एक्सप्लोरर

हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन नियम-67 पर जारी चर्चा, आज भी हंगामे के आसार

Himachal Pradesh Assembly: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का गुरुवार को दूसरा दिन है. यह कार्यवाही सुबह 11.00 बजे शुरू हुई.

Himachal Pradesh Assembly Winter Session: धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र जारी है. बुधवार को विपक्ष ने कथित तौर पर भ्रष्टाचार के मामले को लेकर नियम- 67 के तहत चर्चा मांगी. सदन में स्थगन प्रस्ताव (काम रोको प्रस्ताव) के तहत चर्चा चल रही है. गुरुवार को भी नियम- 67 के तहत ही यह चर्चा जारी है.

हालांकि, इससे पहले प्रश्न काल और अन्य विधायी कार्य लिस्ट किए गए हैं. बुधवार को भी भोजन अवकाश के बाद काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा छोड़ महत्वपूर्ण बिलों को पारित किया गया. इसका विपक्ष ने विरोध भी किया था.

सदन में आज भी हंगामे के आसार

गुरुवार को भी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में नियम- 67 के तहत स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा होनी है. इससे पहले विधानसभा सचिवालय ने कई महत्वपूर्ण विधायी कार्यों को भी लिस्ट किया हुआ है. इनमें कई विधेयक और समिति की रिपोर्ट सदन में पेश करना शामिल है. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को भी अपना विरोध दर्ज करवाया था.

इस पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सदन में अध्यक्ष के पास कई शक्तियां हैं. इन शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने बिल पेश करने की मंजूरी दी. गुरुवार को भी स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा छोड़ अन्य विधायी कार्यों के होने पर विपक्ष अपना विरोध दर्ज करवाने वाला है. संभवत: इसी मसले पर विपक्ष हंगामा भी कर सकता है.

गुरुवार की कार्यसूची में क्या है शामिल?

गुरुवार को कार्यसूची (List of Business) के मुताबिक, प्रश्न काल के बाद विधानसभा सचिव उन विधेयकों की प्रति सभा पटल पर रखेंगे, जिन्हें राज्यपाल से मंजूरी मिल चुकी है. इनमें हिमाचल प्रदेश विद्युत शुल्क (संशोधन) विधेयक 2024, हिमाचल प्रदेश माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2024, हिमाचल प्रदेश नगर और ग्राम नियोजन (संशोधन) विधेयक 2024 और हिमाचल प्रदेश आबकारी (संशोधन) विधेयक 2024 शामिल है. इसके अलावा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, नगर और ग्राम योजना मंत्री राजेश धर्माणी भी अपने विभाग से संबंधित कागजात सभा पटल पर रखेंगे. गुरुवार को कार्यवाही के दौरान सदन की समितियां के प्रतिवेदन भी सभा पटल पर रखे जाएंगे. कार्यवाही के दौरान कई महत्वपूर्ण बिलों पर चर्चा के बाद पारण भी होना है. इन विधायी कार्यों के बाद नियम- 67 पर चर्चा होगी.

क्या है नियम- 67? 

नियम- 67 स्थगन प्रस्ताव या काम रोको प्रस्ताव होता है. सदन में सदस्य इस प्रस्ताव को तब लेकर आते हैं, जब बेहद महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होनी हो. इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष या विधानसभा सचिन को नियमों की परिधि में रहकर वक्त पर नोटिस देना जरूरी होता है. यह विधानसभा अध्यक्ष की शक्तियों के अधीन आता है कि वह सदस्यों के इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं या नहीं. स्थगन प्रस्ताव स्वीकार होने पर अन्य विधायी कार्यों को छोड़ केवल इस विषय पर चर्चा होती है.

यह भी पढ़े: CM सुक्खू ने सदन में पेश किया बिल, कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों को रेगुलर होने पर ही मिलेंगे सीनियोरिटी के वित्तीय लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: आपदा एक्ट हटाने पर भड़के जयराम ठाकुर, बोले- सरकार ने जश्न मनाकर जनता को ठगा
हिमाचल: आपदा एक्ट हटाने पर भड़के जयराम ठाकुर, बोले- सरकार ने जश्न मनाकर जनता को ठगा
Himachal: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने भरा नामांकन, BJP ने नहीं उतारा उम्मीदवार
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने भरा नामांकन, BJP ने नहीं उतारा उम्मीदवार
हिमाचल में पंचायत और नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ, सरकार ने आपदा प्रबंधन की पाबंदियां हटाईं
हिमाचल में पंचायत और नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ, सरकार ने आपदा प्रबंधन की पाबंदियां हटाईं
राज्यसभा का टिकट न मिलने पर छलका कांग्रेस नेता आनंद शर्मा का दर्द, 'मैं हाईकमान से...'
राज्यसभा का टिकट न मिलने पर छलका कांग्रेस नेता आनंद शर्मा का दर्द, जानें क्या कहा?

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
CM आवास में नीतीश कुमार की बैठक के पहले JDU के बिहार अध्यक्ष का चुनाव खत्म, इनको मिली जिम्मेदारी
CM आवास में नीतीश कुमार की बैठक के पहले JDU के बिहार अध्यक्ष का चुनाव खत्म, इनको मिली जिम्मेदारी
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
Friday OTT Release: शुक्रवार को ओटीटी पर नई फिल्मों-सीरीज का धमाका, रिलीज हुई 'सूबेदार' से 'जब खुली किताब तक', वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन
शुक्रवार को ओटीटी पर नई फिल्मों-सीरीज का धमाका, रिलीज हुई 'सूबेदार' से 'जब खुली किताब तक
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
अमेरिका में किस धर्म के लोग सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे, जानें किस पायदान पर आते हैं हिंदू-मुस्लिम?
अमेरिका में किस धर्म के लोग सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे, जानें किस पायदान पर आते हैं हिंदू-मुस्लिम?
सड़क पर बैठी गाय पर चढ़ा दी Breeza, वीडियो देख खौलने लगेगा आपका भी खून
सड़क पर बैठी गाय पर चढ़ा दी Breeza, वीडियो देख खौलने लगेगा आपका भी खून
Embed widget