एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश के तीन निर्दलीय विधायकों ने दिया इस्तीफा, BJP के टिकट पर लड़ेंगे उपचुनाव

Himachal Independent MLAs Resign: हिमाचल में छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. अब इन तीन विधायकों के इस्तीफे के बाद तीन और सीट खाली हो गई है.

Himachal Political Crisis: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्यता से तीन निर्दलीय विधायक ने इस्तीफा दे दिया है. तीन निर्दलीय विधायकों में नालागढ़ से कृष्ण लाल ठाकुर, देहरा से होशियार सिंह और हमीरपुर से आशीष शर्मा शामिल हैं. तीनों निर्दलीय विधायकों ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय पहुंचकर सचिव यशपाल शर्मा को अपना इस्तीफा सौंपा है. 

इन तीनों निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा मंजूर होने के बाद तीन और नई सीट खाली हो जाएगी. हिमाचल प्रदेश में पहले ही छह विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव घोषित हो चुका है. अब जल्द ही तीन विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव की घोषणा होगी.

इसके अलावा बीते कल कांग्रेस के सभी छह बागी नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की है. इस मुलाकात के दौरान धर्मशाला से सुधीर शर्मा, लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर, सुजानपुर से राजिंदर राणा, बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल, गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देवेंद्र सिंह भुट्टो मौजूद थे. इस बैठक में भाजपा में शामिल होने पर चर्चा हुई है. खास बात यह है कि मुलाकात के दौरान हिमाचल बीजेपी के अध्यक्ष और प्रदेश की राजनीति में प्रबंधक की पहचान रखने वाले डॉ. राजीव बिंदल भी मौजूद थे.

राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद तीनों निर्दलीय विधायक राजभवन से वापस रवाना हो गए हैं. विधायक की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले होशियार सिंह ने कहा है कि तीनों निर्दलीय सदस्य अब भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर उपचुनाव लड़ेंगे.

इस्तीफे के बाद निर्दलीय विधायक ने कहा, "हमने स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. लीगल कार्यवाही को हमने आज पूरा किया. उपचुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़ूंगा. हम बहुत भारी मतों से जीतेंगे. नौ के नौ सीटें जीतेंगे. हर कोई जानता है कि ये झूठ की सरकार है. 14 महीने सिर्फ झूठ ही झूठ चला. जो घोषणा की थी उसमें से एक भी पूरी नहीं की." 

प्रतिभा सिंह के बयान से मुश्किल में हिमाचल कांग्रेस! 'All is Well' संदेश देने के लिए पार्टी उठाने जा रही है ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mandi News: मेडिकल कॉलेज नेरचौक में रोबोटिक सर्जरी सुविधा का आगाज, CM सुक्खू ने किया ये ऐलान
मंडी: मेडिकल कॉलेज नेरचौक में रोबोटिक सर्जरी सुविधा का आगाज, CM सुक्खू ने किया ये ऐलान
Shimla News: आनंद शर्मा की नाराजगी पर मंत्री चंद्र कुमार बोले, 'कांग्रेस ने बहुत कुछ दिया'
राज्यसभा चुनाव: आनंद शर्मा की नाराजगी पर मंत्री चंद्र कुमार बोले, 'कांग्रेस ने बहुत कुछ दिया'
हिमाचल: आपदा एक्ट हटाने पर भड़के जयराम ठाकुर, बोले- सरकार ने जश्न मनाकर जनता को ठगा
हिमाचल: आपदा एक्ट हटाने पर भड़के जयराम ठाकुर, बोले- सरकार ने जश्न मनाकर जनता को ठगा
Himachal: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने भरा नामांकन, BJP ने नहीं उतारा उम्मीदवार
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने भरा नामांकन, BJP ने नहीं उतारा उम्मीदवार

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget