू विधायकों को हार का सामना करना पड़ा.

कांग्रेस का बीजेपी पर निशाना

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) के महासचिव रजनीश खिमटा ने कहा कि पार्टी राज्य में आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और एकजुटता के साथ ‘धनबल’ का मुकाबला करेगी. खिमटा ने कहा कि पार्टी ने हाल में हुए विधानसभा उपचुनाव में चार सीट जीती हैं, जिससे साबित होता है कि हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और नेतृत्व से खुश है और मतदाताओं ने बीजेपी की खरीद-फरोख्त की नीतियों को नकार दिया है. उन्होंने कहा कि आगामी उपचुनाव में कांग्रेस एकजुट होकर बीजेपी की अनैतिक रणनीतियों का सामना करेगी और इन तीनों सीट पर जीत दर्ज करेगी.

भविष्य में किस भूमिका में नजर आएंगे अनुराग ठाकुर? मीडिया के सवाल पर दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में पंचायत और नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ, सरकार ने आपदा प्रबंधन की पाबंदियां हटाईं
हिमाचल में पंचायत और नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ, सरकार ने आपदा प्रबंधन की पाबंदियां हटाईं
राज्यसभा का टिकट न मिलने पर छलका कांग्रेस नेता आनंद शर्मा का दर्द, 'मैं हाईकमान से...'
राज्यसभा का टिकट न मिलने पर छलका कांग्रेस नेता आनंद शर्मा का दर्द, जानें क्या कहा?
Rajya Sabha की लिस्ट आते ही कांग्रेस में रार! हरियाणा में कई विधायक गोपाल कांडा के संपर्क में, हिमाचल में प्रतिभा नाराज!
Rajya Sabha की लिस्ट आते ही कांग्रेस में रार! हरियाणा में कई विधायक गोपाल कांडा के संपर्क में, हिमाचल में प्रतिभा नाराज!
Rajya Sabha Election: हिमाचल से कांग्रेस ने स्थानीय चेहरे को दिया मौका, अनुराग शर्मा को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
हिमाचल से कांग्रेस ने स्थानीय चेहरे को दिया मौका, अनुराग शर्मा को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War: अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
Bihar CM Nitish Kumar Live: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम बोले- हमने आगाह किया था, इन लोगों ने खिलवाड़ किया
Live: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम बोले- हमने आगाह किया था, इन लोगों ने खिलवाड़ किया
'दुनिया थोड़ी और भारत जैसी बने', पीएम मोदी की किस बात से इतना इंप्रेस हो गए फिनलैंड के राष्ट्रपति, बोले- UNSC में आपकी सीट पक्की...
'दुनिया थोड़ी और भारत जैसी बने', पीएम मोदी की किस बात से इतना इंप्रेस हो गए फिनलैंड के राष्ट्रपति, बोले- UNSC में आपकी सीट पक्की...
IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा! मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा! मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
'तनु वेड्स मनु' से 'सिमरन' तक, 7 फिल्में जिनमें हीरोइन नहीं थी बेचारी या अबला नारी
'तनु वेड्स मनु' से 'सिमरन' तक, 7 फिल्में जिनमें हीरोइन नहीं थी बेचारी या अबला नारी
फटे पैकेट में आया क्रेनबेरी का जूस तो ब्लिंकिट को ऐसे किया रिटर्न, वीडियो देख आ जाएगी शर्म
फटे पैकेट में आया क्रेनबेरी का जूस तो ब्लिंकिट को ऐसे किया रिटर्न, वीडियो देख आ जाएगी शर्म
India Post GDS Result 2026: कब आएगा इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट?
कब आएगा इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट?
Embed widget