एक्सप्लोरर

Himachal News: 19 दिसंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, जानें- यहां क्यों हैं दो विधानसभा?

Himachal Assembly Winter Session: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू होकर 23 दिसंबर तक चलेगा. इस सत्र की पांच बैठक में निजी कार्य दिवस भी शामिल है.

Himachal News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू होगा. इस सत्र में पांच बैठक होनी प्रस्तावित हैं. यह सत्र 23 दिसंबर तक चलेगा. 18 नवंबर को हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्यपाल को इस सत्र का प्रस्ताव भेजा गया था. सत्र आयोजित करने के लिए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की मंजूरी मिल गई है. इससे पहले हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सितंबर महीने में हुआ था.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र पांच दिनों तक चलेगा. इस सत्र में निजी कार्य दिवस भी शामिल है. हर बार की तरह इस बार भी हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला स्थित तपोवन में होगा. बता दें कि हिमाचल प्रदेश में दो विधानसभा हैं. शिमला स्थित विधानसभा में बजट सत्र और मानसून सत्र होता है, जबकि शीतकालीन सत्र धर्मशाला में आयोजित किया जाता है. इससे पहले विधानसभा का शीतकालीन सत्र जनवरी 2023 में आयोजित हुआ था.

हिमाचल में दो विधानसभा की आखिर क्या है वजह?
हिमाचल प्रदेश 75 लाख की जनसंख्या वाला छोटा सा पहाड़ी प्रदेश है. बावजूद इसके यहां दो विधानसभा हैं. ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि आखिर छोटे प्रदेश में दो विधानसभा की जरूरत क्या है? पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में दो विधानसभा के पीछे की वजह सीधे तौर पर राजनीतिक है. पहाड़ी प्रदेश में अमूमन ऊपरी और निचले हिमाचल की राजनीति देखने को मिलती रही. तत्कालीन वीरभद्र सरकार ने इस राजनीति को साधने के लिए ही धर्मशाला में विधानसभा का निर्माण करवाया. तब से लेकर अब तक हर बार विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला में ही होता रहा है. तपोवन विधानसभा में साल भर के दौरान केवल एक बार शीतकालीन सत्र पर करोड़ों रुपए खर्च हो जाते हैं.

ऊपरी और निचले हिमाचल की राजनीति साधने की कवायद
15 फरवरी, 2006 को तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने इस विधानसभा का उद्घाटन किया था. हिमाचल प्रदेश की राजनीति की समझ रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार धनंजय शर्मा बताते हैं कि इस विधानसभा के बनने से पहले एक सत्र धर्मशाला कॉलेज के प्रयास भवन में आयोजित किया गया था. प्रयास भवन के नामकरण की कहानी भी बेहद दिलचस्प है. इस भवन को छात्रों के प्रयास से तैयार किया गया था. इसी वजह से नाम प्रयास भवन रखा गया. एक साल के छोटे से अंतराल में वीरभद्र सरकार ने इस विधानसभा का निर्माण पूरा करवा दिया.

साल 2006 का शीतकालीन सत्र इसी विधानसभा में हुआ, लेकिन साल 2007 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा. जिस ऊपरी और निचले हिमाचल के समीकरण को साधने के लिए वीरभद्र सिंह ने इस विधानसभा का निर्माण करवाया था, उससे ठीक उलट विधानसभा चुनाव में परिणाम देखने को मिले और सत्ता में प्रेम कुमार धूमल की वापसी हो गई.

2016 में धर्मशाला को बनाया गया था शीतकालीन राजधानी
साल 2016 में एक बार फिर ऊपरी और निचले हिमाचल की राजनीति को साधने के लिए तत्कालीन वीरभद्र सरकार ने धर्मशाला को शीतकालीन राजधानी बना दिया. माना जाता है कि कांगड़ा के एक कद्दावर नेता की ओर से दबाव में तत्कालीन वीरभद्र सरकार ने फैसला लिया था. हालांकि बाद में अन्य जिलों के बड़े नेताओं की ओर से दबाव बनने के बाद चार दिन में ही तत्कालीन सरकार को फैसला वापस लेना पड़ा. तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ऊपरी और निचले हिमाचल की राजनीति को साधना चाहते थे.

उन्होंने कई बार इन समीकरणों को साधने की कोशिश की, लेकिन बावजूद इसके हिमाचल प्रदेश की जनता ने रिवाज रखने का ही काम किया. हर पांच साल में हिमाचल प्रदेश की सत्ता बदलती रही. आज करीब चार दशक बाद भी हिमाचल प्रदेश में सत्ता बदलने का रिवाज कायम है.

ये भी पढ़ें: Shimla: पहाड़ों की रानी शिमला में सुबह से खिली चटक धूप, सैलानी ले रहे खूबसूरत नजारों का आनंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल में बिगड़ा मौसम, लाहौल में एक बार फिर बर्फबारी शुरू, 8 अप्रैल तक की चेतावनी
हिमाचल में बिगड़ा मौसम, लाहौल में एक बार फिर बर्फबारी शुरू, 8 अप्रैल तक की चेतावनी
Himachal Toll Tax: हिमाचल में टोल टैक्स की नई दरें लागू, विरोध के बाद सरकार ने जारी की संशोधित अधिसूचना
हिमाचल में टोल टैक्स की नई दरें लागू, विरोध के बाद सरकार ने जारी की संशोधित अधिसूचना
हिमाचल का बजट सत्र संपन्न, 16 बैठकों में 103% काम, वेतन कटौती-टैक्स बढ़ोतरी पर भारी हंगामा
हिमाचल का बजट सत्र संपन्न, 16 बैठकों में 103% काम, वेतन कटौती-टैक्स बढ़ोतरी पर भारी हंगामा
Himachal News: हिमाचल में सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, अयोग्य घोषित विधायकों की बंद होगी पेंशन
हिमाचल में सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, अयोग्य घोषित विधायकों की बंद होगी पेंशन

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ट्रंप को किसी की परवाह नहीं', अमेरिका-भारत की दोस्ती से PAK एक्सपर्ट को लगी मिर्ची, ईरान के सामने गिड़गिड़ाए- तुम इंडिया की तरह मत करना...
'ट्रंप को किसी की परवाह नहीं', अमेरिका-भारत की दोस्ती से PAK एक्सपर्ट को लगी मिर्ची, ईरान के सामने गिड़गिड़ाए- तुम इंडिया की तरह मत करना...
UP News: यूपी में बंपर नौकरी का मौका! योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान, इस साल 81 हजार पदों पर होंगी भर्तियां
यूपी में बंपर नौकरी का मौका! योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान, इस साल 81 हजार पदों पर होंगी भर्तियां
ट्रंप के झूठ का अमेरिकी रिपोर्ट में ही पर्दाफाश, ईरान के पास अभी भी मिसाइलों की भयंकर भरमार, हजारों ड्रोन एक्टिव
ट्रंप के झूठ का अमेरिकी रिपोर्ट में ही पर्दाफाश, ईरान के पास अभी भी मिसाइलों की भयंकर भरमार, हजारों ड्रोन एक्टिव
आईपीएल 2026: 'वे मेरी सफलता से जलते हैं क्योंकि...,' अजिंक्य रहाणे ने किसको लताड़ा
आईपीएल 2026: 'वे मेरी सफलता से जलते हैं क्योंकि...,' अजिंक्य रहाणे ने किसको लताड़ा
बेटे के जन्मदिन पर अल्लू अर्जुन ने किया इमोशनल पोस्ट, बोले-'मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा प्यार..'
बेटे के जन्मदिन पर अल्लू अर्जुन ने किया इमोशनल पोस्ट, बोले-'मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा प्यार..'
Explained: मोदी, मोरारजी, देवगौड़ा सीधे बने प्रधानमंत्री… नीतीश, ज्योति बसु, मुलायम चूक गए मौका! जानें PM रेस के अनसुने किस्से
PM रेस के अनसुने किस्से! मोदी, मोरारजी, देवगौड़ा सीधे बने प्रधानमंत्री! नीतीश, मुलायम.. चूक गए
Viral Video : तेल की किल्लत के बीच पेट्रोल से बाइक धुलता नजर आया शख्स, वीडियो देख भड़के यूजर्स
तेल की किल्लत के बीच पेट्रोल से बाइक धुलता नजर आया शख्स, वीडियो देख भड़के यूजर्स
केंद्र सरकार की इस स्कीम में मिलता है 2 करोड़ तक का लोन, इस तरह फायदा उठा सकते हैं किसान
केंद्र सरकार की इस स्कीम में मिलता है 2 करोड़ तक का लोन, इस तरह फायदा उठा सकते हैं किसान
Embed widget