एक्सप्लोरर

Himachal News: हिमाचल विधानसभा के बाहर BJP का प्रदर्शन, विधानसभा कूच की कोशिश में पुलिस के साथ धक्कामुक्की

Himachal Assembly: हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन बीजेपी ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान विधानसभा कूच की कोशिश में बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई.

Himachal BJP Protest: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन बीजेपी (BJP) ने कांग्रेस (Congress) सरकार को दोहरे मोर्चे पर घेरने की कोशिश की. विधानसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे से शुरू होनी थी. इससे पहले ही विधानसभा के बाहर हजारों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जुटकर सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में बीजेपी के प्रदेश स्तर के नेताओं ने हिस्सा लिया. पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर (Jairam Thakur) और हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ( Rajeev Bindal) इस प्रदर्शन को लीड करते हुए दिखाई दिए. भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि 10 महीने का कार्यकाल पूरी तरह विफल रहा है और जनता परेशान हो चुकी है. हिमाचल बीजेपी के प्रदेश स्तर के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और इसके बाद विधानसभा कूच की कोशिश की. इसी कोशिश के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की होती हुई भी नजर आई.

नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा "कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े वादे किए थे. प्रदेश की जनता को गारंटी दी गई थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद गारंटी पूरी नहीं हुई. उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर महीने 1 हजार 500 रुपये की आर्थिक मदद का इंतजार कर रही हैं. इसके अलावा युवाओं को भी पहले ही कैबिनेट में एक लाख रोजगार का जो वादा था, वह भी पूरा नहीं हो सका है. पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा हिमाचल प्रदेश में महंगाई चरम पर है. पिछले डेढ़ साल से देश भर में डीजल-पेट्रोल के दाम नहीं बढे़, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) के नेतृत्व वाली सरकार ने डीजल पर तीन रुपये वैट बढ़ाकर आम जनता पर बोझ लाद दिया. उन्होंने कहा आज आम जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है और प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना चाहती है."

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस के साथ भी हल्की धक्कामुक्की@ABPNews @BJP4Himachal @jairamthakurbjp #HimachalPradesh pic.twitter.com/hgSRPlDG6t

— Ankush Dobhal🇮🇳 (@DobhalAnkush) September 25, 2023

">

बिंदल बोले- अभी ट्रेलर दिखाकर छोड़ रहे हैं
वहीं, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि सरकार पूरी तरह विफल रही है. प्रदेश में कानून-व्यवस्था चरमराई हुई है. हिमाचल प्रदेश में सत्ता में आने के बाद से कांग्रेस ने सिर्फ और सिर्फ संस्थान बंद करने का काम किया. उन्होंने कहा कि चंबा में युवक की नृशंस हत्या की गई, लेकिन मुख्यमंत्री एक बार भी प्रभावित परिवार से मिलने नहीं गए. उन्होंने कहा कि आज के इस धरना प्रदर्शन के जरिए उन्होंने सरकार को ट्रेलर देकर छोड़ दिया, लेकिन आने वाले वक्त में विपक्ष सरकार को पूरी फिल्म दिखाने का काम करेगा. डॉ. राजीव बिंदल ने तंज करते हुए कहा कि हिमाचल में सोनिया गांधी के दोनों सियासी बल्ब हिमाचल में फ्यूज हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस ने जनता से बड़े-बड़े झूठ बोले और अब यह झूठ सरकार की गले की फांस बन गए हैं. उन्होंने कहा कि आम जनता साल 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देगी.

Himachal Monsoon Session: हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र का आखिरी दिन आज, सदन में गूंजेगा उद्योग पलायन का मुद्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
हिमाचल: पहाड़ों पर बर्फबारी से शिंकुला दर्रा बंद, मैदानों में 33°C गर्मी, 17 मार्च तक येलो अलर्ट
हिमाचल: पहाड़ों पर बर्फबारी से शिंकुला दर्रा बंद, मैदानों में 33°C गर्मी, 17 मार्च तक येलो अलर्ट
LPG संकट के बीच BJP MP कंगना रनौत का बयान- भरोसा रखें, PM मोदी कोविड के समय की तरह रक्षा करेंगे
LPG संकट के बीच BJP MP कंगना रनौत का बयान- भरोसा रखें, PM मोदी कोविड के समय की तरह रक्षा करेंगे
Himachal News: चुनाव से पहले में तीसरे मोर्चे की तैयारी, प्रदेश भर में रायशुमारी में जुटे पूर्व मंत्री रामलाल मार्कंडेय
हिमाचल: चुनाव से पहले में तीसरे मोर्चे की तैयारी, प्रदेशभर में रायशुमारी में जुटे पूर्व मंत्री रामलाल मार्कंडेय

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget